Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

रामलाल आये थे पार्टी को मजबूत करने और लग गये रघुवर परिक्रमा में, कार्यकर्ताओं में नाराजगी

आये थे हरिभजन को ओटन लगे कपास यानी भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल आये थे, झारखण्ड में भाजपा को मजबूत करने के लिए और रघुवर परिक्रमा में लग गये। ऐसे में, ये भाजपा को यहां कितना मजबूत कर पाये, उनकी कार्य शैली से सभी को पता चल गया, पर स्वभाववश चेहरे पर मुस्कान लाकर दूसरे को धोखा देने की प्रवृत्ति, अगर किसी को सीखना हैं तो इनसे सीखे।

Read More
अपराध

CMO ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, जनसंवाद के महिलाकर्मियों को नहीं मिला न्याय

मुख्यमंत्री रघुवर दास बताये कि आखिर उनके कार्यालय द्वारा बनायी गई विभागीय महिला यौन उत्पीड़न निरोध शिकायत समिति, जनसम्पर्क निदेशालय ने जब अक्टूबर 2017 में अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप दी, तब उस रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई? आखिर उस रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया गया?  उस रिपोर्ट को दबाकर आखिर किसे मदद किया जा रहा है?

Read More
अपराध

गैर कानूनी ढंग से छपवा रहे झारखण्ड के सीएम रघुवर दास “झारखण्ड बढ़ते कदम…”

पिछले कई सालों से अवैध रुप से प्रकाशित हो रहा है, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, झारखण्ड की ओर से मासिक पत्रिका – झारखण्ड बढ़ते कदम। आश्चर्य इस बात की है कि यही काम अगर कोई दूसरा करे, तो उसे आरएनआई के नियमों को तोड़ने तथा अवैध रुप से प्रकाशन करने के जूर्म में उसे कानूनी रुप से दंडित भी किया जा सकता है, कितने लोग अवैध प्रकाशन के जूर्म में जेल भी जा चुके हैं,

Read More
अपनी बात

नेता चाभे मलाई और सरकारी सेवा से जुड़ने के लिए जनता दे पांच साल सशस्त्र सेना को

संसद की एक स्थायी समिति ने सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक लोगों के लिए पांच साल की सैन्य सेवा को अनिवार्य किये जाने की सिफारिश की है। संसदीय समिति ने इसके लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रणालय को एक पत्र लिखकर एक प्रस्ताव तैयार करने और उसे केन्द्र सरकार को भेजने को कहा है। समिति का कहना है कि सरकारी नौकरियों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य किये जाने से सशस्त्र सेनाओं में जवानों की संभावित कमी को भी पूरा किया जा सकेगा।

Read More
राजनीति

आजसू ने अभाविप के छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू) ने आज विश्वविद्यालय प्रशासन से मिलकर उपद्रवियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग की है। आजसू का कहना है कि दिनांक 15 मार्च को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में घुसकर उपद्रव मचाया और डीएसडब्ल्यू सहित सभी विश्वविद्यालय कर्मी मूकदर्शक बन रहे।

Read More
अपराध

राजनीतिक दल नहीं चेतें, तो वोट की राजनीति बिहार ही नहीं देश को भी बर्बाद कर देगा

बिहार के अररिया में राजद की मिली जीत से बौराये अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा “पाकिस्तान जिंदाबाद” और “भारत तेरे टूकड़े होंगे” के लगे नारे और उधर दरभंगा में नरेन्द्र मोदी चौक बनवाने वाले एक शख्स की भीड़ द्वारा गर्दन काट कर मौत की नींद सुला देने की घटना बदलते बिहार की एक नई कहानी बयां कर रही है।

Read More
अपराध

संघ के दिवंगत स्वयंसेवक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करनेवाले के खिलाफ FIR दर्ज

अमृत रमण ने अपनी प्राथमिकी में लिखा है कि एक समाचार पत्र में छपी समाचार को कट पेस्ट कर कच्छप ज्योति दीप ने अपने फेसबुक एकाउंट पर खुशी जाहिर करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करते हुए हिन्दू धर्म का अपमान किया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता के लिए उसने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा “एक पापी तो कम हुआ, भगवान चड्डी गैंग अपने पास बुला लें, आज मेरे तरफ से बीफ (प्रतिबंधित मांस) पार्टी रहेगा।

Read More
अपराध

झारखण्ड में यौन शोषणकर्ताओं को ही बचाने में लगे हैं राज्य के वरीय पुलिस अधिकारी

राज्य में कोई भी महिला पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं, आये दिन महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण का समाचार झारखण्ड के अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं, पर जो यौन शोषणकर्ता हैं, उन पर कार्रवाई नहीं होती, बल्कि उन्हें शानदार ढंग से बचा लिया जाता है, यहीं नहीं उन्हें हर प्रकार की सुविधा भी दे दी जाती हैं, ताजा मामला जामताड़ा का हैं, जहां एक ईमानदार पुलिस पदाधिकारी सुमन गुप्ता तीन महिला आरक्षियों के सम्मान के लिए चट्टान की भांति खड़ी हैं,

Read More
राजनीति

2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के पुनः सत्ता में आने की आशा धूमिल

राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में हुए लोकसभा के उप चुनाव ने 2019 में मोदी सरकार के विदाई के संदेश बहुत अच्छी तरह दे दिये, अगर नरेन्द्र मोदी सरकार जनता के इस नाराजगी को अभी तक नहीं समझ पाती हैं तो ये उनके लिए मूर्खता के सिवा और कुछ नहीं, अगर वे यह समझते है कि इवीएम की कलाबाजी से 2019 के लोकसभा चुनाव जीत जायेंगे तो उन्हें मालूम होना चाहिए कि ये कलाबाजी केवल वे ही नहीं जानते और लोग भी जानते हैं।

Read More
अपनी बात

क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम, वो इरादा – मोदी का टूटता तिलिस्म

सत्ता में आने से पहले भाजपा के नेता, भारतीय मतदाताओं को अपने वायदों से खुब लुभाते थे, इधर नरेन्द्र मोदी सरकार के सत्ता में आये लगभग चार साल हो चुके है, अगले साल भारतीय मतदाताओं को पुनः लोकसभा चुनाव में अपना निर्णय सुनाना है, पर इसके इतर केन्द्र की मोदी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही, उसे लग रहा है कि विपक्ष में करिश्माई नेताओं के अभाव का लाभ उसे 2019 के चुनाव में प्राप्त होगा,

Read More