Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

राज्यपाल व जनदबाव के आगे झूकी रघुवर सरकार, CNT-SPT संशोधन प्रस्ताव पूर्णरुपेण वापस

और अंततः रघुवर सरकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट मामले में बैकफूट पर चली गई। विपक्ष के दबाव और जनजातीय परामर्शदातृ पर्षद द्वारा बार-बार संशोधन प्रस्ताव को वापस लेने की मांग तथा भाजपा के अंदर ही एक बड़ा वर्ग जो रघुवर सरकार के इस निर्णय के खिलाफ था, इस संशोधन प्रस्ताव के खिलाफ मुखर होकर अपनी बात रांची से लेकर दिल्ली तक रख रहा था। इस संशोधन प्रस्ताव के खिलाफ पूरा झारखण्ड एक होकर रघुवर सरकार के खिलाफ खड़ा था, रांची में आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा था।

Read More
राजनीति

रघुवर की गलत नीतियों ने कांग्रेस को दिया उभरने का मौका

आज कांग्रेसी बहुत खुश है, काफी वर्षों के बाद रांची की शहरों पर खूब दीखे कांग्रेसी। मौका था – भारत छोड़ो आंदोलन के अवसर पर रांची स्थित झारखण्ड विधानसभा के घेराव का। बहुत वर्षों के बाद झारखण्ड के विभिन्न इलाकों से कांग्रेसियों का हुजूम रांची की सड़कों पर था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भी दिखा, साथ ही दीखे वे लोग जो फिलहाल किसी न किसी कारण से केन्द्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों से नाराज हैं।

Read More
राजनीति

कभी ये तमाशा बिहार में देखने को मिलता था, अब ये गुजरात शिफ्ट हो गया

भाजपाइयों और कांग्रेसियों ने गुजरात की छीछालेदर कर दी है। जो पहले बिहार में देखा जाता था, अब गुजरात की राजनीति के रुपहले पर्दे पर बड़े जोर-शोर से दिखाया जा रहा है, जिसे पूरा विश्व देख रहा है। एक राज्यसभा की सीट के लिए कल भाजपाई और कांग्रेसी झगड़ रहे थे, ठीक उसी प्रकार जैसे एक सड़क पर रोटी देख कुत्ते आपस में झगड़ पड़ते है। ये हालत बना दी है, भाजपाइयों और कांग्रेसियों ने।

Read More
अपनी बात

जब नेता और पुलिस की जोड़ी बने तो धाराएं भूंजे की तरह डेट के साथ बदले

भाई झारखण्ड पुलिस का भी जवाब नहीं है, कभी वह बताती है कि प्राथमिकी 20 मई को दर्ज की गई है और ढाई महीने के बाद बताती है कि प्राथमिकी 22 मई को दर्ज की गई है। 20 मई को बताती है 66(i) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुआ और ढाई महीने के बाद बताती है कि 65 और 68 आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होती है, उसे थाने में बुलाती है और नोटिस थमा देती है कि आप अपना पक्ष रखे, और जो गलत प्राथमिकी दर्ज कराता है, उसके खिलाफ वह कार्रवाई करने से थर्राता है,

Read More
राजनीति

जो लोग लालू को मिटाने और उनसे बदला लेने की बात कर रहे हैं, वे मुगालते में हैं

जो लोग लालू को मिटाने और उनसे बदला लेने की बात कर रहे हैं, वे मुगालते में हैं, दस जन्म भी लेंगे वे लालू को नहीं मिटा सकते और न ही लालू से बदला ले सकते हैं। लालू कोई चूं-चूं का मुरब्बा नहीं, वह नीतीश कुमार नहीं, कि भाजपा के गोद में जाकर बैठ जायेगा, वह अकेला शख्स है, जो भाजपा को उसकी औकात बताने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और यहीं लोकतंत्र की खुबसूरती है, नहीं झूकेंगे, नहीं रुकेंगे, जब तक हैं, संघर्ष करेंगे।

Read More
अपनी बात

आज रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधने के समय बहन अपने भाई को यह जरुर बताये

रक्षाबंधन कोई सामान्य पर्व नहीं, यह सीधे राष्ट्र की रक्षा से भी जुड़ा हैं, इसलिए बहन जब आज अपने भाई की कलाई पर राखी अथवा रक्षासूत्र बांधे तो उनसे राष्ट्र रक्षा का भी संकल्प लें, क्योंकि आज जो देश की स्थिति है, वह किसी भी प्रकार से ठीक नहीं लग रही। देश के अंदर नालायक नेताओं  और उनके नालायक बेटे-बेटियों-बहुओं, पत्नियों और उनकी प्रेमिकाओं, नक्सलियों, वामपंथियों, नरपिशाचों और म्लेच्छों ने जो परिस्थितियां पैदा कर दी है, वह बेहद खतरनाक है,

Read More
अपनी बात

स्मार्ट सिटी बनवानेवाली रघुवर सरकार के पास न दवा है न एंबुलेंस

जो सरकार बच्चों को एक रुपये की दवा तक न उपलब्ध करा सकें, उसे सत्ता में रहने का क्या अधिकार है? जी हां, ये हालात है झारखण्ड के। यहां की सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, स्मार्ट सिटी बनाने की बात करती है, अपनी ब्रांडिग के लिए करोड़ों खर्च कर रही हैं, पर दुसरी ओर हमारे नौनिहालों को एक रुपये तक की दवा उपलब्ध कराने में ये सरकार असमर्थ है। आज गुमला में एक ऐसी घटना घटी है, जो हृदय को चीर देनेवाला है।

Read More
अपनी बात

अब काहे की मित्रता और काहे का फ्रेंडशिप डे

उम्र यहीं कोई रही होगी पांच-छःसाल। एक हाथ में जूट की बोरी और दूसरे हाथ में एक छोटी सी मैली-कुचैली थैली, जिसमें रखा प्यारा सा स्लेट, कोबी की डंडी और गीताप्रेस गोरखपुर की हिन्दी बाल पोथी और कभी –कभी मनोहर पोथी और लीजिये पहुंच गये स्कूल। स्कूल भी कोई बहुत दूर नही जाना पड़ता, मेरे घर के सामने ही था – प्राथमिक स्कूल।

Read More
धर्म

…और पूरा हो गया बाबा वैद्यनाथ और वासुकिनाथ धाम की महातीर्थयात्रा

जिस पूर्णिमा में श्रवण नक्षत्र का संयोग होता है, वहीं भारतीय माह श्रावण मास कहलाता है, जो भारतीय महीने का पांचवा और बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। यह महीना भगवान शिव और उनके भक्तों का महीना है, कहां जाता है कि इस पूरे माह में शिव के प्रति भक्ति प्रकट करने से, शिव अपने भक्तों के समस्त कष्ट हर लेते है, शायद यहीं कारण है कि विभिन्न शिवालयों में

Read More
धर्म

जानिये रक्षाबंधन को, भद्रा को, इस बार पड़ रहा हैं विशेष चूड़ामणि योग

कहा भी जाता है श्रावण शिव जी का माह है और जब श्रावण में सोमवार और पूर्णिमा दोनो साथ हो, जिस चंद्र को शिव जी धारण करते हो, तो उसकी महत्ता कितनी बढ़ जाती है, ये समझने की आवश्यकता है। याद रखे, यह चूड़ामणि योग तभी बनता है, जब सोमवार को चंद्रग्रहण लगता है, और यहां तो वैशिष्ट्यता का अंबार है, इसलिए यह सुखद है, मंगल को देनेवाला है। विद्वान बताते है कि ऐसा संयोग दुर्लभ है, क्योंकि बहुत कम के जीवन में ऐसा दुर्लभ योग चूड़ामणि योग का संयोग देखने को मिलता है।

Read More