Author: Krishna Bihari Mishra

खेल

बड़े-बड़े पूंजीपतियों के लिए CM रघुवर के पास जमीन की कमी नहीं, पर धौनी के क्रिकेट एकेडमी…

आज एक अखबार ने सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं भारत के शान महेन्द्र सिंह धौनी से संबंधित फोटो के साथ एक खबर छापी है, खबर यह है कि ‘महाराष्ट्र के नागपुर में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने अपनी क्रिकेट एकेडमी लांच की। यहां पर क्रिकेटर को रहने और अभ्यास करने की सारी सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी।’

Read More
राजनीति

पारा शिक्षकों और पत्रकारों पर हुए जुल्म के खिलाफ वामदलों ने राज्यपाल से गुहार लगाई

वामदलों के नेताओं का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला तथा एक मांगपत्र सौंपा। वाम नेताओं का कहना था कि झारखण्ड स्थापना दिवस के दिन मोराबादी मैदान में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत पारा शिक्षकों पर पुलिसिया दमन और पत्रकारों पर हुए हमले के खिलाफ वामदलों ने राज्यव्यापी प्रतिवाद कर उनकी मांगों को हल करने की मांग की है।

Read More
राजनीति

रघुवर सरकार में पांचवी अनुसूची का उल्लंघन सर्वाधिक, जल-जंगल-जमीन कारपोरेट के हाथों में

विभिन्न जनसंघटनों ने आज राजभवन के समक्ष आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि झारखण्ड गठन के बाद सभी दलों ने झारखण्ड में शासन कर, पांचवी अनुसूची का उल्लंघन किया हैं। फिलहाल वर्तमान में जो भाजपा सरकार राज्य में चल रही है, इसके शासनकाल में पांचवी अनुसूची के उल्लंघन में बेतहाशा वृद्धि हुई। सामाजिक कार्यकर्ता दयामनि बारला ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जल, जंगल और जमीन को कारपोरेट के हाथों बेच दिया,

Read More
अपनी बात

CM रघुवर की बढ़ी परेशानी, आक्रोशित उन्हीं के मतदाता मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए सड़कों पर उतरें

जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री आवास को घेरने के लिए लोग सड़कों पर उतर गये, जिसके कारण जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। बड़ी संख्या में नागरिकों के सड़कों पर उतर जाने के कारण जिला प्रशासन समझ नहीं पा रहा था कि क्या करें और क्या न करें? प्रदर्शनकारियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था।

Read More
अपनी बात

अपने चाल और चरित्र के कारण झारखण्ड में भाजपा के अंतिम मुख्यमंत्री साबित होंगे रघुवर दास

राजस्थान विधानसभा चुनाव में आसन्न हार को सम्मानजनक हार में परिवर्तित करने के लिए भाजपा को जाड़े के दिनों में पसीने छूट रहे है। भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं को आभास हो चुका है कि इस बार राजस्थान में क्या होनेवाला है? यहां तो भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेता के बीच एक नारा काफी लोकप्रिय है, “मोदी से वैर नहीं, रानी तेरी खेर नहीं।” इसी प्रकार, 2019 में झारखण्ड में एक नारा गूंजेगा, “मोदी से वैर नहीं, रघुवर तेरी खैर नहीं।”

Read More
अपनी बात

सावधान पारा टीचरोंः अहंकार में चूर CM आपको होटवार जेल भेजकर आपका बुखार छुड़वायेंगे

आज देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों में स्वयं को एकमात्र सर्वश्रेष्ठ माननेवाले झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पलामू में थे। मुख्यमंत्री रघुवर दास, जैसा कि उनका स्वभाव है, अपने स्वभावानुसार, पूरे अहं में चूर होकर, उन्होंने आज पलामू में भाषण दिया। अहंकार में चूर मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाषण देने के दौरान, ये भी पता नहीं चला कि वे एक लोकतंत्रात्मक सत्ता के अंतर्गत किसी राज्य के मुख्यमंत्री है,

Read More
अपनी बात

कल तक हर बात पर CM रघुवर के आगे ‘हां’ में ‘हां’ मिलानेवाले भाजपा सासंदों के बदले सुर

लीजिये देर से ही सही, पर भाजपा के सांसदों को सद्बुद्धि आई, इन भाजपा सांसदों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का अब खुला विरोध करना प्रारंभ किया है तथा झारखण्ड में हो रही बहाली को लेकर पूरी राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। सीएम रघुवर के इशारों पर हो रही बहाली का विरोध ये भाजपा सांसद सोशल साइट और पत्रों के माध्यम से कर रहे हैं।

Read More
राजनीति

सूर्यांश के तेज को समाहित कर, नये समाज की रचना समय की मांगः शाकद्वीपीय समाज

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की 40 वीं महाधिवेशन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप व्यास एवं विद्वान कमलेश पुण्यार्क ने कहा कि जब तक आप सूर्यांश, अपने तेज को नहीं समझेंगे, उसे जानने की कोशिश नहीं करेंगे, आप स्वयं को नहीं समझ पायेंगे, इसलिए जरुरी है कि आप अपने तेज को पहचानने की कोशिश करें, आखिर आप निस्तेज क्यों हो गये,

Read More
अपनी बात

पं. नेहरु से इतनी नफरत क्यों, जनाब? सिर्फ इसलिए कि उनके नाम स्मरण कर लेने से…

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरु से इतनी नफरत क्यों, जनाब? सिर्फ इसलिए कि उनके नाम स्मरण कर लेने से भाजपा के वोट बैंक के प्रभावित होने का खतरा बढ़ जाता है। आखिर राजनीति में एक दूसरे को दुश्मन मान लेने का प्रचलन, आपको नहीं लगता कि आनेवाले समय में भाजपा के लिए भी यहीं खतरा उत्पन्न करेगा, जबकि भारतीय संस्कृति में कहा गया है कि मरणोपरांत अगर आपका कोई शत्रु भी हैं, तो उसके प्रति भाव बदल देना चाहिए।

Read More
राजनीति

शिक्षक बहाली में 75% बाहरियों को नौकरी देकर CM रघुवर ने झारखण्डी युवाओं के साथ किया अन्याय

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखण्ड के हमारे छतीसगढ़ी मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों का समूह ये बखान करते नहीं थकता कि उन्होंने ऐसी स्थानीय नीति बनाई है, जिससे यहां के आदिवासी एवं मूलवासियों कौ नौकरी में जगह मिलेगी, पर सच्चाई क्या है, इनके द्वारा लागू की गई स्थानीय नीति एक धोखा एवं फरेब सिद्ध हो रहा है।

Read More