Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

देवघर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, आर्य समाजियों ने चुप्पी साधी

देवघर हवाई अड्डे का विस्तारीकरण करिये, उसका सौंदर्यींकरण करिये, पर इसका भी ध्यान रखिये, जिससे हमारा इतिहास व संस्कृति जुड़ा हैं, जहां हमारी आनेवाली पीढ़ी को संस्कार प्राप्त होता है, कहीं वहीं नष्ट न हो जाये। देवघर में फिलहाल वहीं देखने को मिल रहा हैं। देवघर में हवाई अड्डे का विस्तारीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है और उसका सबसे पहला शिकार बना है आर्यसमाज द्वारा संचालित वैदिक शिक्षा का केन्द्र गुरुकुल महाविद्यालय, वैद्यनाथधाम।

Read More
अपराध

नकाब उतार दिये राजा पीटर के चेहरे से एनआइए की टीम ने, रमेश सिंह मुंडा के गुनहगार पकड़े गये

…और जनाब के चेहरे से जब नकाब उतरे, तब उनका चेहरा देखनेलायक था। जनाब जो ज्यादा मुस्कुराते नजर आते थे, आज उनके चेहरे से हंसी गायब थी। वे तो समझते थे कि वे बहुत बड़े खिलाड़ी है, उन्होंने झामुमो सुप्रीमो, तत्कालीन मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को तमाड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से हराया था, उन्होंने रमेश सिंह को अपने रास्ते से सदा के लिए हटवा दिया, भला उनका कोई क्या बिगाड़ सकता है। वे तो सबसे बड़े खिलाड़ी है,

Read More
अपनी बात

ले गई दिल बुढ़िया जापान की…

“ले गई दिल गुड़िया जापान की, पागल मुझे कर दिया, जापान लव इन टोकियो” अब इसमें गुड़िया की जगह बुढ़िया कर दीजिये और गाइये  “ले गई दिल बुढ़िया जापान की, पागल मुझे कर दिया, जापान लव इन टोकियो” क्योंकि एक अखबार ने कल ऐसा समाचार प्रकाशित किया है कि कई युवाओं की नींद उड़ गई हैं, जो लोग जिनका कल सपना जापान की गुड़ियों के बीच रहने को था, आज वे बुढ़े हो चले हैं, इसलिए वे जापान जाने से रहे, पर युवाओं को तो ये मौका

Read More
राजनीति

जय शाह मामले पर भाजपा की नींद उड़ी, इधर कौवा, कौवे का मांस खाने को तैयार

“वायर” वेबसाइट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जयशाह के खिलाफ प्रकाशित खबर ने पूरे देश में राजनीतिक भूचाल ला दी है। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं के आ रहे बयान से भाजपा को लगता है कि भाजपा के लिए गुजरात में राजनीतिक संकट पैदा हो सकता है, इसलिए जयशाह ने “वायर” वेबसाइट के मालिक और समाचार लेखिका के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा ठोकने का ऐलान किया है।

Read More
अपनी बात

पीएम जानते हैं कि 25 साल में शराब के कारण समाज तबाह हो जायेगा, तो फिर कुछ करते क्यों नहीं

आनेवाले 25 सालों में शराब के कारण हमारा समाज तबाह हो जायेगा, तो फिर आप इस पर एक्शन क्यों नहीं लेते?  आप अपनी ही सरकारों पर दबाव क्यों नहीं बनाते कि ऐसी व्यवस्था को जन्म ही न दें, जिससे युवाओं में शराब के उपभोग की प्रवृत्ति उत्पन्न हो, पर जब आप केवल भाषण देंगे और दूसरी ओर शराब की बिक्री को बढ़ावा देंगे, अपने ही शिक्षा से जुड़े अधिकारियों को शराब बिक्री में लगायेंगे तो फिर आपके इस भाषणबाजी का क्या मतलब?

Read More
राजनीति

झारखण्ड के सीएम रघुवर दास को झाविमो सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी का अल्टीमेटम

झारखण्ड विकास मोर्चा सुप्रीमो व झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को आज अल्टीमेटम दे डाला कि अगर 15 नवम्बर तक राज्य के सभी गरीबों को राशन कार्ड तथा राज्य के वृद्धों को वृद्धापेंशन उपलब्ध नहीं कराया गया तो ऐसे हालात में उनकी पार्टी चुप नहीं बैठेगी और राज्य सरकार के इस गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी।

Read More
राजनीति

बंगाल, बिहार के बाद झारखण्ड की राजधानी रांची में भाजपा हटाओ महारैली 31 अक्टूबर को

बंगाल, बिहार में मिली अपार सफलता के बाद भाजपा विरोधी पार्टियों की महारैली 31 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगी। इस रैली में देश की सभी प्रमुख पार्टियों के विपक्षी दलों के नेता शिरकत करेंगे। मकसद झारखण्ड से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस महारैली के आयोजनकर्ता है – आदिवासी सेना, बिरसा सेवा दल तथा अन्य संगठन।

Read More
राजनीति

अब यशवंत सिन्हा को कौन बताएं कि भीष्म के रहते द्रौपदी का चीरहरण हो चुका था

यशवंत सिन्हा ने इसके जवाब में, खुद को महाभारत का “भीष्म पितामह” बता दिया, और लगे हाथों  यह भी बता दिया कि वे किसी भी कीमत पर अर्थव्यवस्था का चीरहरण नहीं होने देंगे। अब यशवंत सिन्हा को कौन बताये कि जिस भीष्म पितामह और  जिस चीरहरण की वे बात कर रहे हैं, अगर वे महाभारत पढ़ेंगे तो पायेंगे कि भीष्म पितामह के सामने ही द्रौपदी का चीरहरण हो गया था और भीष्म पितामह कुछ कर नहीं पाये थे।

Read More
राजनीति

लीजिये अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कार्यांजलि भी देख लीजिये…

झूठ बोलना, नये-नये शब्दों को ईजाद कर जनता को बेवकूफ बनाने की कला किसी को सीखनी है, तो बस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भाषणों और उनके द्वारा लिखे आलेखों को पढ़ लीजिये, आपको बेवकूफ बनने-बनाने के लिए कहीं और जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। नये – नये शब्दों और वाक्यांशों को ईजाद कर जनता को बरगलाने के बाद उसे जुमला कहकर पल्ला झाड़ लेने की कला में अमित शाह को महारत हासिल है।

Read More
अपनी बात

चलनी दूसे सूप के जिन्हें बहत्तर छेद, के. विक्रम राव जी अपनी संस्था को दागदार होने से बचाइये

एक सज्जन है, शाहनवाज हसन। ये स्वयं को इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट का प्रदेश अध्यक्ष बताते है। कल की ही बात है,  मुझे मेरे एक मित्र ने इनके द्वारा मेरे बारे में और राज्य के अन्य पत्रकारों के बारे में छीटाकशीं करते हुए लिखे गये कुछ वाक्यांशों के सबूत भेजे हैं। इसे पढ़कर मैं आश्चर्यचकित हो गया कि जो व्यक्ति खुद को पत्रकारों का नेता बताता है, भला वह पत्रकारों के बारे में ऐसी घटियास्तर की सोच कैसे रख सकता है?

Read More