Author: Krishna Bihari Mishra

अपराध

यौन शोषण की शिकार भाजपा नेत्री ने कहा, न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ कर लेगी आत्मदाह

यौन शोषण की शिकार धनबाद भाजपा की जिला मंत्री कमला कुमारी ने आज धनबाद के गांधी सेवा सदन में पत्रकारों के बीच कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगी। उसने कहा कि जब से उसने सही बात जनता के सामने रखा, उसका जीना मुहाल कर दिया गया है। उसके आजीविका पर प्रहार किया जा रहा है, पुलिस उसकी सुन ही नहीं रही।

Read More
अपनी बात

हे प्रभु, किसी भी राज्य को ऐसा CM न देना, जो शिक्षकों और गरीबों के बच्चों के साथ क्रूरता से पेश आएं

किसी ने ऐसे ही नहीं कह दिया कि लोकतंत्र अर्थात् मूर्खों का शासन। जब आप अयोग्य लोगों को चूनेंगे। धर्म और जाति के नाम पर वोट देंगे। मूर्खों की जय-जयकार करेंगे। गलत को गलत नहीं कहेंगे। बलात्कारी और दुष्चरित्रता में निपुण नेताओं को जातीयता में तौल कर, उसके पक्ष में मतदान करेंगे, तो पीसेगा कौन? वहीं न, जो इनके चक्कर में आयेगा?

Read More
अपनी बात

भाजपा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ इंडस्ट्रीज एवं कामर्स एसोसिएशन भी मैदान में

इंड्स्ट्रीज एंड कामर्स एसोसिएशन इन दिनों बाघमारा के लोडिंग प्वांइटों से कोयला उठाने के लिए मांगी जा रही रंगदारी से बेहद दुखी है। लिंकेज होल्डर हो या ई-आक्शन इन सभी जगहों पर बिना रंगदारी टैक्स दिये कोई भी कोयला व्यापारी यहां से कोयला उठाव नहीं कर सकता। पूर्व में लोडिंग मजदूरों के नाम पर लिंकेज होल्डरों से प्रतिदिन 400 रुपये की वसूली होती थी, इसके बाद यह रेट 650 रुपये हो गया

Read More
राजनीति

जैसा कि सर्वविदित था हुआ वहीं, BJP MP रवीन्द्र पांडे भी लपेटे में, भाजपा पतन के कगार पर…

जैसा कि सर्वविदित था कि यौन शोषण के आरोपी एवं राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खासमखास ढुलू महतो अपना शिकार गिरिडीह के भाजपा सांसद रवीन्द्र पांडेय को बनायेंगे, उसका आज असर भी दिखने को मिल गया, जब भाजपा सांसद रवीन्द्र पांडेय के खिलाफ भी ऑनलाइन यौन शोषण के आरोप की प्राथमिकी कतरास थाने में दर्ज करा दी गई।

Read More
राजनीति

विजय झा ने कहा BJP MLA ढुलू से पीड़िता कमला को खतरा, पीड़िता को मिला कई दलों का सहयोग

धनबाद भाजपा की जिला मंत्री कमला कुमारी द्वारा ढुलू महतो पर लगाये गये यौन शोषण के आरोप के बाद स्वयं के द्वारा बुलाये गये प्रेस कांफ्रेस में ढुलू महतो ने जिन वरिष्ठ समाजसेवी विजय झा को इस मामले में कोच करार दिया था, आज विजय झा ने प्रेस कांफ्रेस करके ढुलू महतो को यह कहकर चुनौती दी कि हां वे कोच है, और तब-तब कोच की भूमिका में आयेंगे, जब-जब किसी पीड़ित, शोषित और दलितों को कोई परेशान करेगा

Read More
अपनी बात

पर शर्म बेच खाये सरकार बहादुर को शर्म नहीं आती, क्या करें आदत से मजबूर है…

कल रांची में एक जबर्दस्त घटना घटी, झारखण्ड चैंबर ऑफ कामर्स ने भारत सरकार द्वारा झारखण्ड के इंडस्ट्रियल पार्क की रैंकिग पर जारी रिपोर्ट पर प्रश्न चिह्न खड़े कर दिये और यहीं नहीं इसे पूरी तरह से फर्जीवाड़ा बता दिया। झारखण्ड चैंबर के अध्यक्ष दीपक मारु और उद्योग उप समिति के चेयरमैन अजय भंडारी के शब्दों में झारखण्ड के उद्योगपति इस रैंकिंग पर हंस रहे हैं।

Read More
अपराध

यौन शोषण के आरोपी, CM के अतिप्रिय विधायक ढुलू को बचाने में लगा पुलिस प्रशासन और संगठन

उपर के फोटो को ध्यान से देखिये। पार्टी के एक कार्यक्रम में कमला कुमारी और बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो एक साथ बैठे है। वह भी प्रसन्न मुद्रा में। किसी को कोई शिकायत नहीं, पर आज दोनों को एक दूसरे से शिकायत है। कमला कुमारी का कहना है कि ढुलू महतो ने उसका यौन शोषण किया और ढुलू महतो ने इस आरोप का जवाब यह कहकर दे दिया कि कमला तो सैक्स रैकेट की संचालिका है,

Read More
अपराध

जिस BJP नेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया, उसके चरित्र पर ही BJP MLA ने उठाई अंगूली

भारतीय जनता पार्टी धनबाद की जिला मंत्री कमला कुमारी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के अतिप्रिय बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो पर यौन शोषण का आरोप क्या लगा दिया? बाघमारा भाजपा विधायक ढुलू महतो तिलमिला उठे, और आज उन्होंने प्रेंस कांफ्रेस कर, अपनी पीड़ा संवाददाताओं के समक्ष रख दी। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने इस दौरान, भाजपा की जिला मंत्री कमला कुमारी के चरित्र पर ही सवाल उठा दिया।

Read More
अपराध

amazon की फ्रॉडगिरी, उपभोक्ताओं को डिफेक्टिव सामान की आपूर्ति और पैसे भी नहीं लौटा रहा

amazon की फ्रॉडगिरी से सामान्य भारतीय उपभोक्ता परेशान है। आश्चर्य है amazon भारतीय उपभोक्ताओं द्वारा दिये जा रहे आर्डर पर, उपभोक्ताओं को डिफेक्टिव सामान की आपूर्ति कर रहा हैं, जब भारतीय उपभोक्ता उन घटियास्तर की सामग्रियों को रिटर्न कर रहे हैं, तो वह उनके पैसे भी नहीं लौटा रहा, बल्कि उन्हें विभिन्न प्रकार से परेशान करने में ज्यादा दिमाग लगा रहा है,

Read More
अपराध

CM के अतिप्रिय BJP विधायक ढुलू पर यौन शोषण का आरोप, BJP नेत्री ने किया आत्मदाह का प्रयास

आखिरकार धनबाद की जिला मंत्री कमला कुमारी ने अपने पूर्व में दिये गये बयान के अनुसार न्याय नहीं मिलने के कारण, कतरास थाना के ठीक सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया, फिलहाल कमला कुमारी को बचा लिया गया है, पर वो आज भी पत्रकारों को बताई कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह अब रांची आकर, मुख्यमंत्री रघुवर दास के सामने आत्मदाह का प्रयास करेगी।

Read More