अपनी बात

अपनी बात

काश, CM रघुवर का ये संस्कार बोल-चाल में भी दीखता, तो झारखण्ड का सम्मान भी बढ़ता…

बहुत दिनों के बाद कुछ अच्छी फोटो मुख्यमंत्री रघुवर दास के सोशल साइट पर दिखी है, मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखण्ड में दिशोम गुरु के नाम से विख्यात शिबू सोरेन का पांव छू रहे हैं, बगल में नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन से कुछ गुफ्तगू भी कर रहे हैं, तो कही एक साथ भोजन भी कर रहे हैं। सचमुच लोकतंत्र में इस प्रकार की फोटो हमारी देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं में चार-चांद लगा देती है, पर वो कहा जाता हैं न…

Read More
अपनी बात

योगदा सत्संग आश्रम में आयोजित शरद संगम में बीते वे अविस्मरणीय पल, जो भूलाये नहीं जा सकते

सचमुच अविस्मरणीय, अद्भुत, अकल्पनीय, स्वर्गिक आनन्द जैसा ऐहसास, मैंने जो इन छह दिनों में महसूस किया, वह कभी महसूस नहीं किया था और ऐसा महसूस कराने का श्रेय में बेहिचक योगदा सत्संग मठ से जुड़े ब्रह्मचारी निष्ठानन्द जी को, यहीं अपनी सेवा दे रहे अवकाश प्राप्त श्यामानन्द झा जी, वरिष्ठ पत्रकार श्याम किशोर चौबे एवं अपने दोनों बच्चों को देना चाहुंगा, जिन्होंने ऐसी व्यवस्था कर दी कि

Read More
अपनी बात

रांची प्रेस क्लब के अधिकारी, सिर्फ पदधारण करने के लिए बने हैं, काम करने के लिए नहीं

सवाल तो साफ है, और इस सवाल का जवाब रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को, उन पत्रकारों को देना ही चाहिए, जिनके वोटों से वे पदाधिकारी बने हैं, पर हमें नहीं लगता कि ये जवाब दे पायेंगे, क्योंकि जवाब वो देता है, जिनके पास जवाब देने की ताकत होती है, फिलहाल रांची प्रेस क्लब के ज्यादातर पदाधिकारी ये जवाब देने की ताकत खो चुके हैं।

Read More
अपनी बात

झूठ न बोले, CM बताएं कि इजरायल के कौन से शहर या मुहल्ले में यहां के किसान तरक्की कर रहे हैं

भाई, अपने झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, आखिर झूठ बोलना कब बंद करेंगे? ये हाथी उड़ाने के चक्कर में ये क्यों भूल जाते है कि झारखण्ड में रहनेवाले सभी लोग मूर्ख नहीं हैं, नहीं तो, वे बताएं कि इजरायल के कौन से शहर, के कौन से मुहल्ले में, झारखण्ड के किसान रहकर, उन्नत कृषि तकनीक सीखकर तरक्की कर रहे हैं,

Read More
अपनी बात

केन्द्र की मोदी सरकार ने दी वाहन चालकों को बहुत बड़ी राहत, कागजात अब डिजिटल भी चलेगा

भारत सरकार के सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने किसी भी बड़े या छोटे वाहनचालकों को एक बहुत बड़ी राहत दी है। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी डी आर लुय्कांग के हस्ताक्षर से 19 नवम्बर को एक अधिसूचना जारी हुई है, जो पुलिस महानिदेशक, परिवहन विभाग के सभी सचिवों/प्रधान सचिवों, राज्य व सभी केन्द्र शासित प्रदेशों के परिवहन आयुक्तों को भेजी गई है।

Read More
अपनी बात

आखिर शर्म आई, भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेताओं को, ढुलू और रवीन्द्र को भेजा शो कॉज

पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खासमखास भाजपा विधायक ढुलू महतो के कारस्तानी से धनबाद के अखबार पटे पड़े हैं, एक महिला कमला कुमारी, जो भाजपा की जिला मंत्री है, उसने ढुलू महतो के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया और जैसे ही ढुलू महतो पर यौन शोषण का आरोप लगा, ढूलु महतो ने गिरिडीह के भाजपा सांसद रवीन्द्र पांडे पर आरोप लगा दिया कि ये सब सांसद रवीन्द्र पांडे के इशारे पर हुआ है।

Read More
अपनी बात

सीता के अपमान के चलते रावण, द्रौपदी के कारण कौरव, कहीं कमला के चलते भाजपा का न…

कहा जाता है, ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है’ तो क्या मान लिया जाय कि भाजपा के अंदर रह रहे बड़े-बड़े नेताओं के अंदर का विवेक मर गया, क्योंकि जो स्थितियां-परिस्थितियां दिखाई पड़ रही है, वो तो चीख-चीखकर यहीं कह रही हैं कि कांग्रेस तो सौ सालों के बाद भी दिखाई पड़ रही है, ये तो अपनी जवानी में ही बेमौत मर जायेगी। भाजपा को मारने के लिए कांग्रेस या अन्य दलों को कुछ करना भी नहीं है,

Read More
अपनी बात

झारखण्ड के शिक्षा विभाग को पता ही नहीं, इधर लक्षद्वीप ने बच्चों के स्कूल बैग और पढ़ाई की सुध ले ली

जब छोटा सा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप, भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशों को पालन करने में रुचि दिखा सकता है, उसे क्रियान्वयन करने के लिए सक्रिय हो सकता है, तो झारखण्ड में ऐसा देखने को क्यों नहीं मिल सकता, पर यहां का शिक्षा विभाग रुचि लेगा तभी न। यहां तो झारखण्ड को दूहने से किसी को फुर्सत ही नहीं।

Read More
अपनी बात

हे प्रभु, किसी भी राज्य को ऐसा CM न देना, जो शिक्षकों और गरीबों के बच्चों के साथ क्रूरता से पेश आएं

किसी ने ऐसे ही नहीं कह दिया कि लोकतंत्र अर्थात् मूर्खों का शासन। जब आप अयोग्य लोगों को चूनेंगे। धर्म और जाति के नाम पर वोट देंगे। मूर्खों की जय-जयकार करेंगे। गलत को गलत नहीं कहेंगे। बलात्कारी और दुष्चरित्रता में निपुण नेताओं को जातीयता में तौल कर, उसके पक्ष में मतदान करेंगे, तो पीसेगा कौन? वहीं न, जो इनके चक्कर में आयेगा?

Read More
अपनी बात

भाजपा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ इंडस्ट्रीज एवं कामर्स एसोसिएशन भी मैदान में

इंड्स्ट्रीज एंड कामर्स एसोसिएशन इन दिनों बाघमारा के लोडिंग प्वांइटों से कोयला उठाने के लिए मांगी जा रही रंगदारी से बेहद दुखी है। लिंकेज होल्डर हो या ई-आक्शन इन सभी जगहों पर बिना रंगदारी टैक्स दिये कोई भी कोयला व्यापारी यहां से कोयला उठाव नहीं कर सकता। पूर्व में लोडिंग मजदूरों के नाम पर लिंकेज होल्डरों से प्रतिदिन 400 रुपये की वसूली होती थी, इसके बाद यह रेट 650 रुपये हो गया

Read More