युवाओं का बदल रहा मिजाज, मोदी से मोहभंग, 2019 में सत्ता परिवर्तन के मूड में युवा
आप माने या न माने, पर देश के युवाओं का मिजाज बदल रहा हैं। कल तक नरेन्द्र मोदी के बारे में एक भी शब्द नहीं सुननेवाले युवाओं का समूह बहुत तेजी से अपना सुर बदल रहा हैं, आज वह मोदी-मोदी चिल्लाने के मूड में नहीं हैं, उसे अपने परिवार की जिम्मेवारी और बेरोजगारी सता रही हैं। जो सपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखाये थे, वह पूरा होता नहीं देख, उसे लग रहा हैं कि उसके साथ बहुत बड़ी चीटिंग हुई हैं।
Read More