Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

2019 चुनाव के पूर्व कुरमियों को आदिवासी का दर्जा दे सरकार, नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे

रांची के मोरहाबादी मैदान में आज कुरमियों ने महाजुटान रैली के माध्यम से अपनी ताकत दिखाई और सरकार को आगाह किया कि 2019 की लोकसभा-विधानसभा चुनाव के पूर्व राज्य सरकार कुरमियों को आदिवासियों का दर्जा दें, नहीं तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे। इस रैली में भाजपा, जदयू, झामुमो से जुड़े नेता ने शिरकत किया, वहीं आजसू के सुदेश महतो और चंद्र प्रकाश, झामुमो के अमित महतो ने इस महाजुटान रैली से स्वयं को दूर रखा।

Read More
राजनीति

PM मोदी के दावे को झूठला रहे हैं झारखण्ड के कई गांव, नहीं पहुंची आज तक बिजली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के दावे को, कि पूरे देश के गांवों में बिजली पहुंचा दी गई, उनके ही नेता झारखण्ड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय दो दिन पहले ही खारिज कर चुके हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही दिल्ली जाकर केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर के सिंह से मिलकर, ये बाते कही कि झारखण्ड के सारे गांवों में बिजली पहुंची कि नहीं, इसका दावा करना हो तो सबसे पहले राज्य के जनप्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर जरुर बात कर लें, सच्चाई पता लग जायेगा।

Read More
अपनी बात

…तो ऐसे में हम एडॉप्ट-ए-गवर्मेंट पॉलिसी लाकर केन्द्र सरकार को ही क्यों न बदल दे?

जब केन्द्र की मोदी सरकार ने बीते साल सितम्बर महीने में एडॉप्ट-ए-हेरिटेज स्कीम लॉन्च की थी और देश की 95 ऐतिहासिक इमारतों जैसे ताजमहल, कांगड़ा फोर्ट, कोणार्क का सूर्य मंदिर, सती घाट, कुतुब मीनार, हम्पी, अजंता गुफा आदि स्थलों को चिह्नित कर इसे निजी हाथों में देने का फैसला किया था, तभी क्लियर हो गया था कि आनेवाले समय में, हमारे ऐतिहासिक एवं गौरव के प्रतीक स्थल पूंजीपतियों के हाथों में चले जायेंगे

Read More
अपराध

मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र पर लगा दाग, यौन उत्पीड़न निरोध शिकायत समिति ने की पुष्टि

दो महिलाकर्मियों ने मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र पर आरोप लगाया था कि उनके साथ यहां के वरीय अधिकारियों का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक एवं अशोभनीय होता है, जो अग्राह्य है। उन्होंने इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग झारखण्ड से की थी, और इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, मंत्री महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, मुख्यमंत्री के सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को भेजी थी।

Read More
राजनीति

सुबोध और हेमन्त ने राज्य में बिजली दर बढ़ाये जाने पर रघुवर सरकार की खिंचाई की

झारखण्ड में विद्युत नियामक आयोग द्वारा घोषित नई विद्युत टैरिफ की पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि नई विद्युत टैरिफ साफ बताता है कि राज्य सरकार संवेदनहीन हो गई है। बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि का जनविरोधी निर्णय लेकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है, झारखण्ड में ऐसे भी पावर कट की पहले से ही दयनीय स्थिति है।

Read More
राजनीति

घरेलू बिजली की दर में 98% की बढ़ोत्तरी कर सीएम रघुवर ने जनता पर बरपाया कहर

सबका साथ, सबका विकास का नारा देनेवाली भाजपा सरकार ने राज्य की सामान्य जनता की नींद उड़ा दी हैं। घरेलू बिजली की दर में 98% की बढ़ोत्तरी कर दी हैं। अब राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को दो सौ यूनिट तक बिजली की दर पांच रुपये पचास पैसे प्रति यूनिट की दर से भुगतान करने होंगे। व्यापारियों के हितों पर ज्यादा ध्यान देनेवाली इस सरकार ने कामर्शियल बिजली की दर में मात्र सात प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है।

Read More
धर्म

क्या सचमुच धर्म ज्यादातर भरे पेट लोगों की बौद्धिक अय्याशी का विषय है?

कुछ ही दिन पहले की बात है। एक हमारे फेसबुक फ्रेंड ने एक छोटी सी आलेख में लिखा कि धर्म ज्यादातर भरे पेट लोगों की बौद्धिक अय्याशी का विषय है। जिस मित्र ने ये बाते लिखी, उनके बारे में थोड़ा परिचय देना, मैं जरुरी समझता हूं। ये जनाब एक बहुत बड़े चैनल में काम करते हैं। इनके फेसबुक मित्रों की संख्या भी बहुतायत हैं। बहुत अच्छा लिखते हैं। बहुत अच्छा बोलते भी हैं। अच्छे इंसान भी हैं। मैं इन्हें पसंद भी करता हूं।

Read More
राजनीति

रघुवर सरकार ने केन्द्र को कहा सारे गांव में पहुंच गई बिजली, सरयू राय ने दावों को बताया गलत

झारखण्ड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने अब से थोड़ी देर पहले सोशल साइट फेसबुक पर कुछ चार पंक्तियां लिखी है, जो बताने के लिए काफी है कि राज्य की रघुवर सरकार कैसे केन्द्र सरकार में शामिल मंत्रियों को धोखे में रख रही है? और कोई बोलनेवाला नहीं, सभी चुप्पी साधे हुए हैं, और सीएम तथा उनके इर्द-गिर्द चक्कर लगानेवाले आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की झूठी बातों में हां में हां मिलाये जा रहे हैं।

Read More
अपनी बात

CM या अपने विरोधियों की अगर आप इज्जत नहीं कर सकते तो गाली-गलौज भी न करें

ये भाषा आदिवासियों की नहीं हो सकती और न ही कोई आदिवासी ऐसी भाषाओं को स्वीकार करेगा, या ऐसे लोगों को समर्थन करेगा, जो इस प्रकार की भाषा, अपने विरोधियों अथवा वैचारिक रुप से नहीं मेल खानेवालों के खिलाफ प्रयोग करते हैं। आमतौर पर सार्वजनिक मंचों पर किसी भी आर्गेनाइजेशन या समुदाय या व्यक्ति के खिलाफ कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक अथवा असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग नहीं करता,

Read More
राजनीति

रांची में आदिवासियों ने रघुवर सरकार को चेताया, अगर कुरमी और तेली समुदाय को…

32 आदिवासी जाति हो जा होशियार, तुम्हारी जमीन, नौकरी, शिक्षा, मुखिया पद पर लटक रहा तलवार, क्योंकि बीजेपी, आजसू, झामुमो, जेवीएम, कांग्रेस सभी कुर्मी और तेली को आदिवासी बनाने को है तैयार, 32 आदिवासी जाति लड़ने के लिए हो जा तैयार। बैनर पर लिखा ये नारा आनेवाले संकट का एक खांचा तैयार कर दिया है।

Read More