सभी के दिलों पर राज करनेवाले भाजपा कार्यकर्ता गामा सिंह सभी को छोड़कर चल दिये

आज रांची का एक-एक भाजपा कार्यकर्ता दुखी हैं, भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि वे लोग भी दुखी हैं, जो गामा सिंह को जानते थे। गामा सिंह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे, चाहे वे महत्वपूर्ण पद पर रहे या न रहे, दोनों अवस्थाओं में पार्टी के लिए व पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहनेवाले व्यक्तित्व का नाम था – गामा सिंह।

आज जैसे ही मैं सुबह उठा, फेसबुक खोला, भाजपा कार्यकर्ता संजय पोद्दार के पोस्ट पर मेरी नजर पड़ी, मेरा हृदय बैठ गया। संजय ने सुबह-सुबह सभी को सूचना दे दी कि रांची महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री गामा सिंह का आज तड़के आकस्मिक निधन हो गया, फिर क्या था, ये समाचार आग की तरह फैली।

भाजपा कार्यकर्ताओं को तो लगा कि उनके दिलों पर पहाड़ टूट गया, क्योंकि गामा सिंह सभी के प्रिय थे, अखबार में फोटो छपे या न छपे, उनके बयान छपे या न छपे, चैनल पर उनका चेहरा दिखे या न दिखे, पर भाजपा का झंडा और उनके प्रिय नेता तथा कार्यकर्ताओं का चेहरा हमेशा दिखे, ये गामा सिंह के दिलों में सदैव उमड़ता-घुमड़ता रहता था।

जब मैं ईटीवी से जुड़ा था और जब गामा सिंह से पहली मुलाकात हुई और उसके बाद से लेकर आज तक, जब भी मिला गामा सिंह में कोई परिवर्तन नहीं, क्या छोटा-क्या बड़ा, सभी से हाथ जोड़कर नमस्ते करना, मुस्कुराते हुए अभिवादन स्वीकार करना, रुठे कार्यकर्ताओं को अपनी बातों से हंसने पर मजबूर कर देना, ये खासियत थी, गामा सिंह की।

शायद यहीं कारण है कि सोशल साइट, गामा सिंह के निधन के समाचार सुनकर, उनके श्रद्धांजलि देनेवालों से पटा हैं, कुछ लोग तो ये मानने की ही तैयार नहीं थे कि गामा सिंह उनके बीच अब नहीं रहे, पर सच्चाई तो यहीं हैं, काल ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया, पर सच्चाई यह भी है कि भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके चाहनेवालों में गामा सिंह का मुस्कुराता चेहरा आज भी कैद हैं।

वे याद आते रहेंगे, क्योंकि कहा भी गया है कि कीर्तियस्य स जीवति, जिसकी कीर्ति हैं, वहीं जीवित हैं, गामा सिंह आप हमेशा याद रहेंगे, एक समर्पित भाजपा कार्यकर्ता के रुप में, एक जीवंत कार्यकर्ता के रुप में, कभी पार्टी से कुछ चाहा नहीं, पर पार्टी के लिए सदैव खड़े रहे, सचमुच भाजपा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति हैं, गामा सिंह के रुप में, अब गामा सिंह जैसा कार्यकर्ता मिलना भाजपा के लिए मुश्किल हैं।  

2 thoughts on “सभी के दिलों पर राज करनेवाले भाजपा कार्यकर्ता गामा सिंह सभी को छोड़कर चल दिये

  • September 4, 2018 at 1:58 pm
    Permalink

    नमन
    🙏🙏

  • September 4, 2018 at 5:03 pm
    Permalink

    बहुत ही जानदार ब्यक्तित्व के धनी मजबूत और हरदिल अजीज ब्यक्ति का जाना,दुःखद है।
    भावपूर्ण श्रद्धांजलि🙏

Comments are closed.