Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

PM मोदी के खिलाफ बोलने पर एक छात्र को बेइज्जत कर दिया भाजपा और विद्यार्थी परिषद के लोगों ने

घटना गिरिडीह कॉलेज की है। कल शनिवार के दिन युवा मंथन संकल्प सफलता और सार्थकता विषयक कार्यशाला गिरिडीह कॉलेज में चल रहा था, बड़ी संख्या में कॉलेज में भाजपा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के लोग जमा थे। इस कार्यक्रम में कोडरमा के भाजपा सांसद रवीन्द्र कुमार राय और गांडेय के भाजपा विधायक जय प्रकाश वर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भाजपा विधायक जय प्रकाश वर्मा ने अपने स्वाभावानुसार भाजपा सरकार की खुब जमकर प्रशंसा की।

Read More
अपनी बात

राज्यपाल महोदया ख्याल रहे, आपकी टीम में शामिल कोई भी सदस्य गांधी की आत्मा से खिलवाड़ न करें

अब जो व्यक्ति अपनी बिताई जिंदगी में एक भी दिन गांधी के आदर्शों को जिया ही नहीं, वह व्यक्ति झारखण्ड के युवाओं में क्या गांधी दर्शन का बोध कराने में सफल होगा? इसी कमेटी में जो भी व्यक्ति शामिल है, मैं सभी को अच्छी तरह जानता हूं, उनके क्रियाकलापों से अवगत हूं, वे सभी हमारी आंखों से आंखे तक नहीं मिला सकते। ऐसा मेरा दावा है, क्योंकि गांधी के सत्य और आदर्शों के साथ खेलते हुए, इन्हें मैंने नजदीक से देखा है।

Read More
राजनीति

रेल भवन का घेराव करने जा रहे, कांग्रेस के अजय समेत धनबाद के युवाओं को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन पर पुनः रेलसेवा बहाल करने की मांग को लेकर, धनबाद से दिल्ली जाकर, पिछले तीन दिनों से अपना आंदोलन चला रहे, धनबाद के युवाओं ने जैसे ही आज रेल भवन का घेराव करने का ऐलान किया, दिल्ली पुलिस ने उनके रेल भवन तक पहुंचने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना लेकर पहुंच गई।

Read More
अपनी बात

पूरे राज्य में बिजली के लिए हाहाकार, रघुवर को फेसबुक पर लोग सुना रहे खरी-खोटी, पर CM को कोई असर नहीं

कल यानी 5 अक्टूबर को राज्य के कई अखबारों के प्रथम पृष्ठ पर झारखण्ड की रघुवर सरकार ने बड़े – बड़े विज्ञापन छपवाये थे। विज्ञापन में बड़े-बड़े शब्दों में लिखा था, रामगढ़ जिले के हर घर पहुंची बिजली, अब जल्द ही झारखण्ड के हर घर में पहुंचेगी बिजली ‘उजाला दिवस’। यह विज्ञापन ठीक उसी प्रकार था, जैसे कोई व्यक्ति, किसी दुखित व्यक्ति को मुंह चिढ़ा रहा हो। सच्चाई यह है कि पूरे राज्य में बिजली के लिए हाहाकार है।

Read More
अपराध

झारखण्ड में कानून व्यवस्था ठप, अपराधियों के आगे पुलिस पस्त, कल की हिंसक घटना का विरोध, जनता सड़कों पर

अगर आप रांची या झारखण्ड में आने की सोच रहे हैं या बसने की सोच रहे हैं तो जितना जल्दी हो, आप अपनी सोच बदल लीजिये, क्योंकि यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं, यहां कोई भी अपराधी आपको अपना निशाना बना सकता है, आपको सरेआम लूट सकता है, आपको बेइज्जत कर सकता है, आपकी हत्या कर सकता है और आप कुछ नहीं कर सकते, आप सदैव अपराधियों के रहमो-करम पर अपनी जिंदगी जीने को विवश रहेंगे।

Read More
अपराध

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के अत्याचार से परेशान एक पत्रकार ने की आत्महत्या की कोशिश

आज एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। ये वीडियो है छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के एक पत्रकार सौरभ अग्रवाल की है। सौरभ ने बीती रात आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद वे एक अस्पताल में आइसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे है। आत्महत्या करने की कोशिश के पूर्व उन्होंने अपनी वेदना एक वीडियो के माध्यम से आम जनता के बीच रखी थी, और उस वीडियो के माध्यम से जनता से कुछ सवाल भी पूछे, जो बहुत ही दर्दनाक है।

Read More
अपनी बात

झूठ कौन बोल रहा है मुख्यमंत्री रघुवर दास का ‘सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग’ या ‘प्रभात खबर’

आज का रांची से प्रकाशित ‘प्रभात खबर’ का पृष्ठ संख्या 6, राजपाट प्रभात देखिये, इस पृष्ठ पर उपर में चार कॉलम में एक फोटो छपा है, जिसमें रांची के सांसद रामटहल चौधरी, मंत्री अमर कुमार बाउरी, मुख्यमंत्री रघुवर दास, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी एक पुस्तक का लोकार्पण कर रहे हैं, फोटो के नीचे कैप्शन दिया है – राज्य विकास परिषद् की बैठक में त्रिवर्षीय कार्ययोजना की रिपोर्ट को जारी करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री अमर बाउरी, सीएस सुधीर त्रिपाठी व अन्य अधिकारी।

Read More
अपनी बात

अब RSS के लोग बनायेंगे राज्य के विकास के लिए कार्य योजना, झारखण्डियों पर CM रघुवर को विश्वास नहीं

जिन्होंने 28 दिसम्बर 2014 को सत्ता संभाली, उनको 4 अक्टूबर 2018 को महात्मा बुद्ध की तरह परम ज्ञान की प्राप्ति हुई कि इस राज्य का एडवांस प्लानिंग नहीं होने की वजह से जितना विकास होना था, उतना नहीं हुआ। राज्य में राइट टू सर्विस एक्ट अब तक सही तरीके से लागू नहीं हो पाया, इसलिए राज्य के विकास के लिए तीन वर्ष की कार्य योजना बनाने के लिए RSS से जुड़े पद्मश्री अशोक भगत व RSS की आनुषांगिक संगठन प्रज्ञा प्रवाह से जुड़े सेवानिवृत्त आइएएस टी नंद कुमार को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई।

Read More
राजनीति

खिसकते जनाधार को बचाने में जुटी भाजपा, पेट्रोल-डीजल के दामों में पांच रुपये की कटौती

पूरे देश में भाजपा का जनाधार खिसक रहा है, ये कोई अतिश्योक्ति नहीं, बल्कि इस बात को संघ भी समझ रहा हैं और संघ की राजनीतिक इकाई भाजपा भी समझ रही है, लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से आम जनता त्रस्त थी, बड़े-बड़े शहरों से लेकर छोटे-छोटे गांवों तक टैक्सियों और बसों के किराये में अप्रत्याशित वृद्धि हो चुकी थी और ये वृद्धि आनेवाले समय में और बढ़ने का संकेत दे रही थी।

Read More
राजनीति

सुबोधकांत का दिल्ली में ऐलान, 2019 में कांग्रेस आई तो छः माह के अंदर शुरु होगा धनबाद चंद्रपुरा रेललाइन

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने आज दिल्ली में कहा कि अगर 2019 में कांग्रेस आई तो मात्र छः महीने के अंदर धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन को शुरु कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार आदिवासियों की जमीन छीनने का काम कर रही है, ये लोग थूक के चाटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीयूष गोयल के रेल मंत्री, कोयला मंत्री बनते ही लूट का खेल शुरु हो गया है,

Read More