राजनीति

राजनीति

तेजस्वी को अभी से ही झाड़ पर चढ़ाने को उतारु हो गयी मीडिया…

बस मौका मिलना चाहिए और शुरु हो गये। हमारे देश में मीडिया का यहीं हाल है – बस थोड़ा बोलनेवाला कोई नेता क्या मिल गया? बस उसमें नायक देखने लगे। नायक भी ऐसा-वैसा नहीं। सीधे चन्द्रगुप्त, और लीजिये चन्द्रगुप्त बनानेवाला चाणक्य भी उन्हें जल्द दीखने लगता है। फिलहाल मीडिया को चन्द्रगुप्त के तौर पर कई घोटालों के आरोपी लालू प्रसाद यादव का होनहार पुत्र तेजस्वी यादव दिखाई पड़ा है, यहीं नहीं मीडिया ने चाणक्य भी ढूंढ निकाला है,

Read More
राजनीति

मुख्यमंत्री रघुवर दास का प्रवचन और सच्चाई…

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अब प्रवचन देना शुरु कर दिया है। कल मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सार्वजनिक जीवन में शुचिता को अपनाने का सलाह दिया और कहा कि आचरण ऐसा हो कि आमलोग उदाहरण दें. आखिर कल क्या कहा?  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने…

Read More
राजनीति

अब न बुलकी चलेगी, न तेजस्वी, न राबड़ी, लालू को अपने राजनीतिक सोच में परिवर्तन लाना ही होगा…

कल की ही बात है, बेचारे लालू प्रसाद रांची न्यायालय में हाजिरी लगाने आये थे, इसी बीच पटना में चल रहे राजनीतिक गहमागहमी के बीच वे पत्रकारों से मिले। पत्रकारों को भी खुब हंसाया और कुछ गंभीर बातें भी कहीं। हंसी-हंसी में गंभीर बाते यह थी, जब उन्होंने नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “एगो लइकी थी बुलकी, जहां देखे चूड़ा-दही, वहीं जाकर हुलकी” बात में दम है, पर जब आप स्वयं भ्रष्टाचार में डूबे हो,

Read More
राजनीति

सर्वाधिक अनैतिक है नीतीश कुमार, संघमुक्त भारत बनाने की बात करनेवाले संघ की गोद में…

इधर नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा, उधर महागठबंधन टूटा, देखते ही देखते भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, नीतीश कुमार को समर्थन देने की बात की घोषणा कर दी गयी। देखते ही देखते यूपीए का नेता एनडीए में शामिल हो गया, एनडीए विधायक दल की फिर बैठक हुई और नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल के नेता चुन लिये गये और इस प्रकार भारत संघमुक्त बन गया,

Read More
राजनीति

कल लालू से नैन मटका, अब मोदी से प्यार भयो, अब नीतीश गायेंगे मोदी भजन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज सायं राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौप दिया। जैसा कि सर्वविदित भी था कि जिस प्रकार से तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर जिच चल रही थी, उससे इस बात की भी पुष्टि हो गई थी कि तेजस्वी के इस्तीफे न देने की स्थिति में वे स्वयं अपना इस्तीफा सौप देंगे और आज वहीं हुआ।

Read More
राजनीति

कांग्रेस और विपक्ष ध्यान दें, जनता को मोदी की आलोचना से मतलब नहीं, विकल्प से मतलब हैं…

केवल नरेन्द्र मोदी का खिलाफत करने से ही काम नहीं चलेगा, नरेन्द्र मोदी से बेहतर बनने की कोशिश भी करनी होगी, तब जाकर जनता में कहीं पैठ बनेगी, उसके बाद ही जनता विचार करेगी कि क्या विपक्ष का यह व्यक्ति सचमुच नरेन्द्र मोदी का विकल्प है या ऐसे ही गला फाड़कर नेता बनने की कोशिश कर रहा है? सच्चाई यह है कि फिलहाल देश में विपक्ष कहीं नजर हीं नहीं आ रहा है, जो एक-दो विपक्ष है भी, तो वे क्षेत्रीय राजनीति में इस प्रकार से उलझे है

Read More
राजनीति

झारखण्ड के पूर्व प्रभारी रह चुके हरेन्द्र ने भाजपा नेताओं को चेताया, जातीय सम्मेलन से परहेज करें

झारखण्ड के पूर्व प्रभारी रह चुके हरेन्द्र प्रताप ने जातिवाद की राजनीति शुरु कर रहे भाजपा नेताओं को चेताया, बंद करें जातिवाद की राजनीति, भाजपा जातिवाद की राजनीति में विश्वास नहीं करती, अगर भाजपा ने यह सब बंद नहीं किया तो इसके दुष्परिणाम भी हो सकते है। उन्होंने सोशल साइट पर अपने फेसबुक में लिखा है कि भाजपा के नेताओं कम से कम पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के शताब्दी वर्ष में तो जाति के सम्मेलन से परहेज करो।

Read More
राजनीति

रघुवर दास ने भाजपा छोड़ लालू यादव की जातिवादी पैटर्न पर कदम बढ़ाया…

ये है भाजपा। ये है भाजपा का नेता। ये है झारखण्ड का मुख्यमंत्री रघुवर दास। कहा जाता है कि भाजपा जातिरहित समता-ममतामूलक समाज की बात करती है, पर इन दिनों भाजपा के नेता जातिवादी समाज बनाने को लेकर कुछ ज्यादा ही दिमाग लगा रहे है, वे अपनी जाति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है और अपने दिवंगत नेताओं के सम्मान पर कीचड़ उछाल रहे हैं।

Read More
राजनीति

ढाई साल बीत गये, जनाब कठिनाइयों व प्राथमिकताओं का अवलोकन ही कर रहे है, काम कब करेंगे?

ढाई साल बीत गये, और अभी भी मुख्यमंत्री रघुवर दास कठिनाइयों और प्राथमिकताओं का अवलोकन ही कर रहे है, तो फिर काम कब करेंगे? हर बार यहीं रोना रोते है, वह भी ढोल पीटकर कि 70 सालों में झारखण्ड का विकास अपेक्षित नहीं रहा, 14 वर्षों तक राजनीतिक अस्थिरता के कारण भी राज्य का विकास प्रभावित रहा, ये डॉयलॉगबाजी कब बंद होगी?  राज्य की जनता जानना चाहती है, अब तो आपकी सरकार है, स्थिर सरकार है, केन्द्र में भी आपकी सरकार है और फिर भी नीति आयोग को यह कहना पड़े कि झारखण्ड बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई में राष्ट्रीय औसत से पीछे चल रहा है, तो इसके लिए जिम्मेवार कौन है?

Read More
राजनीति

पाकिस्तान की 70 साल की उपलब्धि, बना आंतकवादियों को पनाह देनेवाला देश

पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देनेवाला देश है, यह उसकी 70 साल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस बात को अमरीका ने स्वीकार कर लिया है। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान अपनी धरती पर केवल आतंकवादियों को पनाह ही नहीं देता, बल्कि उसे वह अपने यहां प्रशिक्षण भी देता है।

Read More