Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

धनबाद में भाजपा के दलितों के घर भोजन कार्यक्रम से खफा, दलितों ने जताया कड़ा विरोध

भाई बहुत हो चुका, अब दलितों के घर भोजन करने की नौटंकी बंद करिये, अब दलितों को भी आपकी यह राजनीति पसंद नहीं आ रही, वे समझ रहे हैं, कि उनके घर भोजन करने की नीति, उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए भाजपा ऐसा कर रही हैं। धनबाद के गोविंदपुर के खिलकनाली गांव में पिछले दिनों भाजपा विधायक फुलचंद मंडल का जिस प्रकार दलितों ने विरोध किया,

Read More
राजनीति

झामुमो के केन्द्रीय महाधिवेशन में राज्य में सत्ता संभालने और झारखण्ड को सम्मान दिलाने का प्रण

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 11 वें केन्द्रीय महाधिवेशन का शुभारम्भ मैथन स्थित स्व. बिनोद बिहारी महतो प्रांगण में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने रविवार को संपन्न किया। केन्द्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन झारखण्ड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई। झामुमो 2019 में हो रहे लोकसभा व विधानसभा चुनाव पर पार्टी को कैसे जनता के बीच और सुदृढ़ ढंग से ले जाया जाये,

Read More
अपनी बात

सड़ा अंडा, लालू प्रसाद और भ्रष्टाचार का अब खुलकर नेताओं पर अपनी कृपादृष्टि फैलाना

दो दिन पहले पता चला कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो तथा चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद को रिम्स में इलाज के दौरान उन्हें खाने में सड़ा अंडा परोस दिया गया। यह समाचार सुन कर हमें कोई आश्चर्य नहीं हुआ, बल्कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि भ्रष्टाचार ने सही में अपना कमाल दिखाना शुरु कर दिया और उसने न तो छोटे में और न बड़े में ही भेदभाव किया है।

Read More
फिल्म

रांची समार्टियन की शानदार पहल, 23 वृद्ध नागरिकों को दिखाई 102 नॉट आउट फिल्म

रांची समार्टियन राउंड टेबल 244 ने वर्ल्ड लाफ्टर डे के दिन बरियातू के सीनियर सिटीजन होम नंबर 23 के 23 वृद्ध लोगों को पॉप कॉर्न सिनेमा ले जाकर 102 नॉट आउट फिल्म दिखाई। फिल्म देखकर सभी वृद्ध नागरिकों की आंखे नम हो गई, चूंकि पूरी फिल्म कॉमेडी बेस्ड है, इसलिए सभी वृद्ध नागरिकों ने इस फिल्म का पूरा आनन्द लिया, तथा जीवन को और शान से जीने का संकल्प भी लिया।

Read More
राजनीति

सहानुभूति की नैया पर सवार बबीता और सीमा को पराजित करना अब असंभव

झामुमो ने जैसा कि पहले से ही सर्वविदित था, वह उन्हें ही प्रत्याशी बनाई है, जिसकी संभावनाएं थी। जिन प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से अयोग्य करार देते हुए जिनकी विधायकी समाप्त करा दी गई, आज उन्हीं प्रत्याशियों की पत्नियां चुनाव मैदान में हैं। इन दिनों झारखण्ड में देखा जा रहा है कि विपक्ष के विधायक जिनके खिलाफ कई मुकदमें चल रहे हैं, उनके मुकदमों को हटाने के लिए राज्य सरकार उतनी रुचि नहीं ले रही,

Read More
अपराध

झारखण्ड में बच्चियों और नाबालिगों पर दुष्कर्मियों की बुरी नजर, CM का इकबाल समाप्त

25 अप्रैल को दुष्कर्म मामले में आसाराम को उम्र कैद की सजा मिली। उस आसाराम को जिसके आगे करोड़ों लोग सर झूकाते थे, जिनके आगे-पीछे बड़े-बड़े पॉलिटिशयन तक किया करते थे, उनकी स्तुति गाया करते थे, उसे सजा मिली, उम्र कैद की सजा मिली, आज वह जेल में बंद हैं, हमने सोचा था कि इस आसाराम को मिली सजा के बाद, दुष्कर्मियों को थोड़ी सद्बुद्धि आयेगी, वे सुधरेंगे, पर हमें नहीं लगता,

Read More
अपराध

दुष्कर्म के बाद नाबालिग को जिंदा जला देने की घटना ने रघुवर सरकार के मुख पर कालिख पोत दी

चतरा जिले के इटखोरी के केंदुआ गांव में आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद, उसकी घर में घुसकर जिंदा जला देने की घटना ने रघुवर सरकार के शासन पर कालिख पोत दी है। बताया जाता है कि पंचायत ने दुष्कर्म मामले में आरोपी घन्नू भूइयां को पचास हजार रुपये का दंड दिया था, जिसको लेकर वह क्रोधित था, और इसी वजह से धन्नू भूइयां और उसके लोग छात्रा के घर में घुसकर उसे जिंदा जला दिया।

Read More
अपनी बात

पर्दे पर “मुन्नी बदनाम हुई” में पुलिस डांस करे तो ठीक और रियल जिंदगी में डांस करें तो गलत कैसे?

इन दिनों सबके जुबां पर बिहार के पुलिसकर्मियों की चर्चा हैं। कोई गोली चलाने के लिए चर्चा में हैं तो कोई ठुमके लगाने के लिए चर्चा में हैं। क्या सचमुच गोली चलाकर खुशियों का इजहार करना, विदाई समारोह को शादी की सालगिरह में कन्वर्ट करा देना या ठुमके लगाकर खुशियों का इजहार करना एक पुलिसकर्मी के लिए गंदी बात है? या इसके कुछ और वजह है? बेचारे इन पुलिसकर्मियों को गोली चलाना और ठुमके लगाना इतना महंगा पड़ गया है

Read More
अपनी बात

गरीबों से चैन, उनका स्वास्थ्य, उनके बच्चों से स्कूल तक छीन लिये और विकास की बात करते हैं?

आप नये विधानसभा भवन बना दो, उससे हमें क्या मतलब? उस विधानसभा भवन में नेता बैठेंगे, आप बैठोगे। आप नये उच्च न्यायालय भवन बना दो, उससे हमें क्या मतलब? उसमें बड़े-बड़े न्यायाधीश-अधिवक्ता बैठेंगे। आप राजधानी के मुख्यालय या राज्य के विभिन्न शहरों में बड़े-बड़े थ्री स्टार या फाइव स्टार टाइप के प्रेस क्लब बना दो, उससे भी हमे क्या मतलब? बड़े-बड़े अखबारों व चैनलों में काम करनेवाले रईस, उसमें बैठकर रईसी झाड़ेंगे।

Read More
अपनी बात

RU का कमाल, परीक्षा मैनेजरियल इकोनामिक्स का और बांट दिया गया एकाउंट का प्रश्न पत्र

रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आनेवाली निर्मला कॉलेज डोरंडा में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब यहां परीक्षा दे रहे एम कॉम के छात्र-छात्राओं को परीक्षा देना था मैनेजरियल इकोनामिक्स का और उन्हें एकाउंट का प्रश्न पत्र थमा दिया गया। परीक्षा दे रहे छात्र इस अजीबोगरीब स्थिति पर भौचक्के रह गये, यानी वो लोकोक्ति चरितार्थ हो रही थी आए थे हरिभजन को ओटन लगे कपास।

Read More