Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

झारखण्ड में मगही, भोजपुरी, मैथिली और अंगिका को मिला द्वितीय भाषा का दर्जा

झारखण्ड कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मगही, भोजपुरी, मैथिली तथा अंगिका को झारखण्ड राज्य की द्वितीय भाषा घोषित करने के लिए बिहार राजभाषा (झारखण्ड संशोधन) अध्यादेश 2018 के प्रारुप को स्वीकृति प्रदान कर दी। ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व झारखण्ड राज्य में 12 भाषाओं उर्दू, संथाली, मुंडारी, हो, खड़िया, कुरुख (उरांव), कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया, बांगला और उड़िया भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया जा चुका है।

Read More
अपराध

जमुई जेल में सेंधमारी, कैदियों पर संदेह, पुलिस प्रशासन के उड़े होश

बिहार के जमुई जेल की दीवार में लगी सेंध को देख स्थानीय पुलिस प्रशासन के होश उड़ गये हैं, दरअसल जमुई जेल में हुई सेंधमारी की खबर छात्रों और शिक्षकों को मिली, और इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधिकारियों को दे दी गई। मौके वारदात पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंच गई और पूरी स्थिति का जायजा लेते हुए, जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Read More
राजनीति

तुम मेरी इमेज बनाओ, हम तुम्हें मालामाल कर देंगे, और क्या चाहिए?

क्या आपने कभी महाराष्ट्र या गुजरात या दिल्ली के मुख्यमंत्री का साक्षात्कार झारखण्ड के अखबारों में प्रकाशित होते देखा हैं? उत्तर होगा – कभी नहीं। चलिये छोड़िये, भारत के किसी भी राज्य (झारखण्ड छोड़कर) के मुख्यमंत्रियों का साक्षात्कार अपने झारखण्ड से प्रकाशित किसी अखबार में देखा हैं? उत्तर होगा – कभी नहीं,  पर क्या आप जानते है,

Read More
राजनीति

भाजपा ने रांची में आशा को मेयर और संजीव को डिप्टी मेयर पद का प्रत्याशी बनाया

आखिरकार www.vidrohi24.com की बात सही निकली, भाजपा ने रांची से मेयर पद के लिए आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर के लिए संजीव विजयवर्गीय को भाजपा का टिकट थमा दिया। www.vidrohi24.com ने आज से ठीक एक महीने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि भाजपा रांची से मेयर पद पर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर पद पर संजीव विजयवर्गीय को अपना उम्मीदवार बनायेगी,

Read More
राजनीति

अफसोस! जिस देश में गांधी-पटेल जैसे नेताओं ने जन्म लिया, वहां केजरीवाल जैसे लोग भी…

इन दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सुर्खियों में हैं। इस बार की सुर्खियों उनके द्वारा देश के विभिन्न राजनीतिक दलो के प्रमुख नेताओं के खिलाफ आरोपों को लेकर नहीं, बल्कि इस बार वे उन प्रमुख नेताओं से विभिन्न न्यायालयों में लिखित आवेदन देकर माफी मांगने को लेकर सुर्खियों में हैं। हो सकता है कि माफी मांगने को लेकर, वे रिकार्ड भी बना लें।

Read More
अपराध

मुख्यमंत्री रघुवर दास के इलाके से रिलायंस फ्रेश का मैनेजर लापता, कोई सुराग नहीं

पिछले दो दिनों से जमशेदपुर के रिलायंश फ्रेश रिटेल गोलमुरी ब्रांच के मैनेजर अमित कौशिक लापता हैं, उनके मित्र फिलहाल सोशल मीडिया में उसकी खोज के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं, उनका पूरा परिवार अमित की खोज के लिए बेचैन हैं, पर अमित कहां है, किसी को पता नहीं। इधर इसकी जानकारी पुलिस को लिखित रुप में दे दी गई हैं, पर पुलिस इस मामले में पुरी तरह से सुस्त दीख रही है।

Read More
राजनीति

जानिये, इन कारणों से 2019 में जनता, भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी

भाजपा के लोग मुगालते में हैं, दिवास्वपन देख रहे हैं, उन्हें लगता है कि चूंकि देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए जनता के पास भाजपा को चुनने के सिवा दूसरा कोई रास्ता नहीं हैं, इसलिए जनता के पास मजबूरियां है भाजपा को चुनने की, अतः जनता 2019 में भाजपा को चुनेगी और उसके बाद आनेवाले चुनाव में हो सकता है कि सरकार बदल जाये, फिर भी अगर उस वक्त भी स्थितियां यहीं रही तो भाजपा का हर समय बल्ले-बल्ले हैं…

Read More
राजनीति

खुद और सांसदों का वेतन बढ़वाने के बाद, अब भाजपा की सेहत का भी ख्याल रखा मोदी ने

देश के कुछ धूर्त राजनीतिक दलों को बहुत बड़ी राहत दिलाई है केन्द्र की भाजपा सरकार ने। इस भाजपा सरकार ने बड़ी ही चतुराई से खुद को भी बचा लिया है, अब सवाल उठता है कि क्या देश की जनता ने भाजपा को इसीलिए केन्द्र में सत्ता सौंपी थी, कि वह अनैतिक कार्य करते हुए, स्वयं को बचाने का प्रयास करें या दोषियों को उनके किये की सजा दिलाने के लिए सत्ता सौंपी थी,

Read More
अपराध

अगर किसी को विज्ञापन धर्म कैसे निभाना है, तो रांची के अखबारों-चैनलों से सीखे

विज्ञापन किसे अच्छा नहीं लगता, विज्ञापन से ही तो चैनल चलते हैं, अखबारें चलती हैं, वह विज्ञापन कैसे आते हैं, इससे उन्हें क्या मतलब, उन्हें तो सिर्फ विज्ञापन से मतलब हैं, विज्ञापन की राशि से मतलब है, विज्ञापन देनेवाला व्यक्ति या संस्थान, उन्हें वह राशि कैसे उपलब्ध करा रहे हैं, या वह व्यक्ति या संस्थान किस प्रकार गलत कार्य कर, ुउन्हें राशि उपलब्ध करा रहा हैं, उससे उन्हें कोई मतलब नहीं।

Read More
राजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल ने नहीं दिया पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान

एक समय था, भाजपा का कार्यकर्ता होना गर्व की बात होती थी, भाजपा के शीर्षस्थ नेता हो या सामान्य कार्यकर्ता दोनों में चरित्र कूट-कूट कर भरा होता था, यहीं कारण था कि आम जनता भी पूर्व में जनसंघ व बाद में भाजपा नाम से जानी जानेवाली नेताओं व कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मान करती थी। समय बदला, भाजपा बदली, शीर्षस्थ नेता बदले और उसका प्रभाव यह दिखा कि आज के कार्यकर्ता भी बदल गये।

Read More