राजनीति

भाजपा ने रांची में आशा को मेयर और संजीव को डिप्टी मेयर पद का प्रत्याशी बनाया

आखिरकार www.vidrohi24.com की बात सही निकली, भाजपा ने रांची से मेयर पद के लिए आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर के लिए संजीव विजयवर्गीय को भाजपा का टिकट थमा दिया। www.vidrohi24.com ने आज से ठीक एक महीने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि भाजपा रांची से मेयर पद पर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर पद पर संजीव विजयवर्गीय को अपना उम्मीदवार बनायेगी, हालांकि भाजपा में टिकट किसको दे या टिकट किसको दें, इसके लिए कई सप्ताहों से माथा पच्ची चल रही थी। 

कई गुट बने हुए थे, जो अपने अपने गुटों को टिकट दिलाने के लिए रांची में माथापच्ची कर रहे थे, कोई सीएमओ की परिक्रमा कर रहा था, कोई सीएम के प्रेस सलाहकार की परिक्रमा कर रहा था, तो कोई भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की परिक्रमा में जुटा हुआ था। चूंकि राज्य में पहली बार दलीय आधार पर चुनाव हो रहे हैं तो सभी की आशा थी कि उन्हें टिकट मिले, भाजपा की ओर से टिकट पानेवालों की यहां लंबी कतार थी। राज्य में पहली बार दलीय चुनाव के आधार पर नगर निकायों के चुनाव हो रहे हैं ऐसे में भाजपा ने खूब फूंकफूंक कर कदम रखे हैं, वैश्य समाज पर पार्टी ने जबर्दस्त निष्ठा दिखाई हैं, इस समुदाय को टिकट देने में विशेष रुप से भाजपा ने ध्यान रखा हैं। ऐसे भी ये नगर निकाय के चुनाव भाजपा के लिए लिटमस पत्र हैं, क्या भाजपा 2019 में सत्ता में आयेगी या भाजपा से जनता का मोह समाप्त हो गया। रांची में डिप्टी मेयर पद पर भाजपा जिस निवर्तमान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय को उतारी हैं, उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, निवर्तमान मेयर आशा लकड़ा से उनका टकराव जगजाहिर हैं,  ऐसे में जनता का क्या मूड होता हैं, कहना मुश्किल है।

इसी बीच भाजपा ने अन्य जगहों से भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। नगर परिषद् खूंटी से अध्यक्ष पद के लिए अर्जुन पाहन और उपाध्यक्ष पद के लिए राखी कश्यप, गुमला अध्यक्ष पद के लिए राजू कच्छप, उपाध्यक्ष पद के लिए मुनीश्वर साहु, बुंडू से अध्यक्ष पद के लिए राजेश उरांव, लोहरदगा से अध्यक्ष पद के लिए मनोरमा एक्काउपाध्यक्ष पद के लिए ओम सिंह, सिमडेगा से अध्यक्ष पद के लिए फुलसुन्दरी देवी, उपाध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश साहु को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

उत्तरी छोटानागपुर, हजारीबाग प्रमंडल में गिरिडीह से मेयर पद के लिए सुनील पासवान, डिप्टी मेयर के लिए प्रकाश सेठ, हजारीबाग से मेयर पद के लिए रोशनी तिर्की, डिप्टी मेयर के लिए राज कुमार लाल, नगर परिषद फुसरो से अध्यक्ष पद के लिए जगरनाथ राम, उपाध्यक्ष पद के लिए शिवलाल रविदास, डोमचांच से अध्यक्ष पद के लिए राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील महतो, झुमरीतिलैया से अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश राम, चिरकुंडा से अध्यक्ष पद के लिए डब्लू बाउरी, उपाध्यक्ष पद के लिए जय प्रकाश सिंह, रामगढ़ से  अध्यक्ष पद के लिए आनन्द बेदिया, उपाध्यक्ष पद के लिए रंजीत पांडेय भाजपा उम्मीदवार बनाये गये हैं।

पलामू प्रमंडल में नगर परिषद के लिए चतरा से अध्यक्ष गुंजा देवी, उपाध्यक्ष पंकज साहू, लातेहार से अध्यक्ष शिला देवी तिर्की, उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, गढ़वा से अध्यक्षपिंकी केशरी, उपाध्यक्ष मीरा पांडेय, उटारी से अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, छतरपुर से अध्यक्ष सत्यनारायण साहू, उपाध्यक्ष विजय सिंह, हुसैनाबाद से अध्यक्ष रामेश्वर राम, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल को भाजपा का टिकट दिया गया है।

संताल परगना प्रमंडल से दुमका नगर परिषद के लिए अध्यक्ष अनिता रक्षित, उपाध्यक्ष गरीब दास, गोड्डा से अध्यक्ष अजित सिंह, उपाध्यक्ष पवन झा, मधुपुर से अध्यक्ष अशोक गौड़, उपाध्यक्ष पप्पू यादव, साहेबगंज से अध्यक्ष निवास यादव, उपाध्यक्ष रामानन्द साहू, मिहिजाम से अध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष रीता शर्मा, पाकुड़ से अध्यक्ष संपत साहा, उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा, बासुकिनाथ से अध्यक्ष पुनम देवी, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार राव, जामताड़ा से अध्यक्ष रीता कुमारी, उपाध्यक्ष चंडी चरण डे, बरहरवा से  अध्यक्ष श्यामल दास, उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, राजमहल से अध्यक्षकार्तिक शाह, उपाध्यक्ष पार्थो दत्ता को भाजपा का टिकट दिया गया है।