राजनीति

राजनीति

सरकार प्रायोजक और सरकार के मंत्री ही काटे बवाल, ज्यां द्रेज को भाषण देने से रोका

प्रभात खबर का कार्यक्रम, झारखण्ड सरकार प्रायोजक और झारखण्ड सरकार के एक मंत्री ने ही होटल रेडिशन ब्लू में हंगामा खड़ा कर दिया, ज्यां द्रेज को अपनी बात कहने नहीं दी, जमकर बवाल काटा, कार्यक्रम के बहिष्कार तक की बात आने लगी, किसी तरह केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोर्चा संभाला।

Read More
राजनीति

अपने दिव्य ज्ञान से बिहार की जनता को रिझाने में लगे शरद

शरद यादव को दिव्य ज्ञान हुआ है, ठीक उसी प्रकार जैसे कभी गौतम बुद्ध को हुआ था, गया के बोधिवृक्ष के नीचे। दिव्य ज्ञान मिलने के बाद से वे उस दिव्यता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बिहार के दौरे पर है, वे गला फाड़-फाड़ कर लोगो को बता रहे है कि वे आज भी महागठबंधन के साथ है।

Read More
राजनीति

राज्यपाल व जनदबाव के आगे झूकी रघुवर सरकार, CNT-SPT संशोधन प्रस्ताव पूर्णरुपेण वापस

और अंततः रघुवर सरकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट मामले में बैकफूट पर चली गई। विपक्ष के दबाव और जनजातीय परामर्शदातृ पर्षद द्वारा बार-बार संशोधन प्रस्ताव को वापस लेने की मांग तथा भाजपा के अंदर ही एक बड़ा वर्ग जो रघुवर सरकार के इस निर्णय के खिलाफ था, इस संशोधन प्रस्ताव के खिलाफ मुखर होकर अपनी बात रांची से लेकर दिल्ली तक रख रहा था। इस संशोधन प्रस्ताव के खिलाफ पूरा झारखण्ड एक होकर रघुवर सरकार के खिलाफ खड़ा था, रांची में आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा था।

Read More
राजनीति

रघुवर की गलत नीतियों ने कांग्रेस को दिया उभरने का मौका

आज कांग्रेसी बहुत खुश है, काफी वर्षों के बाद रांची की शहरों पर खूब दीखे कांग्रेसी। मौका था – भारत छोड़ो आंदोलन के अवसर पर रांची स्थित झारखण्ड विधानसभा के घेराव का। बहुत वर्षों के बाद झारखण्ड के विभिन्न इलाकों से कांग्रेसियों का हुजूम रांची की सड़कों पर था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भी दिखा, साथ ही दीखे वे लोग जो फिलहाल किसी न किसी कारण से केन्द्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों से नाराज हैं।

Read More
राजनीति

कभी ये तमाशा बिहार में देखने को मिलता था, अब ये गुजरात शिफ्ट हो गया

भाजपाइयों और कांग्रेसियों ने गुजरात की छीछालेदर कर दी है। जो पहले बिहार में देखा जाता था, अब गुजरात की राजनीति के रुपहले पर्दे पर बड़े जोर-शोर से दिखाया जा रहा है, जिसे पूरा विश्व देख रहा है। एक राज्यसभा की सीट के लिए कल भाजपाई और कांग्रेसी झगड़ रहे थे, ठीक उसी प्रकार जैसे एक सड़क पर रोटी देख कुत्ते आपस में झगड़ पड़ते है। ये हालत बना दी है, भाजपाइयों और कांग्रेसियों ने।

Read More
राजनीति

जो लोग लालू को मिटाने और उनसे बदला लेने की बात कर रहे हैं, वे मुगालते में हैं

जो लोग लालू को मिटाने और उनसे बदला लेने की बात कर रहे हैं, वे मुगालते में हैं, दस जन्म भी लेंगे वे लालू को नहीं मिटा सकते और न ही लालू से बदला ले सकते हैं। लालू कोई चूं-चूं का मुरब्बा नहीं, वह नीतीश कुमार नहीं, कि भाजपा के गोद में जाकर बैठ जायेगा, वह अकेला शख्स है, जो भाजपा को उसकी औकात बताने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और यहीं लोकतंत्र की खुबसूरती है, नहीं झूकेंगे, नहीं रुकेंगे, जब तक हैं, संघर्ष करेंगे।

Read More
राजनीति

शिव सरोज की आत्महत्या प्रकरण से उबला रांची, सरकार और पुलिसकर्मियों पर निकला जनाक्रोश

धनबाद के शिव सरोज द्वारा सेवा सदन के ठीक सामने आत्महत्या कर लेने तथा आत्महत्या के लिए चुटिया थाना प्रभारी और रांची के सिटी डीएसपी को दोषी ठहराने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। नगर विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने इस घटना को अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण, खेदजनक एवं सरकारी व्यवस्था के लिए कलंक बताया है, तथा मुख्यमंत्री रघुवर दास से इस घटना की किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Read More
राजनीति

बाबूलाल मरांडी ने कहा CNT/SPT संशोधन विधेयक लाने का प्रयास बंद करे रघुवर सरकार

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री रघुवर सरकार को पत्र लिखकर आगाह किया है कि वो सीएनटी/एसपीटी संशोधन विधेयक को नये सिरे से लाने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि सीएनटी/एसपीटी संशोधन के लिए कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, क्योंकि आजादी से पूर्व जो भी यहां संघर्ष हुए है, वे जमीन को लेकर ही हुए, जिसके परिणामस्वरुप सीएनटी/एसपीटी एक्ट का गठन हुआ।

Read More
राजनीति

चूंकि वे माननीय है, इसलिए उन्हें करोड़ों की जमीन कौड़ियों में प्राप्त करने का अधिकार हैं…

क्या हमारे माननीय इतने दरिद्र है कि वे अपने से, अपने लिए एक जमीन का टूकड़ा नहीं खरीद सकते?
क्या हमारे यहां के माननीयों को रहने के लिए झारखण्ड में कहीं भी जमीन का टूकड़ा नहीं है?
क्या हमारे माननीयों को रांची में जमीन लेना अतिआवश्यक है? क्या रांची में जमीन नहीं रहने पर, वे सम्मानपूर्वक दूसरी जगह जीवित नहीं रह सकते?
क्या वे बिना सरकारी सहयोग के अपना घर नहीं बना सकते?

Read More
राजनीति

बहुत तेजी से अलोकप्रिय हो रहे हैं झारखण्ड के सीएम रघुवर दास

रघुवर दास का सोशल साइट – फेसबुक। जनाब गिरिडीह जा रहे है, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने, उड़नखटोले पर बैठकर। इस उड़नखटोले पर बैठे हुए जनाब के दो फोटो भी फेसबुक पर डाले गये है। उड़नखटोले पर बैठे हुए सीएम के हाथों में इंडिया टूडे का अंग्रेजी संस्करण पत्रिका हाथ में हैं। कभी वे पत्रिका देख रहे है तो कभी उड़नखटोले के बाहर खिड़की से वाह्य दृश्यों को आनन्द ले रहे हैं।

Read More