Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

लौट के बुद्धु घर को आये…

जनाब झारखण्ड के शहंशाह रघुवर दास चेक और जापान की अपनी साप्ताहिक विदेश यात्रा पूरी कर रांची लौट आये है। शहंशाह के चहेते अमित खरे, सुनील बर्णवाल, राजबाला वर्मा और अन्य अधिकारी भी रांची लौट कर, अपनी थकान मिटाने में लगे हैं। भारतीय परंपराओं में जैसे कोई व्यक्ति तीर्थयात्रा करके लौटता हैं तो अपने घर में भंडारा कराकर, ब्राह्मणों को यथोचित दान-दक्षिणा देकर, अपनी तीर्थयात्रा का समापन करता है।

Read More
अपनी बात

सावधान छठव्रतियों, खतरनाक है चुटिया पावर हाउस तालाब, यहां हमेशा आग लग जाया करती हैं…

कल्पना करिये, आप पूरे परिवार के साथ छठ पर्व के सुअवसर पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए, रांची स्थित चुटिया के पावर हाउस तालाब के पास पहुंचे हो, और उसी वक्त पूजा के क्रम में, जैसा कि प्रायः देखा जाता हैं कि लोग दीप-दान करते हैं, और उस दीप से तालाब में आग लग गई हो, और वह आग की लपटे देखते-देखते पूरे तालाब को अपने चपेट में ले ली हो, तो क्या होगा?

Read More
अपनी बात

झूठे सम्मान समारोह आयोजित करिये, करोड़ों कमाइये, अपना भविष्य सुरक्षित रखिये…

हमारे झारखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में झूठ का बोलबाला हो चला है। पूर्व में जहां लोग झूठ से स्वयं को दूर रखते थे, अब झूठ के संग चलना फैशन हो गया है। बस झूठ को कैसे परोसा जाये? इसका हुनर आपको होना चाहिए, फिर आप घर बैठे ही बैठे  स्वयं को समाज में प्रतिष्ठित भी कर लेंगे और स्वयं को करोड़ों का मालिक भी बना बैठेंगे। आज इस प्रकार के झूठे सम्मान समारोह आयोजित कर कई संस्थान लाखों नहीं, करोड़ों-अरबों में खेल रहे हैं।

Read More
राजनीति

बेवजह CM का टांग मत खींचियें, जापान में भारतीय राजदूत ने डिनर दिया था न कि रघुवर दास ने

आप कहेंगे कि क्या हो गया?  ऐसा लिखने की जरुरत क्यों पड़ गई? चूंकि हुआ ऐसा है कि अभी मुख्यमंत्री रघुवर दास चेक और जापान के दौरे पर गये हुए है। इसी दौरान जापान में भारत के राजदूत टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में 11 अक्टूबर को डिनर का कार्यक्रम रख दिया। जो लोग इस समाचार को प्रसारित कर रहे है, उन्हें भी पता है कि यह डिनर भारतीय दूतावास में भारत के राजदूत सुजान आर चिनॉय ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के सम्मान में आयोजित किया था।

Read More
अपनी बात

एक पत्रकार की मौत पर रोनेवाला कोई नहीं, इससे बड़ा दु्र्भाग्य और क्या हो सकता है?

कमाल की बात है, यह पत्रकार दुनिया से संघर्ष करते हुए, अपने हक की लड़ाई लड़ते-लड़ते दम तोड़ दिया पर कोई उसका साथ देने नहीं आया। जो लोग पत्रकारों की लड़ाई लड़ने की बात करते हैं, जो लाखों-करोड़ों में खेलते है, जो गौरी लंकेश के लिए आसमान हाथों में उठा लेते है, वे रवीन्द्र ठाकुर के इस संघर्ष पर आंखे मूंद लेते हैं, उसकी मौत पर आंसू तक नहीं बहाते, उनके लिए ऐसे लोगों के लिए शब्द नहीं है।

Read More
अपनी बात

सावधान झारखण्डियों, IAS अधिकारियों के आगे अपना दुखड़ा सुनाना आपको महंगा पड़ सकता हैं

सावधान, झारखण्ड के आदिवासियों। किसी भी भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के चैंबर में अपना दुखड़ा रोने न जाये, नहीं तो भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी आपको जेल की हवा खिला सकता हैं। ताजा मामला रांची नगर निगम से जुड़ा है। जहां मरी हुई मछलियों को लेकर जब लोग रांची नगर निगम के आयुक्त के चेंबर में पहुचें, तब नगर आयुक्त ने अपना दुखड़ा सुनाने आये आदिवासी बंधुओं को धमकी दे डाली, कहाः नेता बनते हो, जेल भिजवा दूंगा।

Read More
अपनी बात

अब नेताओं की तरह IAS अधिकारी भी ले रहे हैं आदिवासी परंपरानुसार शाही स्वागत का मजा

ये हैं भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी, सचिव, कार्मिक विभाग सह राज्य प्रवक्ता निधि खरे। जरा देखिये, बच्चे इनका किस प्रकार स्वागत कर रहे हैं, जबकि बच्चों को इनसे कोई लेना देना नहीं। वे यह भी नहीं जानते कि जिनका स्वागत कर रहे हैं, वह कौन है?  या उनके जीवन में यह कितना सहायक होगी? पर जहां ये पढ़ते है, वहां के लोगों ने इन्हें प्रशिक्षण दिया, तैयार किया कि तुम्हें शाही स्वागत करना है, मैडम आ रही है। बच्चे जुट गये शाही स्वागत में

Read More
राजनीति

मंत्री सरयू राय ने रघुवर सरकार द्वारा दिये जा रहे विकासात्मक आंकड़ों पर ही उठाया सवाल

खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय राज्य सरकार से कुछ ज्यादा ही नाराज चल रहे हैं। जरा देखिये, कुछ दिन पहले की ही बात है। रघुवर सरकार अपने जन्म के 1000वां दिन मना रही थी, और उसमें ताल ठोक रही थी कि 8.3 प्रतिशत विकास की दर से झारखण्ड, गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि सरयू राय कहते है कि राज्य में सबसे अधिक 14-15 प्रतिशत का विकास दर तो मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के समय था।

Read More
अपनी बात

रांची प्रेस क्लब कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा लिये जा रहे निर्णयों से स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश

बलबीर दत्त जी, आप अपने सम्मान की रक्षा भले ही न करें, पर कम से कम आपको राष्ट्रपति ने पद्मश्री की जो उपाधि दी हैं, कम से कम उसके सम्मान की रक्षा तो अवश्य करिये। आप अभी रांची प्रेस क्लब का अध्यक्ष बन कर जो निर्णय ले रहे हैं, उससे रांची के पत्रकारों का एक बहुत बड़ा वर्ग जो आर्थिक रुप से बेहद कमजोर हैं, ऐसे पत्रकारों के समूहों में आप स्वयं द्वारा ले रहे निर्णयों के कारण अलोकप्रिय हो रहे हैं।

Read More
अपनी बात

PMO का कमाल, पत्र देना था झारखण्ड के CS को, भेज दिया उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को

नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय का कमाल देखिये। शिकायत झारखण्ड की, और जवाब मांगा जा रहा हैं उत्तर प्रदेश से। दरअसल रांची के सुमित कुमार को,  प्रधानमंत्री कार्यालय से एक पत्र आया है, जिसमें उन्हें सूचना उपलब्ध कराई गयी है कि उनके पत्र को मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को भेज दिया गया है, तथा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को कहा गया है कि वे इस संबंध में क्या एक्शन लिया गया, उसकी सूचना सुमित कुमार तथा पीएमओ को शीघ्र उपलब्ध कराये।

Read More