अपनी बात

अपनी बात

अखिलेश की सपा मुलायम ढाहे, मुलायम कहे फिर से मोदी पीएम बन जाये

लीजिये, भाजपाइयों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि लोकसभा में समाजवादी पार्टी के जन्मदाता मुलायम सिंह यादव वो बाते कह देंगे, जो बात कभी कोई विरोधी दल का नेता कह ही नहीं सकता। लोकसभा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वे चाहते है मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें।मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में साफ कहा कि हमलोग इतने बहुमत में नहीं आ सकते हैं,

Read More
अपनी बात

ये दर्द केवल पत्रकार राज सिंह का थोड़े ही न हैं, ये तो सभी का है, पर नेता-डाक्टर इस बात को समझे तब न

राज सिंह, रांची में पत्रकारिता करते हैं, आज के युग में जहां लोग माता-पिता को भगवान भरोसे छोड़कर अपना काम करते हैं, ये ठीक उससे अलग है, ये अपने माता-पिता को बेहद प्यार करते हैं, माता-पिता से उनका जुड़ाव मैं महसूस कर चुका है, वह भी तब जब वे कुछ समय के लिए हमारे साथ कशिश टीवी से जुड़े। आज जो उन्होंने सोशल साइट पर जो अपना दर्द उकेरा है, वो हमारे जैसे संवेदनशील व्यक्ति को अंदर से हिलाकर रख दिया है,

Read More
अपनी बात

इधर CM रघुवर से जनता बना रही दूरी और उधर हेमन्त सोरेन से जनता बढ़ा रही नजदीकियां

इधर भाजपा को देखिये, क्या व्यवस्था की है, भाजपा ने अपने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भव्य पंडाल बनाएं हैं, लोगों को बैठने के लिए अच्छी-अच्छी कुर्सियां लगाई हैं, फिर भी कुर्सियां खाली है, लोग जुट नहीं पा रहे हैं, और इधर नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन की झारखण्ड संघर्ष यात्रा को देखिये, जहां जनता के लिए न तो भव्य पंडाल का आयोजन, न कुर्सियों की व्यवस्था, फिर भी लोग हेमन्त सोरेन को सुनने के लिए भारी संख्या में जुट रहे हैं,

Read More
अपनी बात

भाजपाइयों को CM रघुवर के भाषण में दिलचस्पी नहीं, भाषण शुरु होते ही सभास्थल छोड़ जा रहे हैं लोग

भाजपा के लोगों के लिए ये सदमे से कम नहीं हैं, उनके नेता व राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाषण को सुनने में न तो जनता को और न ही भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलचस्पी है, आश्चर्य की बात है कि जमशेदपुर जो रघुवर दास का ही इलाका है, वहां अर्जुन मुंडा और सरयू राय के भाषण को तो लोग सुनना चाहते हैं, पर रघुवर दास को सुनना नहीं चाहते, उसका प्रमाण है, कल जमशेदपुर में आयोजित भाजपा का वह कार्यक्रम…

Read More
अपनी बात

बूथ बाद में, पहले सरयू राय के सवालों का हल ढूंढिये, नहीं तो समझ लीजिये, गइल भइसिया पानी में…

भाजपा के अंदर सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा, एक बार फिर जमशेदपुर में वह चीज दिखा जो आम तौर पर चुनाव के समय भाजपा के अंदर दिखना नहीं चाहिए। इधर रांची में मंत्री सरयू राय के खिलाफ उन लोगों ने भी आग उगलना शुरु कर दिया, जिनकी औकात सरयू राय के आगे कुछ भी नहीं, पर वो कहा जाता है न कि जब पीछे से कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति हाथ रख देता है तो जिसकी कोई औकात नहीं, वह भी उछलने लगता है,

Read More
अपनी बात

कल मोदी और आज प्रियंका के लिए भांड की तरह बिछ गये भारतीय चैनल्स, जबकि प्रियंका ने घास तक नहीं डाले

पहले मैं भी सोचता था कि न्यूज़ चैनल्स भाजपा के सामने बिछ गए हैं। लेकिन मैं गलत था। भाजपा ने कितना ही पुरातनपंथी, पूँजी समर्थक, लेकिन एक मॉडल मंदिर और साम्प्रदायिकता में लपेट कर बेचा, इन महोदया प्रियंका गांधी के पास बेचने को क्या है? उनके पास ऐसा कौन सा मॉडल/स्टेटमेंट है जो सारे चैनल बिना कोई सवाल उठाए, उनकी लखनऊ यात्रा पर भांडों की तरह बिछे जा रहे हैं? किसी ने चैनल्स को प्रियंका के लिए खरीदा नहीं है,

Read More
अपनी बात

लीजिये बंगाल के तर्ज पर, अब भाजपा शासित राज्य झारखण्ड में भी सरस्वती पूजा पर रोक

लीजिये कल तक बंगाल में सरस्वती पूजा पर रोक को मुद्दा बनानेवाली भाजपा, क्या झारखण्ड में भी इसे मुद्दा बनायेगी, अपने गिरेबां में झांकेगी, या केवल इसी तरह दूसरों पर अंगूलियां उठाती रहेगी। ताजा मामला धनबाद का है, जहां पिछले 63 सालों से जिस एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में सरस्वती पूजा मनाई जा रही थी, उस पर इस साल रोक लगा दी गई, जिसके कारण महाविद्यालय में इस बार सरस्वती पूजा नहीं मनाई गई।

Read More
अपनी बात

लोकसभा चुनाव 2019 को देख, कुछ दलों ने नफरत की राजनीति शुरु कर पूरे देश में गंध मचाया

हद हो गई, पूरे देश में सभी राजनीतिक दलों ने ऐसा गंध मचा रखा है, जिससे देश की एकता व अखंडता को खतरा पैदा हो गया है, मात्र क्षुद्र स्वार्थ की पूर्ति के लिए, अपनी पारिवारिक संतुष्टि के लिए इन्होंने देश तक को दांव पर लगा दिया है, आज नई-नई राजनीति में प्रवेश करनेवाली बालाएं हो या युवा अथवा पुराने घाघ राजनीतिज्ञ ही क्यों न हो, सभी ने मर्यादाएं लांघ दी हैं, ऐसा लग रहा है कि इस साल 2019 में देश में लोकसभा चुनाव नहीं,

Read More
अपनी बात

बात में दम है, जब न्यू पेंशन स्कीम इतना ही बढ़िया है तो इसका लाभ MP और MLA क्यों नहीं लेते?

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2004 में देश के करोड़ों केन्द्रीय व राजकीय कर्मचारियों को एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) के नाम का ऐसा जख्म दिया हैं कि उस जख्म से छुटकारा पाने के लिए करोड़ों अधिकारी-कर्मचारी सड़कों पर उतर रहे हैं, संघर्ष कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश में तो वहां के राजकीय कर्मचारी सीधे हड़ताल पर उतर गये और जब राजकीय मुद्रणालय कर्मचारियों के हड़ताल के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट की कॉज लिस्ट नहीं छप पाई

Read More
अपनी बात

गोड्डा कही महागठबंधन में दरार न डाल दें, सीधे संघर्ष में BJP की हार, त्रिकोणात्मक में जीतेगी BJP

गोड्डा लोकसभा सीट के लिए महागठबंधन में जमकर बवाल चल रहा है, हो सकता है कि गोड्डा को लेकर महागठबंधन में दरार न पड़ जाये, क्योंकि इसको लेकर संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं, बाबू लाल मरांडी ने तो साफ कह दिया कि वे किसी भी कीमत पर गोड्डा लोकसभा सीट को छोड़ना नहीं चाहेंगे, क्योंकि गोड्डा को लेकर उनकी पार्टी ने कड़ी मेहनत की हैं, संघर्ष किये हैं,

Read More