Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

आखिर अपने CM रघुवर दास एक ही डॉयलॉग को कब तक रिपीट करते रहेंगे?

आखिर एक ही डॉयलॉग को कितनी बार रिपीट करेंगे, मुख्यमंत्री रघुवर दास जी, जनता ये सभी डॉयलॉग सुनते-सुनते बोर हो गई, थोड़ा अपने डॉयलॉग में परिवर्तन लाइये, ये क्या एक ही बात को, कनफूंकवों के द्वारा, कान फूंकने पर हर जगह बोलते रहते हैं, क्या आपको नहीं लगता कि एक ही डॉयलॉग सुनकर लोग आपकी बातों पर हंसते भी है, जरा देखिये आपने ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड सम्मिट, जो आपही के सरकार द्वारा दिल्ली में आयोजित किया गया है,

Read More
अपनी बात

पता नहीं, बिहारियों को ये कब समझ आयेगी कि बकरे और मुर्गे-मुर्गियां कटने के लिए ही पैदा होते हैं

पता नहीं, बिहारियों को ये बात कब समझ में आयेगी कि बकरे और मुर्गे-मुर्गियां कटने के लिए ही पैदा होते हैं, अगर आप बकरे और मुर्गे-मुर्गियां खुद को बनायेंगे तो यहीं होगा, जो आज गुजरात में हुआ। क्या ये सही नहीं कि बिहारी मजदूर कभी असम तो कभी तमिलनाडू में घृणा राजनीति के शिकार हुए, महाराष्ट्र में तो ये सिलसिला थमने का नाम ही नहीं लेता। कभी दिल्ली की सीएम रह चुकी कांग्रेस की वरिष्ठ नेतृ शीला दीक्षित भी ऐसे बयान दे चुकी है,

Read More
राजनीति

कांग्रेस की नजर में झारखण्ड की जनता त्रस्त, मुख्यमंत्री रघुवर दास मस्त

अजय कुमार ने कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य के वर्तमान हालात को देखते हुए तो यहीं लग रहा है कि झारखण्ड की जनता त्रस्त और मुख्यमंत्री रघुवर दास मस्त। झारखण्ड पुलिस सुस्त और अपराधी चुस्त। उन्होंने कहा कि पांच अक्टूबर को चावल व्यवसायी नरेन्द्र सिंह होड़ा की हत्या, कल भाजपा कार्यालय के पीछे मुक्ति गैस एजेसी से तीन लाख की लूट और आज बीस लाख के जेवर की लूट बता रहा है कि राज्य के हालात क्या है?

Read More
राजनीति

कोडरमा में भी भाकपा माले की बल्ले-बल्ले, जनता का मिला समर्थन, भाजपा के खिलाफ लगे नारे

भाकपा माले ने कोडरमा में विशाल रैली कर, भाजपा को एक तरह से बता दिया, कि अब भाजपा कोडरमा संसदीय सीट, सदा के लिए भूल जाये, ऐसे तो जैसे-जैसे 2019 नजदीक आता जा रहा है, भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों के उपर से भी भाजपा का भूत धीरे-धीरे उतरता जा रहा है और ठीक इसके विपरीत जहां कहीं भी भाजपा के खिलाफ रैलियां या सभाएं हो रही हैं, लोगों का हुजूम विशाल संख्या में जुट रहा है,

Read More
अपनी बात

जब डीजीपी CM भक्ति में लीन हो जाये, तो समझ लीजिये, उस राज्य का भगवान ही मालिक है

रांची से प्रकाशित एक अखबार ‘प्रभात खबर’ आज झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक डी के पांडेय का आधे पृष्ठ का साक्षात्कार प्रकाशित किया है। जब राज्य के किसी विशिष्ट पदों पर कार्यरत व्यक्ति को कोई अखबार आधा पृष्ठ या एक पृष्ठ या दो-दो पृष्ठ उनके चरणों में समर्पित कर दें, तो समझ लीजिये, दाल में काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है। वह भी तब, जब वह व्यक्ति की महत्वाकांक्षा हिलोरें मार रही हो और जो उसे दायित्व मिला है,

Read More
अपनी बात

लो आया मौसम सत्तापक्ष के नेताओं के चेहरे चमकाने का, उसके बदले मुंहमांगी रकम वसूलने का

रांची के विभिन्न इलाकों में बड़े-बड़े होर्डिंग, बड़े-बड़े बैनर लगे हैं, जो लोगों को अपनी ओर बरबस आकर्षित कर रहे हैं। ये होर्डिंग और बैनर किसी राजनीतिक दल ने नहीं लगवाये हैं, दरअसल रांची से प्रकाशित अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने लगवाये है, क्योंकि अब अखबारों को भी पहचान का संकट हो गया है, इसलिए वे भी अपने यहां होनेवाले कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग व बैनर का सहारा लेते हैं, तथा सड़कों पर लगे बिजली के खंभों में उसे लटकवाते हैं।

Read More
अपनी बात

गया-धनबाद इंटरसिटी के यात्रियों ने गोमो स्टेशन पर किया हंगामा, बेवजह ट्रेन रोके जाने से थे परेशान

गया से धनबाद को जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस कल ठीक 8.55 रात्रि में गोमो स्टेशन पहुंच गई। इसमें सवाल रेलयात्रियों को लगा कि अब उनका 30 किलोमीटर का शेष सफर जल्द ही खत्म हो जायेगा, लेकिन ये क्या उनकी ट्रेन गोमो स्टेशन पर लगी हुई है, और इसी बीच अन्य ट्रेनों को, सिग्नल ऑन कर चलाया जा रहा है, बस फिर क्या था, रेलयात्री आक्रोशित हो गये और स्टेशन मास्टर के कार्यालय में जाकर हंगामा करना शुरु कर दिया।

Read More
राजनीति

उषा मार्टिन के हड़ताली कर्मचारियों ने बोनस की मांग को लेकर प्रबंधन का फूंका पुतला, हड़ताल जारी

उषा मार्टिन के हड़ताली कर्मचारियों ने आज अलबर्ट एक्का चौक पर, इंजीनियरिंग मजदूर सभा के बैनर तले, प्रबंधन का पुतला फूंका। अलबर्ट एक्का चौक पर पुतला फूंकने आये मजदूरों का कहना था कि प्रबंधन अस्थायी मजदूरों को बोनस के रुप में 21,000 और स्थायी मजदूरों को 70,000 रुपये बोनस उपलब्ध कराए। इसी बोनस की मांग को लेकर लगभग अस्सी घंटे से उषा मार्टिन के कर्मचारी हड़ताल पर है।

Read More
राजनीति

चिन्ता न करें, महागठबंधन जल्द अपना स्वरुप लेगा, लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करे रघुवर सरकार

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की केन्द्रीय समिति की एकदिवसीय विशेष बैठक आज सम्पन्न हो गई, विभिन्न राज्यों व झारखण्ड के सभी जिलों से आये झामुमो के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न मुद्दों पर सहमति जताई, वहीं झारखण्ड में गिरती कानून-व्यवस्था, सरकार की दलित-आदिवासी विरोधी सोच तथा अन्य मुद्दों पर रघुवर सरकार की जमकर खिंचाई की।

Read More
अपनी बात

भास्कर ने ओडीएफ पर उठाए सवाल, प्रभात खबर ने बताया पूरा झारखण्ड ओडीएफ, नगर विकास मंत्री का इनकार

वाह रे रांची के अखबार, रांची से प्रकाशित ‘प्रभात खबर’ एक ओर लिखता है ‘पूरा झारखण्ड हो गया ओडीएफ एक वर्ष पहले ही लक्ष्य हासिल’ ‘चार साल में 40 लाख शौचालय बनाये गये’ और खुद ही बताता है कि ‘जिन घरों में शौचालय नहीं, 15 नवम्बर तक पूरा करने का निर्देश’ आखिर ये सब क्या है? कही ये फिल्म ‘संघर्ष’ का गाना ‘मेरे पैरों में घुंघरु बंधा दें, तो फिर मेरी चाल देख लें’ वाली बात तो नहीं।

Read More