Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

समस्त शाकद्वीपीय समाज को दिल्ली-एनसीआर भास्कर ग्रुप से सीख लेनी चाहिए

शहर एक पर संगठन अनेक, कभी मिलकर कोई काम नहीं करेंगे, एक छोटे से पद को पाने के लिए जी-जान लगा देंगे, यो कहिये कि मर मिटेंगे पर पद की मर्यादा को नहीं रखेंगे, अगर कोई बढ़िया काम करना चाहे तो उसमें ऐसा मीन-मेख निकालेंगे कि अच्छा काम करनेवाले लोगों की नानी-दादी याद आ जाये, खुद को बनाये रखेंगे संत, ऐसा संत जो शंकराचार्य को भी मात दे दें,

Read More
राजनीति

त्रिपुरा में भाजपा को मिली जीत में अर्जुन मुंडा की भी महत्वपूर्ण भूमिका

त्रिपुरा में भाजपा ने गजब ढाया है। 25 साल पुरानी वामपंथियों के लाल दुर्ग को भाजपा ने धूल-धूसरित कर दिया है। त्रिपुरा, नागालैंड में मिली शानदार जीत से भाजपा ने नार्थ-ईस्ट में अपनी पकड़ बहुत तेजी से मजबूत की है। इसके लिए, राजनीतिक पंडितों का समूह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को सारा श्रेय दे रहा है।

Read More
अपराध

कोयला तस्करी में लगे लोगों के लिए सेफ जोन बन गया सीएम-स्पीकर आवास मार्ग

कोयला तस्करी में लगे लोग इन दिनों बहुत ही अधिक प्रसन्न हैं, प्रसन्न होने का कारण हैं, कांके रोड में स्थित जहां मुख्यमंत्री आवास हैं, जहां विधानसभाध्यक्ष रहते हैं, जहां नेता प्रतिपक्ष का आवास हैं, ये मार्ग कोयला तस्करी के लिए सेफ जोन बन गया हैं। बड़ी संख्या में अहले सुबह इन कोयला तस्करी में लगे लोगों को साइकिल के माध्यम से बेतरतीब ढंग से कोयले को बोरियों में लादकर, इस मार्ग से ले जाते हुए देखा जा सकता हैं।

Read More
राजनीति

त्रिपुरा में मिली अपार सफलता से गदगद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नया डायलॉग सुनिये…

सूर्य उदय काल तथा अस्तकाल में लाल ही होता है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को सुख-दुख में समभाव में रहना चाहिए, पर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को देखिये, त्रिपुरा में उन्होंने वामपंथी ईमानदार मुख्यमंत्री माणिक सरकार की सरकार को पराजित क्या कर दिया? धइले नहीं धरा रहे हैं। खूब उछल रहे हैं। उनके पांव जमीन पर नहीं हैं, दिये जा रहे हैं, और जब प्रधानमंत्री ही इस उपलब्धि पर धइले नहीं धरा रहे हैं तो उनके भक्त लोग क्या करेंगे?

Read More
राजनीति

होली का असर, चौथे दिन ही आजसू छात्र संघ का आमरण अनशन ‘टे’ बोल दिया

स्थानीय व नियोजन नीति में संशोधन को लेकर मोराबादी मैदान में लेटे आजसू छात्र संघ के नेताओं का आमरन अनशन चौथे दिन यानी 1 मार्च को ही ‘टे’ बोल गया, चूंकि 2 मार्च को होली थी, और होली के दिन कौन ऐसा छात्र, युवा या नेता होगा जो होली का मजा न ले, इसलिए बहुत ही गोपणीय ढंग से इस आमरन अनशन को तुड़वाने के लिए सम्मानजनक रास्ता निकलवाया गया, भाजपा और आजसू के सत्तारुढ़ दल के नेता मोराबादी मैदान पहुंचे, जूस पिलवाया।

Read More
अपराध

मंडल कारा कोडरमा की तीन महिला कक्षपालों ने कारापाल पर लगाया गंभीर आरोप

मंडल कारा कोडरमा की तीन महिला कक्षपालों ने कोडरमा मंडल कारा के कारापाल पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया हैं, तथा इसकी शिकायत काराधीक्षक कोडरमा, पुलिस अधीक्षक कोडरमा, कारा महानिरीक्षक रांची, महिला समिति रांची तथा मुख्यमंत्री झारखण्ड से आज कर दी। आश्चर्य इस बात की है कि इन तीनों महिला कक्षपालों ने इसकी शिकायत सभी लोगों को कर दी, पर इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास उच्चस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया हैं।

Read More
अपराध

संरक्षा व नियमों को ताक पर रख चलाया जा रहा रांची हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस

प्राप्त जानकारों के अनुसार शताब्दी एक्सप्रेस हाई स्पीड ट्रेन है। जिसकी गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा है। रांची के चालक दल इस ट्रेन को धनबाद तक ले जाते हैं, इंजीनियरिंग विभाग के आदेशानुसार रांची से गोमो तक रेलवे ट्रैक 105 किलोमीटर प्रतिघंटा से ट्रेन चलाने के लिए फिट है। इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन भी तय  गतिसीमा के अनुसार होता है। गोमो से धनबाद के बीच रेल ट्रेक 130 किलोमीटर प्रतिघंटा के लिए उपयुक्त है।

Read More
अपनी बात

सीपी सिंह ने खेली लालू शैली में कपड़ा फाड़ होली, गाया जोगीरा, सारारारारारा…

भाई ऐसे तो होली हर कोई खेलता है, पर जो होली राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खेलते हैं, वो होली कोई क्या खेलेगा? कल होली का दिन था, पटना में ज्यादातर पत्रकार व नेता के चेहरे पर मुर्दन्नी छायी हुई थी, बेचारे के चेहरे पर खुशी गायब थी, पटना में एक ही तो नेता थे लालू यादव, जो अपने टोलियों के साथ होली खेलने आये लोगों के चेहरे रंग से बदरंग करते, जोगीरा गाते, और फिर कपड़े फाड़कर होली की बधाई देते, शुभकामनाएं देते,

Read More
अपराध

गोमो जंक्शन के पास मालगाड़ियों से खूब हो रही कोयला चोरी, आरपीएफ ने चुप्पी साधी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर, सीआइसी रेल फाटक के समीप कोयला चोरों का एकछत्र राज चलता है। कोयला लदी मालगाड़ी यहां जैसे ही रुकती है, कि कोयला चोरों का समूह इस पर कब्जा जमा लेता है। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में कोयला चोर मालगाड़ी में लदी कोयला को उतारना शुरु कर देते हैं,

Read More
अपनी बात

ऐ हवा, उन्हें होली की शुभकामनाएं, मेरी ओर से दे आ…

ऐ हवा, उन्हें होली की शुभकामनाएं, मेरी ओर से दे आ… जो भारत की सीमाओं की सुरक्षा में लगे हैं… जो देश की आर्थिक संप्रभुता को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न कल-कारखानों में अपने श्रम की आहुति दे रहे हैं… जो अपने परिवारो की खुशियों के लिए, अपने परिवार से दूर रहकर, अपने अरमानों का गला घोंट रहे हैं… जो आतताइयों के अत्याचार से, झूठे आरोपों में जेलों में बंद हैं…

Read More