अपनी बात

अपनी बात

सारे कार्यक्रम को छोड़ सड़क दुर्घटना में घायलों को बचाने में लगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

आज खरसावां के धरमडीह के पास में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बताया जाता है कि दो मोटर साइकिल के आमने-सामने की भिड़ंत में पाचं लोग बुरी तरह घायल हो गये। ये घायल सड़क पर बुरी अवस्था में पड़े हुए थे, तभी उधर से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की इन घायलों पर नजर पड़ी, और इन घायलों को वे अपने वाहनों में उठाकर सरायकेला सदर अस्पताल ले गये।

Read More
अपनी बात

महेन्द्र सिंह जैसा जनता और सदन के प्रति समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व मैंने आज तक नहीं देखा

लालू प्रसाद को कुछ सीटे कम मिल गई, झामुमो तो अलग झारखण्ड के लिए पहले से ही आन्दोलनरत थी, कांग्रेस और भाजपा ने थोड़ा जोर लगाया, लालू की बोलती बंद हो गई, जो लालू बिहार को बांटने के पक्ष में कभी नहीं थे, जिनका नारा ही था कि उनके लाश पर बिहार बंटेगा, पर बिहार बंटा, नया झारखण्ड राज्य का उदय हुआ।

Read More
अपनी बात

ऐ BJP के जड़ में मट्ठा डालनेवाले CM साहेब, इस बढ़ते आक्रोश को समझने की कोशिश कीजिये

आपने गरीबों के बच्चे से एक दिन का अंडा छीन लिया। आपने अभी तक गरीब किसानों के प्रोत्साहन बोनस पर कुछ भी निर्णय नहीं लिया, आपके ही मंत्री के शब्दों में आपने उक्त फाइल को दबा कर रखा है। आपने पारा टीचरों के प्राण तक निकाल लिये है, दर्जनों पारा टीचर पैसे के अभाव में, इलाज नहीं हो पाने के कारण दम तोड़ दिये, कुछ तो लाठी चार्ज में ऐसे घायल हुए कि वे यमपुरी पहुंच गये और एक तो जो गायब है, वो कहा गया, उसका कुछ अता-पता ही नहीं।

Read More
अपनी बात

धन्य रांची का रिम्स कॉटेज धाम। जहां लालू करते विश्राम।।

भाई जय हो लालू भगवान की। माई समीकरण के जन्मदाता की। सामाजिक न्याय के मसीहा की। स्वपरिवार के लिए अपने पार्टी तक को दांव पर लगा देनेवाले की। चाहे जो हो जाये पर, बीजेपी और मोदी को उनके औकात दिखानेवाले की। चाहे पार्टी का जनाधार मिट्टी में ही क्यों न मिल जाये, फिर भी सर्वणों का मरते दम तक विरोध करनेवाले की। महागठबंधन बनाकर, मोदी के अश्वमेध घोड़े को रोकने के लिए सब कुछ दांव पर लगानेवाले की।

Read More
अपनी बात

प्यारे बच्चों, अब तीन दिन अंडा खिलाने की हमारी औकात नहीं, है, इसलिए दो दिन से ही काम चलाओ

राज्य सरकार ने आज कैबिनेट सह वनभोज की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, अब बच्चों को मध्याह्न भोजन के तहत मिलनेवाला तीन दिन की जगह दो ही दिन सप्लीमेंट्री फूड दिया जायेगा, जिसमें बच्चों को अब तीन दिन की जगह, दो दिन ही अंडे दिये जायेंगे।दिया जायेगा, जिसमें बच्चों को अब तीन दिन की जगह, दो दिन ही अंडे दिये जायेंगे।

Read More
अपनी बात

आखिर कितने पारा टीचरों के मौत के बाद अपने CM रघुवर दास की नींद टूटेगी?

आज सारठ प्रखण्ड के ग्राम बलवा के पारा शिक्षक राजेन्द्र यादव की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई। राजेन्द्र यादव पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, आज उनकी जीवन लीला ही समाप्त हो गई। अकेले राजेन्द्र यादव ही नहीं बल्कि अब तक दर्जनों पारा शिक्षकों की मौत हो गई, एक पारा शिक्षक लापता है, पर उसे ढूंढने का जिम्मा भी राज्य सरकार और उसकी पुलिस नहीं उठा रही,

Read More
अपनी बात

विवेकानन्द की प्रतिमा के अनावरण से अच्छा है कि CM रघुवर उनके बताए हुए मार्ग पर चले

हमारे देश में इन दिनों महापुरुषों के मूर्तियों के निर्माण एवं उनकी स्थापना का एक प्रकार का फैशन चल पड़ा है। एक तरह से यह ठीक भी है, क्योंकि इस प्रकार की प्रतिमाएं हमारे आनेवाली पीढ़ियों का एक प्रकार से मार्गदर्शन करती है, तथा बच्चे व युवा उनके बारे में जानने तथा उनके जैसा बनने की प्रेरणा लेते हैं, हाल ही में गुजरात में सरदार पटेल की भव्य एवं दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा और अब अपनी रांची में स्वामी विवेकानन्द की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण, उसी की एक कड़ी है।

Read More
अपनी बात

झारखण्ड संघर्ष यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ को देख, हेमन्त ने कहा रघुवर सरकार का अंत निकट

झामुमो के स्टार प्रचारक, नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन पलामू पहुंच गये हैं। उस पलामू में, जहां पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे थे, मंगल डैम का शिलान्यास करने, प्रधानमंत्री की सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, और उस सभा में लोगों की भीड़ लाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने एड़ी-चोटी एक कर दी थी, पर हेमन्त सोरेन के इस संघर्ष यात्रा में लोग खुद ब खुद आ रहे हैं,

Read More
अपनी बात

बेरोजगार सेलिब्रेटिज को बुलाकर झारखण्ड के हुनरमंद CM रघुवर ने कराया ग्लोबल स्किल समिट

अपने सीएम रघुवर दास के हुनर की भी दाद देनी होगी, देखिये न, कल उन्होंने अपने होनहार आइएएस अधिकारियों के बदौलत, मुंबई की खाक छान रहे, बेरोजगार सेलिब्रटियों को बुलाकर, कितने शानदार ढंग से ग्लोबल स्किल समिट का आयोजन करवा लिया। यही नहीं, यहां के बेरोजगार युवकों, आइएएस अधिकारियों, पत्रकारों तथा इस समिट से जुड़े सभी लोगों का शानदार मनोरंजन भी करवा दिया।

Read More
अपनी बात

काश जो दर्द, युवाओं के लिए राज्यपाल के मुख से छलका, वो दर्द CM के मुखमंडल पर दिखाई पड़ता

आम जनता तो यहीं चाहती है कि जो दर्द वो महसूस करती है, उसके रहनुमा उस दर्द को समझ पाते हैं या नहीं। बधाई झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को, जो राज्य की जनता के दर्द को बखूबी समझती हैं और उस दर्द को उन्होंने ग्लोबल स्किल समिट में बड़े ही शानदार ढंग से रखा, ये अलग बात है कि इस ग्लोबल स्किल समिट में आये कंपनियों के मत्थे वह बात चढ़ी या नहीं, अथवा राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के मस्तिष्क में ये बात गई या नहीं।

Read More