Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

होली की मस्ती में बौराया झारखण्ड का बच्चा-बच्चा, बौराये नेता-पुलिस और बौराई जनता

पूरे झारखण्ड में होली का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है, कई जगहों पर रंगों-गुलालों नें गजब ढाया है, लोगों के चेहरे रंगों-गुलालों से पुते होने के कारण बदल से गये हैं, वे खुद अपने चेहरे को पहचान नहीं पा रहे हैं, होली की मस्ती ऐसी चढ़ी हैं कि लोग भंग की तरंग में डूबे हैं, ज्यादातर जगहों पर भंग की जगह शराब ने ले ली हैं,

Read More
अपनी बात

मुख्यमंत्री रघुवर की बात हवा में, नहीं मिला पारा शिक्षकों को मानदेय

मुख्यमंत्री रघुवर दास की बात हवा में उड़ गई। आखिर नहीं मिला, पारा शिक्षकों को होली के पूर्व दो माह का मानदेय, जबकि मुख्यमंत्री ने पारा शिक्षकों को भरोसा दिलाया था कि उन्हें बकाये में से दो माह का मानदेय होली के पूर्व कर दिया जायेगा, पर आज होलिकादहन हो गई, कल होली है,

Read More
अपराध

सीएम रघुवर दास के साथ चलकर, ससुरालवाद का आनन्द लीजिये

अभिनन्दन करिये, मुख्यमंत्री रघुवर दास का, जिन्होंने अपने सचिव सुनील कुमार बर्णवाल को सचिव से प्रधान सचिव का प्रभार दे दिया, यहीं नहीं इसी सुनील कुमार बर्णवाल की पत्नी ऋचा को सरकार के कई विभागों का कानूनी सलाहकार बनवा दिया।

Read More
राजनीति

राजबाला वर्मा, जिसके आगे झारखण्ड के सीएम रघुवर की एक न चली

राजबाला वर्मा एक ऐसी मुख्य सचिव, जिसने झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के होश ठिकाने लगा दिये। राजबाला वर्मा, जब तक मुख्य सचिव पद पर रही, उन्होंने कभी भी मुख्यमंत्री रघुवर दास की बात नहीं मानी और किया वहीं, जो राजबाला वर्मा को अच्छा लगा।

Read More
अपराध

हटिया से गोरखपुर जानेवाली मौर्य एक्सप्रेस के एसी बॉगी से होती है शराब की तस्करी

हटिया से  गोरखपुर जा रही मौर्य एक्सप्रेस के बी-वन कोच से रेल पुलिस ने 200 बोतल शराब जब्त कर लिया, जबकि शराब तस्कर पुलिस के चंगुल से भागने में कामयाब रहे। यह घटना आज गोमो जंक्शन की है। मौर्य एक्सप्रेस जैसे ही गोमो जंक्शन पर लगी, गोमो रेल थाना के स.अवर निरीक्षक एस एन सिंह और आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक डी एस राठौर पूर्व में शराब तस्कर के फरार आरोपी सुधीर कुमार की तलाश में मौर्य एक्सप्रेस के बी-वन कोच में चढ़े।

Read More
राजनीति

स्थानीयता के नाम पर आजसू का जनता को उल्लू बनाने का प्रयास

आजसू के नेता झारखण्ड में रह रहे नागरिकों एवं युवा वर्ग को उल्लू समझते हैं। ये समझते है कि दुनिया की जितनी अक्लमंदी है, बस उन्हीं के अंदर आकर स्थापित हो गई है, और इसका लाभ सिर्फ वे ही उठा सकते हैं, बाकी जितने भी यहां के लोग हैं, मूर्ख हैं, और इन लोगों को बेवकूफ बनाना, उनका जन्मसिद्ध अधिकार है।

Read More
राजनीति

सुधीर त्रिपाठी को CS बनाकर, भाजपा से रुठे ब्राह्मणों को मनाने की कोशिश

सुधीर त्रिपाठी झारखण्ड के नये मुख्य सचिव बनाये गये है। इसकी अधिसूचना आखिरकार रघुवर सरकार ने जारी कर दी। अधिसूचना जारी होते ही इस बात की संभावना सदा के लिए समाप्त हो गई, जिसमें कहा जा रहा था कि राजबाला वर्मा को कुछ महीनों के लिए एक्सटेंशन दिया जा सकता है।

Read More
राजनीति

झारखण्ड में भ्रष्टाचार और बेईमानों के खिलाफ अकेला लड़ रहा मंत्री सरयू राय

रघुवर सरकार में कहने को तो दस मंत्री हैं, पर पुरुषार्थ से भरा सिर्फ एक ही मंत्री है, जिनका नाम है सरयू राय, जो खुलकर सत्य बोलने का साहस रखते हैं, बाकी सारे मंत्री कौरव सभा में बैठे, उन सभासदों जैसे लगते हैं, जिन्होंने भरी सभा में बैठकर द्रौपदी का लाज लूटता देखा और मौन रहे। क्या ऐसे लोग झारखण्ड की जनता की सेवा कर रहे हैं या जनता को धोखा दे रहे हैं?

Read More
राजनीति

पत्थलगड़ी पर ग्रामीणों को मिला झारखण्ड के सभी दलों का साथ, भाजपा की नींद उड़ी

पत्थलगड़ी पर कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, भाकपा, माकपा, भाकपा माले, यहां तक की भाजपा की महत्वपूर्ण सहयोगी आजसू भी ग्रामीणों के साथ हैं, पर भाजपा की विचारधारा इन सबसे अलग है। भाजपा के लोग, यहां तक की मुख्यमंत्री इन दिनों पत्थलगड़ी में लगे ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को देश विरोधी करार दे रहे हैं, यही नहीं, इन्हें देश-विरोधी करार देकर, इन्हें कुचलने की बात भी कह रहे हैं,

Read More
राजनीति

मंत्री सीपी सिंह ने बस ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा बढ़ाये गये किराये को अवैध करार दिया

संजीव कुमार लाल का कहना है कि झारखण्ड राज्य के अंदर बस भाड़ा नियत करने की शक्ति (जिसके अंतर्गत अधिकतम तथा न्यूनतम किराया और माल भाड़ा नियत करना भी है) मोटरयान अधिनियम 1988  की धारा 67 की उपधारा (1) के खण्ड (1) में राज्य सरकार में निहित है, बगैर राज्य सरकार की सहमति के बस ऑनर्स एसोसिएशन के द्वारा राज्य में बसों के किराये में बढ़ोत्तरी करना बिल्कुल गलत तथा अवैध है।

Read More