अपनी बात

अपनी बात

रांची का रिम्सः बीमार पे जो न तरस खाये, वो नर्स-डाक्टर-सरकार, इंसानियत के दुश्मन-जल्लाद हैं

खुशी की खबर है, रिम्स में हड़ताल समाप्त हो गई है, पर कल जिस प्रकार से रिम्स के नर्सों व जूनियर डाक्टरों ने अपने क्रूर चेहरे दिखाये, उससे इतना तो साबित हो गया कि रिम्स में कार्यरत नर्सों व जूनियर डाक्टरों में इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं हैं, तथा उनके माता-पिता ने उन्हें मानवीय मूल्यों की सीख नहीं दी और न ही उन शिक्षकों ने इन्हें मर्यादा सिखाई, जिनसे ये अब तक शिक्षा ग्रहण करते आये हैं।

Read More
अपनी बात

कहां दीनदयाल-अटल बिहारी एवं कहां नरेन्द्र मोदी-रघुवर दास, एक ने जोड़ा तो एक तोड़ने चल दिया

“अनैतिक कार्यों, भ्रष्ट आचरण एवं जातिवादी सोच के कारण भाजपा जल्द ही मिट्टी में मिल जायेगी, भाजपा को मिट्टी में मिलाने के लिए किसी को भी कुछ करने की अब जरुरत नहीं।” ये बातें में इसलिए लिख रहा हूं कि जो लोग भाजपा को “पार्टी विद् द डिफरेंस” मानते है, या जिन्होंने कभी भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी-लाल कृष्ण आडवाणी वाली होर्डिंग्स में ये पढ़ा हो कि “राम राज्य की ओर चलें, भाजपा के साथ चलें।”

Read More
अपनी बात

CM रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तेली बताया तथा मोदी की तुलना चंद्रगुप्त से कर दी

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में तेली समाज द्वारा आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अगर भारत को किसी ने विशेष पहचान दिलाई तो वह तेली समाज में जन्मे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिलवाई। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री की तुलना चंद्रगुप्त तक से कर दी। उनके पूरे भाषण में तेली समाज और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस समाज से जुड़ा रहना ही छाया रहा।

Read More
अपनी बात

झारखण्ड के CM रघुवर दास को खुफिया विभाग भी गोमिया उपचुनाव के मुद्दे पर धोखे में ही रखा

गजब है यहां का खुफिया विभाग, जिसे जीतने का दावा करता है, वह तीसरे नबंर पर चला जाता है। आज एक अखबार ने एक रिपोर्ट छापी है। रिपोर्ट में उल्लिखित है कि राज्य के खुफिया विभाग ने गोमिया में भाजपा के जीत का दावा किया था, इस विभाग ने यह भी दावा किया था कि गोमिया में कितना प्रतिशत मतदान होगा, पर जितना मतदान हुआ, वह बता दिया कि खुफिया विभाग का यह भी दावा फेल है।

Read More
अपनी बात

भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार सिल्ली व गोमिया में भाजपा की हार का मूल कारण CM का अहंकार

जनाब को उच्च क्वालिटी का घमंड हो चुका था, क्योंकि हाल ही में नगर निकाय के हुए चुनाव में उन्हें जबरदस्त सफलता मिली थी, सारे के सारे नेता-कार्यकर्ता जनाब के द्वार पर उनकी विकास गाथा लेकर, पहुंच चुके थे, उधर जनाबों के जनाब दिल्ली से इसका श्रेय रांची के कांके रोड में बैठे जनाब को दे रहे थे, वाह-वाह किये जा रहे थे, बेचारे जनाब की हरकतों से परेशान सामान्य भाजपा कार्यकर्ता मन मसोस कर रह गये थे,

Read More
अपनी बात

सिल्ली-गोमिया की जनता ने CM रघुवर और निर्लज्ज पत्रकारों को धूल चटाया, हेमन्त बने महानायक

सिल्ली और गोमिया विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना फैसला सुना दिया हैं। अपने फैसले में गोमिया की जनता ने झामुमो प्रत्याशी बबीता देवी को और सिल्ली की जनता ने झामुमो प्रत्याशी सीमा महतो को अपना जनप्रतिनिधि चुन लिया है, यानी सिल्ली और गोमिया की जनता ने मुख्यमंत्री रघुवर दास, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और घटियास्तर के संपादकों-पत्रकारों को बता दिया कि आप चुनाव जीतने-जीतवाने के लिए, जितने भी हथकंडे अपना लो,

Read More
अपनी बात

IAS/IPS बनेंगे, अफरात पैसे कमायेंगे, पर अच्छा इंसान नहीं बनेंगे, देश बनाने का ठेका हम क्यों लें?

पिछले ही साल की बात है, सीबीएसई 10वीं की परीक्षा और झारखण्ड सरकार द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के परिणाम आ चुके थे। ऐसे समय में, रांची से प्रकाशित अखबारों व चैनलों में, जैसा कि होता है, विभिन्न स्कूलों के उतीर्ण छात्र-छात्राओं के फोटो सहित उनके आगे की सोच के संवाद प्रकाशित किये  गये थे। कोई आईएएस तो कोई आईपीएस, कोई इंजीनियर तो कोई डाक्टर बनने का सपना देख रहा था, संभव है ये बन भी जाये,

Read More
अपनी बात

सिल्ली में सीमा का पलड़ा भारी, गोमिया में त्रिकोणीय संघर्ष, जनता में मतदान के प्रति दिखा उत्साह

सिल्ली एवं गोमिया में मतदान संपन्न। सिल्ली में भारी मतदान तो गोमिया में मतदान का प्रतिशत कम रहा। सिल्ली में 76 प्रतिशत, तो गोमिया में 62 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ। गोमिया में भाजपा के माधवलाल सिंह, आजसू के लंबोदर महतो एवं झामुमो की बबीता देवी के बीच त्रिकोणीय टक्कर हैं, वहीं सिल्ली में आजसू के सुदेश महतो और झामुमो की सीमा महतो के बीच सीधी टक्कर है।

Read More
अपनी बात

सबका साथ सबका विकास की जगह, साफ नीयत सही विकास का नारा बुलंद करने में लगी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनका मंत्रिमंडल ही नहीं, बल्कि भाजपा के अंधभक्त भी आज बहुत प्रसन्न है। भारत के भाग्यविधाता, साक्षात इस युग के भगवान कहे जानेवाले नरेन्द्र मोदी ने अपने शासन के चार साल पूरे कर लिये हैं। कल तक यानी चार साल तक एक ही नारा “सबका साथ, सबका विकास” का रट लगानेवाले, अब अपना ये नारा बदल चुके है, अब उनके जुबान पर नया नारा आ गया, जो आज से ही प्रारंभ हुआ है, नारा है

Read More
अपनी बात

मोदी को पाकर धन्य हुए मोदी के भक्त, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार और भाजपाई नेता

कल धनबाद में भारत के दिव्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन था। वह प्रधानमंत्री, जो आज तक इस धरती पर अवतरित ही नहीं हुआ। भाजपाई नेताओं व उनके भक्तों की बात करें तो आज तक इस धरती पर नरेन्द्र मोदी जैसा महापुरुष पैदा ही नहीं हुआ, जिसने भारत की शान ऐसी बढ़ाई, जिसकी कल्पना ही नहीं की जा सकती। अगर मोदी के भक्तों की बात करें, तो पं. जवाहर लाल नेहरु, शास्त्री, आदि नेताओं की नेताओं की तुलना इनसे की ही नहीं जा सकती,

Read More