Author: Krishna Bihari Mishra

अपराध

पुलिसिया दुर्व्यवहार के खिलाफ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शुक्रवार को रहेंगे कलमबंद हड़ताल पर

धनबाद, गढ़वा तथा बोकारो में पिछले दिनों अधिवक्ताओं पर हुए पुलिसिया दुर्व्यवहार के विरोध में कल झारखण्ड उच्च न्यायालय के सारे अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। इस बात की जानकारी आज झारखण्ड हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अभय कुमार मिश्र ने विद्रोही 24. कॉम को दी। उन्होंने विद्रोही 24. कॉम को बताया कि धनबाद, गढ़वा एवं बोकारो में अधिवक्ताओं के साथ किये गये दुर्व्यवहार से पूरे राज्य के अधिवक्ता आहत है,

Read More
अपनी बात

बदल गई बिहार के गांवों-मुहल्लों-शहरों में भोज-भात की व्यवस्था, पुराने आयटम पूरी तरह समाप्त

पहले बिहार के गांवों-कस्बों, मुहल्लों और शहरों में, किसी के घर में छट्ठी, अन्नप्राशन, मुंडन, जनेऊ, सत्यनारायण की पूजा, विवाह अथवा श्राद्ध होता, तो हर घर में एक ही प्रकार का आयटम दिखाई देता और सभी मिलकर जेवनार का आनन्द लेते, कोई भेदभाव नहीं, कोई ज्यादा दिखावा नहीं, बस सभी को पता है कि जहां जीमने जा रहे है, वहां किस प्रकार के भोजन उपलब्ध होंगे।

Read More
राजनीति

सिल्ली और गोमिया विधानसभा उपचुनाव में संपूर्ण विपक्ष ने झामुमो प्रत्याशियों को दिया समर्थन

सिल्ली और गोमिया विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने संपूर्ण विपक्ष की एक आवश्यक बैठक बुलाई। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन के आवास पर संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से संपूर्ण विपक्ष ने भाजपा गठबंधन को दोनों सीटों पर करारा शिकस्त देने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

Read More
राजनीति

एक अदना सा कैंडिडेट तो दे नहीं सकते और चले हैं सिल्ली एवं गोमिया में चुनाव लड़ने

एक अदना सा उम्मीदवार जो कम से कम गोमिया अथवा सिल्ली में अपना जमानत बचा सकें, वह तो ढूंढ नहीं सकते और न इनके पास ऐसा कोई उम्मीदवार ही हैं, पर इनके नेताओं की बोली देखिये, जैसे लगता है कि पहाड़ ही तोड़ लायेंगे। बात हो रही है, यहां भाजपा की, जो सत्ता में आने के बाद एक विधानसभा की सीट छोड़कर, जितने पर उपचुनाव हुए, हार का स्वाद चखी। फिलहाल चुनाव आयोग ने सिल्ली और गोमिया विधानसभा सीट पर चुनाव कराने की घोषणा कर दी है।

Read More
अपनी बात

अंग्रेजों से भी खतरनाक हैं हमारे देश के नेता, आइये इनसे अपने देश को बचाएं

पार्टी कोई हो, नेता सभी एक हैं। ये अंग्रेजों से भी ज्यादा खतरनाक है। आप इनकी तुलना जनरल डायर से भी कर सकते है, जिसने जालियांवाला बाग हत्याकांड कराया था। अंग्रेज तो देशभक्त भी थे, उनसे आप देशभक्ति तो सीख ही सकते हैं। क्या कोई भी व्यक्ति या नेता बता सकता है कि किस अंग्रेज ने अपने देश ब्रिटेन या ब्रिटेन को लोगों के खिलाफ आग उगला या ब्रिटेन के साथ गद्दारी की।

Read More
राजनीति

अलीमुद्दीन हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रामगढ़ बंद का व्यापक असर

अलीमुद्दीन हत्याकांड में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आरोपियों को निर्दोष बताते हुए सीबीआई व एनआईए जांच की मांग को लेकर अटल विचार मंच के लोगों ने आज रामगढ़ बंद बुलाया। ज्ञातव्य है कि झारखण्ड के रामगढ़ में पिछले वर्ष प्रतिबंधित मांस ले जाने के शक में अलीमुद्दीन अंसारी को लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर धरना-प्रदर्शन हुआ था।

Read More
राजनीति

मिहिजाम नगर पंचायत की उपाध्यक्ष शांति देवी ने भाजपाइयों के झूठ की पोल खोलकर रख दी

अभिनन्दन करिये, मिहिजाम नगर पंचायत की उपाध्यक्ष शांति देवी को, जिसने भाजपा के झूठ का ऑपरेशन कर दिया। दरअसल कल रांची के हरमू मैदान में भाजपाइयों ने अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया था। जिसमें वे उनका अभिनन्दन कर रहे थे, जो भाजपाई होते हुए विभिन्न नगर पंचायतों, नगर परिषदों व नगर निगमों में धमाल मचाया, जीत दर्ज की। इसी आनन-फानन में अपना कुनबा और बढ़ाने के लिए इन भाजपाइयों ने उन लोगों पर भी डोरे डाले,

Read More
राजनीति

पुरानी पेंशन योजना लागू करें मोदी, नहीं तो 2019 में अपनी बोरिया-बिस्तर बांधने को तैयार रहे

पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर जब देश भर के लाखों कर्मचारी कल दिल्ली के राम लीला मैदान में रैली कर रहे थे, उस वक्त देश के ज्यादातर गोदी मीडिया और गोदी अखबार भाजपा नेताओं के फालतू बयानों में अपना सर खपाते हुए, अपने-अपने मीडिया और अखबारों में उसे जगह दे रहे थे। इन बेशर्म गोदी मीडिया को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव और गुजरात के मुख्यमंत्री रुपाणी में देश की समस्याएं हल होता दीख रहा था।

Read More
अपनी बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल ये बता दें कि क्या झारखण्ड भारत में नहीं है?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल ये बता दें कि क्या झारखण्ड भारत में नहीं है? यह सवाल इसलिए कि अगर झारखण्ड भारत में होता तो कम से कम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न तो कल ट्वीट करते और न ही आज फुल पेज के विज्ञापन के माध्यम से अपना पीठ थपथपाते हुए ये कह रहे होते कि उन्होंने भारत के प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचाने का वादा पूरा कर दिया, सच्चाई यह है कि झारखण्ड के अभी सैकड़ों गांव ऐसे है, जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंची है

Read More
राजनीति

जन आक्रोश रैली के माध्यम से दिल्ली में राहुल-सोनिया ने किया मोदी सरकार पर वार

दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने जन आक्रोश रैली के माध्यम से बता दिया कि 2019 के आम चुनाव को लेकर कांग्रेस कमर कस चुकी है, और केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उसने हर मोर्चे पर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। आज की रैली के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने देश के अन्य विपक्षी दलों को भी एक संदेश दे दिया कि कांग्रेस मोदी मुक्त-भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए संपूर्ण विपक्ष का नेतृत्व करने को भी तैयार है।

Read More