राजनीति

राजनीति

CM रघुवर दास बताएं गरीब कल्याण कार्यक्रम सरकार का है या भाजपा का

मुख्यमंत्री रघुवर दास यह बताये कि रांची के हरमू मैदान में 16 सितम्बर को आयोजित होनेवाला गरीब कल्याण मेला राज्य सरकार आयोजित कर रही है, या यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित है, क्योंकि मुख्यमंत्री सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने जो निमंत्रण पत्र बांटे है, उस निमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम तथा उनके चित्र अंकित है।

Read More
राजनीति

1000 दिन के नाम पर रघुवर सरकार कर रही गलथेथरई, बेशर्मी का पीटा जा रहा ढिंढोरा

रघुवर सरकार की बेशर्मी और गलथेथरई देखिये, पूरे रांची को बैनर होर्डिंग्स से पाट दिया गया हैं। बैनर-होर्डिंग्स में केवल पीएम और सीएम हैं। बैनर-होर्डिंग्स ही नहीं, अखबारों और चैनलों को मुंहमांगी रकम मुंह में ठूंस दी गयी है। पत्रकारों, प्रधान संपादकों को मुख्यमंत्री के आगे ठुमरी गाने को कहा गया है। ये सभी पत्रकार, प्रधान संपादक और अखबार-चैनल के मालिक, एक पैर पर खड़े होकर रघुवर स्तुति गा रहे हैं। सभी स्तुति में यहीं कह रहे हैं कि रघुवर सरकार ने 1000 दिन पूरे कर लिये हैं।

Read More
राजनीति

रैली में लौंडे और बार-बालाओं के डांस का मजा लिया, सत्ता आने पर ताड़ी भी मिलेगा

कल  तक आपने लौंडे और बार-बालाओं का डांस देखा और आनेवाले समय में ताड़ी का मजा लेने के लिए भी तैयार रहिये। जब लालू की पार्टी सत्ता में आयेगी तब आपको बहुत सारी सुविधाएं मिलेंगी। यहीं नहीं आप अपने बच्चे को लल्लू भी बनाइये, क्योंकि सातवीं पास में ही वह सिपाही बन जायेगा, यहीं नहीं जिन लोगों ने ठेके पर आदमी लाने का आज रैली में रिकार्ड बनाया, उसके लिए भी नेता जी ने प्रबंध किया है, सरकारी ठेके में उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा

Read More
राजनीति

देखो-देखो-देखो लालू की पटना रैली देखो, बाढ़पीड़ितों के बीच लौंडे का नाच देखो

बाढ़ तो हर साल आता है यार, पर लौंडे का नाच बार-बार देखने को नहीं मिलता, अपने मुहल्ले के नेता जी ने खाने-पीने के साथ-साथ सुने है कि इस बार लौंडे की नाच की जगह बार-बालाओं की भी व्यवस्था की है, इसलिए अभी बाढ़ के किस्से-कहानी मरनी-जीनी सब बंद, अभी केवल लालू और लालू की रैली की बात। समझे बकलोल। कुछ यहीं बात रंजय पिछले दिनों अपने दोस्त गोविंद को बता रहा था।

Read More
राजनीति

तू डाल-डाल, हम पात-पात

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की रातों की नींद उड़ा दी हैं, झारखण्ड भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने, ये हैं – राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और दूसरे खाद्य आपूर्ति व संसदीय मंत्रालय संभाल रहे सरयू राय। फिलहाल ये दोनों राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में उपज रहे अंसतोष, बढ़ती नौकरशाही, बढ़ता भ्रष्टाचार और जनता में रघुवर दास के प्रति बढ़ रही नफरत को लेकर चिंतित है,

Read More
राजनीति

विधानसभा में तो सत्ता में भाजपा को आने नहीं देंगे, लोकसभा में भी सोचेंगे कि किसे वोट दिया जाय?

16 घंटे बीत चुके है,  मुख्यमंत्री रघुवर दास, अपने सोशल साइट फेसबुक पर क्या कह रहे हैं? जरा पढ़िये। उसके तुरंत बाद जनता का रिएक्शन भी देखिये, कि जनता का मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके कारनामे पर क्या कमेंट्स हैं। पता लग जायेगा कि जनता पर मुख्यमंत्री रघुवर दास की कितनी पकड़ हैं? सीएम की ब्रांडिंग कर रहे, सोशल साइट्स देख रहे लोग, कैसे सीएम की बातों को जनता के बीच रख रहे हैं?

Read More
राजनीति

ये नजदीकियां, झारखण्ड में बहुत बड़ी राजनीतिक बदलाव के संकेत हैं

इस तस्वीर को ध्यान से देखिये, ये जमशेदपुर की तस्वीर है, जहां भट्टर सिल्वर शो रुम  का उद्घाटन झारखण्ड के दो दिग्गज राजनीतिज्ञ एक खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय और दूसरे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मिलकर कर रहे हैं, ये कल की तस्वीर है, ठीक इसके एक दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री जमशेदपुर में ढोल पीटकर, करोड़ों रुपये फूंक कर अपने मोमेंटम झारखण्ड का जय जयकार करवा रहे थे।

Read More
राजनीति

वाह रे रघुवर सरकार, वाह री आपकी सोच, वाह रे नियमावली बनानेवाले

राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी दबंगता से नगरपालिका के निर्वाचित प्रतिनिधियों पर अंकुश लगाने के लिए ये नियमावली कैबिनेट से पास करा दिया, पर राज्य के विधायक से लेकर मंत्री होते हुए मुख्यमंत्री तक भ्रष्ट आचरण में लिप्त हो जाये, तो उन पर क्या कार्रवाई हो?  इसके लिए नियमावली की आवश्यकता नहीं हैं क्या?

Read More
राजनीति

जनप्रतिनिधियों की जगह IAS की ब्रांडिंग कराने में झारखण्ड के CM रघुवर दास सबसे आगे निकले

कितना अच्छा लगता होगा एक IAS अधिकारी को, जब उसकी ब्रांडिंग करने के लिए मुख्यमंत्री तैयार हो जाता होगा। वह मुख्यमंत्री उन IAS अधिकारियों की ब्रांडिंग के लिए अपने सोशल साइट के पेज तक उपलब्ध करा देता होगा। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के बड़े-बड़े अधिकारी तक उसके मुट्ठी में होंगे, और वे IAS अधिकारी वह काम करा लेते होंगे, जो राज्य के माननीय मंत्रियों तक को नसीब नहीं होता होगा।

Read More
राजनीति

वो ढोल पीटकर भी कुछ नहीं कर सकें और सुनीता ने वह कर दिखाया, जिसका अंदेशा ही न था

ये तीन उदाहरण बताते है कि जो लोग करना जानते है, वे ढोल नहीं पीटते, वे करके दिखा देते हैं, और जो ढोल पीटते हैं, उनका मकसद सिर्फ ढोल पीटना होता है, करना कुछ नहीं होता है। जरा देखिये एक पत्रकारों का समूह रांची से चला था, राष्ट्रीय ध्वज फहराने, जानते है कहां, कश्मीर के लाल चौक पर, नारा क्या लगा रहा था – जहां हमारा लहू गिरा है, वो कश्मीर हमारा है, पर इनलोगों से पूछिये कि क्या आपलोगों ने कश्मीर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Read More