Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

नेतागिरी करनी है, बांस लिया, उसमें तिरंगा बांध दिया, हो गया गणतंत्र दिवस, और क्या?

69 साल का हो गया हमारा गणतंत्र, इन 69 सालों में भारत में काफी बदलाव हुए हैं। हमारे रहन-सहन, खान-पान, सामाजिक परिवेश ही नहीं बल्कि हमारी पूरी जीवन शैली ही बदल गई, जो अंग्रेज 200 सालों में नहीं कर पाये, हमारे नेताओं व भविष्यद्रष्टाओं ने 69 सालों में कर डाला है,  जरा नजर दौड़ाइये…हमने अपना चरित्र खो दिया है। जहां हम रहते थे, वहां आस-पास में एक प्रकार का, एक-दूसरे परिवार से रिश्ता बन जाता था।

Read More
राजनीति

2019 में पीएम मोदी की सारी गलतफहमी दूर करने के लिए जनता इस बार तैयार

जो व्यक्ति अपनी ही पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं को सम्मान नहीं देता, जिस व्यक्ति को लाल कृष्ण आडवाणी ने सर्वाधिक सम्मान दिलाया और वह व्यक्ति लाल कृष्ण आडवाणी को ही पग-पग पर अपमान के घूंट पिलाये, डा. मुरली मनोहर जोशी तथा अन्य सुप्रतिष्ठित नेताओं की एक नहीं सुनता, वह राहुल गांधी या विपक्ष को क्या और क्यों सम्मान देगा?

Read More
अपनी बात

बदल रहे हैं संघ के स्वयंसेवक और प्रचारक, बदल रही हैं उनकी कार्यप्रणाली

एक समय था, जब संघ के स्वयंसेवक और प्रचारकों को देखकर, लोग उन्हें सम्मान देने में लग जाते, पर आज वैसा नहीं हैं। अब माहौल बदला हैं, बदलते माहौल के अनुसार संघ के स्वयंसेवक और प्रचारक भी खुद को बदल चुके हैं। आज का प्रचारक सीएम के साथ बैठकर गुफ्तगू करने में शान समझता है, उसे बड़े-बड़े प्रशासनिक अधिकारियों से मेल-जोल रखने में आनन्द का अनुभव होता है।

Read More
अपराध

शर्मनाक, झारखण्ड में फिर एक की भूख से मौत, घटना पाकुड़ के धोवाडंगाल गांव की

पाकुड़ का घाघरजानी पंचायत का धोवाडंगाल गांव। इस गांव में अनुसूचित जनजाति की 32 वर्षीया लुखी मूर्मू की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार मौत का कारण भूख है, पर स्थानीय प्रशासन के अनुसार लुखी मुर्मू की मौत भूख से नहीं, बल्कि बीमारी से हो गई। झारखण्ड में जब भी कोई भूख से मरता है, स्थानीय प्रशासन व सरकार, उस मौत को बीमारी बता देता हैं।

Read More
राजनीति

विपक्ष ने सदन नहीं चलने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास की हठधर्मिता को जिम्मेवार ठहराया

केवल मुख्यमंत्री रघुवर दास की हठधर्मिता के कारण पिछले छः दिनों से विधानसभा ठप है। न तो प्रश्न काल ही चल रहा, न ही बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अपना पूरा अभिभाषण ही पढ़ सकी, न राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ही पूरा हो सका, न ही मुख्यमंत्री के बजट पेश करने के दौरान विपक्षी दलों ने बजट भाषण को सुनने में दिलचस्पी दिखाई, न ही वित्तीय वर्ष 2018-19 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद विवाद ही हो सका।

Read More
धर्म

पूरे देश में सूर्य सप्तमी समारोह की धूम, शाकद्वीपीय ब्राह्मणों ने अपने ईष्ट को किया याद

पूरे देश में आज सूर्य सप्तमी की धूम रही। देश के विभिन्न राज्यों में शाकद्वीपीय परिवारों ने अपने – अपने क्षेत्रों में सूर्य सप्तमी समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। भास्कर नई दिल्ली के प्रवक्ता विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि सूर्य सप्तमी के पावन अवसर पर दिल्ली के रमेश नगर स्थित सूर्यमंदिर में सूर्य सप्तमी समारोह सपन्न हुआ। इसमें दिल्ली एनसीआर के कई शाकद्वीपीय बंधुओं ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।

Read More
राजनीति

राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और पहाड़ी मंदिर रक्षार्थ आगे निकल पड़ी युवा शक्ति

अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति आगे की ओर निकल पड़ी है। पहाड़ी मंदिर की रक्षा और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति के बैनर तले अनेक युवाओं ने पहाड़ी मंदिर के नीचे आज एक दिवसीय धरना दिया, साथ ही पहाड़ी मंदिर के शीर्ष पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। इन युवाओं का कहना था कि 2016 में बड़े ही ताम-झाम से आज के दिन यानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था।

Read More
राजनीति

राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी का बयान, सीएम का बजट भाषण झूठ का पुलिंदा

राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी का कहना है कि झारखण्ड की रघुवर सरकार कर्ज लेकर घी पी रही हैं। बजट में नया कुछ भी नहीं है। लगातार राजकोषीय घाटा बढ़ता जा रहा है। झारखण्ड के हर व्यक्ति पर 60 हजार से ज्यादा कर्ज है। ताम-झाम के लिए सरकार के बजट राशि का आवंटन किया गया है। सरकार कहती है कि बजट की 52 फीसदी राशि जनजाति, दलित और वंचितों के लिए आवंटित की गयी है,

Read More
राजनीति

CM ने पेश किया 80,200 करोड़ के बजट, अपनी पीठ थपथपाई, विपक्ष का कड़ा ऐतराज

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज झारखण्ड विधानसभा में 2018-19 के लिए 80,200 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश के दौरान, उन्होंने पूर्व की तरह अपनी पीठ थपथपाई, फिर वहीं राग अलापा कि उनकी सरकार पर पिछले तीन साल में एक भी दाग नहीं है, जबकि सच्चाई यह है कि गढ़वा में बजट परिचर्चा के दौरान उनके दिये गये बयान को लेकर ऐसा दाग लगा है कि गढ़वा न्यायालय में इनके खिलाफ एक केस भी दर्ज हो चुका है।

Read More
धर्म

कही गो सेवा तो कही प्रह्लाद की हरिभक्ति का संदेश दे रहा इस बार की सरस्वती पूजा

पूरा झारखण्ड वसंत की मादकता में डूब चुका है। आज वसंत पंचमी है यानी वसंत का प्राकट्योत्सव, साथ ही प्राकट्योत्सव हैं विद्या की अधिष्ठात्री जगत जननी सरस्वती का। प्रातः काल मे सरस्वती की आराधना के पश्चात सायं काल में विभिन्न सरस्वती पंडालों में सरस्वती पुत्रों-पुत्रियों का जनसैलाव उमड़ पड़ा, लोग बड़ी ही भक्ति भाव से सरस्वती की प्रतिमा के आगे सर नवाया और आशीष ग्रहण किया। इधर कई सरस्वती पंडालों में संदेश देते हुए कई दृश्य दिखाई दिये।

Read More