अपनी बात

अपनी बात

दुष्कर्म का वर्णन आपत्तिजनक है, कृपया इससे बचे, क्योंकि अखबार बच्चे भी पढ़ते हैं

भाई ये कौन सी पत्रकारिता है? आप जनता को क्या दिखाना चाहते है? क्या लिख रहे हैं आप? कभी आपने सोचा है? आपने लिख दिया, ये शब्द आपको विचलित कर सकते हैं, मगर न्याय के लिए पूरा सच आना बाहर जरुरी है, और उसके बाद आप हेडिंग दे रहे हैं दरिंदों ने बार-बार दुष्कर्म किया… हम रोए तो नाजुक अंगों में पिस्टल, लकड़ी…खैनी डाल दी।

Read More
अपनी बात

जरा सोचिये, इसी दौरान आग लग गई या इनके पैर फिसल गये तो क्या होगा?

फिलहाल देखिये, रेलवे के पेट्रोल टैंकर और पेट्रोल चोरों का हाल। ये टैंकर फिलहाल साइड में लगने के लिए तैयार है और इधर जैसे ही पता चलता है पेट्रोल चोरों को कि पेट्रोल टैंकर आकर लग रहा है, ये बड़े ही सुनियोजित ढंग से आक्रमण करते हैं और बड़े-बड़े प्लास्टिक के डब्बे तथा जिसे जो मिला, वो उठाकर चलती ट्रेन से पेट्रोल चुराने में लग जाते हैं।

Read More
अपनी बात

J&K में PDP से अलग हो भाजपा ने की अपनी सेहत ठीक करने की असफल कोशिश

अगर जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती शासन से भाजपा खुद को अलग नहीं करती, तो समझ लीजिये, भाजपा जम्मू-कश्मीर से ही नहीं, बल्कि पूरे देश से समाप्त हो जाती, क्योंकि जो भाजपा के वोटर हैं या जो भाजपा के नये-नये वोटर बने हैं या जो भाजपा को वोट देकर कुछ खुशफहमी पाल रखे थे, वे निरन्तर जम्मू-कश्मीर में घट रही घटनाओं से सर्वाधिक मायूस थे।

Read More
अपनी बात

विभिन्न झंझावातों को झेलते www.vidrohi24.com ने पूरे किये अपने एक साल

आज विद्रोही 24.कॉम एक साल का हो गया। हमें खुशी है कि बिना किसी की सहायता और आर्थिक मदद के विद्रोही 24.कॉम ने ये मुकाम हासिल किया। इस एक साल में विद्रोही 24.कॉम को उसकी योग्यता के अनुरुप काफी लोगों ने सराहा। देखते ही देखते सैकड़ों, हजारों और लाखों में इसके पाठक हो गये।

Read More
अपनी बात

हेमन्त ने दिखाई ताकत, रघुवर को दिया संदेश, 2019 में राज्य में नहीं खिलेगा कमल

इतनी कूबत सत्तापक्ष में किसी नेता के पास नहीं, जो संपूर्ण विपक्ष को एकता के सूत्र में पिरोकर, अपनी बात मनवा लें, जो काम कल नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने कर के दिखा दिया। भूमि अधिग्रहण को लेकर राज्य सरकार की दोषपूर्ण नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर और उसका खामियाजा विधानसभा के उपचुनावों में सत्तापक्ष को दिला कर हेमन्त सोरेन ने दिखा दिया।

Read More
अपनी बात

विपक्ष को बहस की चुनौती देने के बाद भाग खड़े होने की कला कोई भाजपा से सीखे

याद करिये, 6 अप्रैल, भाजपा का प्रदेश कार्यालय। इसी दिन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संपूर्ण विपक्ष को चुनौती दी थी कि विपक्ष आये और विकास के मुद्दे पर उनसे बहस करें। उन्होंने स्थान तक मुकर्रर कर लिया था, वो स्थान था –  मोराबादी मैदान, पर आज तक तिथि तय नहीं कर पाये कि बहस कब और किस दिन होगी?

Read More
अपनी बात

CM रघुवर सुनिश्चित कराएं कि जनता दरबार में राज्य की जनता का अपमान न हो

रतन तिर्की, झारखण्ड के नामी गिरामी सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्र पत्रकार हैं। वे हमेशा से ही सामाजिक मुद्दों तथा आदिवासियों की समस्याओं और उनके सम्मान को लेकर मुखर रहे हैं। यहीं कारण है, कि उनका सभी सम्मान भी करते हैं। हाल ही में, अमर शहीद अलबर्ट एक्का की शहीदी मिट्टी को सम्मान दिलाने की बात हो या भूख से मर चुकी संतोषी की बात हो,

Read More
अपनी बात

काश, हमारा PM, खुद एवं मंत्रिपरिषद् को भी NPS के दायरे में लाने की चुनौती भी स्वीकार करता

बधाई हो, हमारे विश्व विख्यात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विराट कोहली की फिटनेस चुनौती स्वीकार कर ली और उनका करारा जवाब भी दे दिया। मखमली घासों पर चले, पत्थर पर बैठे और पत्थर पर लेट गये। यहीं नहीं जब विराट कोहली ने उन्हें चुनौती दी, तो ये भला कैसे किसी और को चुनौती नहीं देते, इसलिए इन्होंने भी दो लोगों को चुनौती दे दी। एक कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी को और दूसरे मणिका बत्रा को।

Read More
अपनी बात

कभी पटना से रांची के बीच सुपर एक्सप्रेस चला करती थी, जो यात्रियों को सुकुन देती थी, पर अब…

कभी सुपर एक्सप्रेस के नाम से जानी जानेवाली, बाद में पटना-हटिया एक्सप्रेस के नाम से जानी जानेवाली ट्रेन आज से पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस के नाम से जानी जाने लगी है। बीते कुछ सालों से यह ट्रेन पटना-हटिया तक 18625/18626 नंबर से जानी जाती थी, बाद में इसी ट्रेन को पटना पहुंचते ही, पटना से कभी सहरसा तो कभी मुरलीगंज तो कभी पूर्णिया कोर्ट तक कोशी एक्सप्रेस 18697/18698 के नाम से चलाया जाता था,

Read More
अपनी बात

पानी के लिए धनबाद में दो लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

“हमलोग अपनी समस्याओं को लेकर, आवेदन लेकर, नगर निगम के नगर आयुक्त के पास जाते हैं तो उसका बॉडीगार्ड भगा देता हैं। हमें कहा जाता है कि जाओ, जनता दरबार में जाकर सीएम रघुवर दास से मिलो। क्या करें, ये नगर निगम, न शान से जीने देता है, न शान से मरने देता है। हमारे यहां न चापाकल है, न कुआं हैं, पहाड़ी क्षेत्र हैं, अब मरने के सिवा कोई चारा नहीं है, क्या करें, इसलिए नगर निगम के सामने हम आत्मदाह करने चले आये हैं।

Read More