Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

नैतिकता और चरित्रता सिर्फ दूसरों के लिए होता है, ये पत्रकारों पर लागू नहीं होता

कभी प्रभात खबर के प्रधान संपादक रहे और फिलहाल जदयू के राज्यसभा में सांसद के रुप में सुशोभित हो रहे, हरिवंश नारायण सिंह उर्फ हरिवंश राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार बने है, नौ अगस्त को राज्यसभा के उपसभापति पद का चुनाव होना है, अभी जीत-हार तय नहीं हुई हैं,

Read More
अपनी बात

मंत्री सीपी सिंह को अवार्ड लेने के लिए इंदौर जाने का समय मिल जाता है, पर अपने…

रांची के विधायक है, सी पी सिंह। जो संयोग से वर्तमान में राज्य के नगर विकास मंत्री भी है, हाल ही में जब उन्हें पता चला कि रांची को बेस्ट स्टेट कैपिटल इन सिटीजन फीडबैक का अवार्ड मिला है, वे स्वयं को रोक नहीं सके, आह्लादित हो उठे। इंदौर जाकर, भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 पुरस्कार समारोह में पहुंच कर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों बेस्ट परफोरमिंग स्टेट का खिताब भी ले लिया,

Read More
अपनी बात

वाह रे CM, दूसरे दल खानदानी तंत्र विकसित करें तो गलत, और भाजपा करें तो सहीं…

झारखण्ड में सिर्फ एक ही व्यक्ति, जिनका नाम रघुवर दास है और पूरे देश में एक ही दल, जिसका नाम भाजपा है, राजनीति में पूरी तरह दूध से धुला हैं, ये कभी गलत करते ही नहीं हैं और अगर गलत कर भी दिया तो आप इन पर अंगूली नहीं उठा सकते, क्योंकि ये साक्षात इस कलियुग के भगवान तथा एकमात्र देशोद्धारक व झारखण्डोद्धाकर है।

Read More
अपनी बात

विकास को लेकर नक्सलियों को चुनौती देनेवालों, थोड़ा अपना गिरेबां भी देखो…

बहुत पहले, जब में बच्चा था, प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा करता था, हमारे बाबूजी बराबर हम भाई-बहनों को सीख देते, वे कबीर की पंक्ति बराबर गुणगुनाया करते, उन्हीं में से एक कबीर की पंक्ति ये भी थी – कबीरा आप ठगाइये, और न ठगिये कोय। आप ठगें सुख उपजे, और ठगें दुख होय।। कबीर कहते हैं कि आप भले ही ठगा जाइये, पर भूलवश भी किसी को ठगने की कोशिश न करें,

Read More
राजनीति

लूईस ने बंगाल को चेताया, मसानजोर डैम पर दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेगा झारखण्ड

बिहार के तत्कालीन नेताओं ने थोड़ी प. बंगाल पर दया क्या दिखा दी, उन्हें राहत क्या प्रदान कर दी, अपने जलाशयों से पानी और ऊर्जा का क्या प्रबंध कर दिया, आज के बंगाल के नेताओं ने जलाशयों और ऊर्जा के साथ-साथ, वर्तमान में झारखण्ड के जमीनों पर भी दावेदारी ठोक दी, ये जब चाहे झारखण्ड की धरती पर आते हैं, अपना तोरण द्वार बना देते हैं, अपना लोगो लगा देते हैं,

Read More
अपनी बात

झारखण्ड के IAS/IPS अधिकारियों के जैसा ससुराल और मित्र सभी को मिले, ताकि…

भगवान, IAS ए मुत्थु कुमार के जैसा ससुराल सब को दें, जो अपने दामाद को एक साल में ही 90 लाख रुपये की जमीन और फ्लैट उपलब्ध करा दें। भगवान IAS अविनाश कुमार के मित्र मंडली जैसा उपहार देनेवाला, मित्र मंडली सब को दें जो चश्मा से लेकर कार तक उपहार में दे दें और किसी को बताएं भी नहीं, पर भगवान किसी को भी…

Read More
अपनी बात

अगर सचमुच आपको आत्मग्लानि है तो स्वयं में सुधार लाइये नीतीश जी

मुजफ्फरपुर बालिका गृह की घटना से अगर आप सचमुच शर्मसार हैं या आत्मग्लानि के शिकार है, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, सबसे पहले आप अपने में सुधार लाइये, जो खुद को अच्छा सुनने की आदत आपने डाल ली है, सुशासन बाबू कहाने का जो शौक पाल रखा है, उसमें सुधार लाइये, जो आप कुछ पत्रकारों को, जो आपकी आरती उतारते हैं,

Read More
अपनी बात

भला, ऐसी घिनौनी कांड को लेकर हो रहे प्रदर्शन में कोई दांत निपोड़ता है पर यहां तो…

जरा उपर दिये गये तस्वीर को ध्यान से देखिये, ये हैं हमारे देश के मूर्धन्य नेता, जो दिल्ली के जंतर-मंतर में, हाथों में मोमबती लेकर, मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण एवं मौत को लेकर, दांत निपोड़ते हुए अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read More
अपनी बात

रांची में चिकनगुनिया और डेंगू का प्रकोप, सर्वाधिक मरीज रांची के हिंदपीढ़ी में

रांची के मेन रोड स्थित के बी एकेडमी में चल रहे त्रिदिवसीय रक्त जांच शिविर के पहले दिन ही 27 चिकनगुनिया एवं दो डेंगू के मरीज पाये गये। ये रक्त जांच शिविर लहू बोलेगा टीम की ओर से रिम्स की मदद से चल रहा हैं, जो 4 अगस्त तक चलेगा। लहू बोलेगा टीम के संयोजक नदीम खान ने विद्रोही 24. कॉम को बताया कि चिकनगुनिया व डेंगू के ज्यादातर मरीज हिंदपीढ़ी के स्लम बस्तियों के हैं।

Read More
राजनीति

देशद्रोहियों की मदद करना भी देशद्रोह, हम पर भी मुकदमा दर्ज करें रघुवर सरकार

रांची स्थित बिहार क्लब के प्रांगण में राज्य के विभिन्न जनसंगठनों तथा सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने एक आवश्यक बैठक कर, राज्य सरकार द्वारा 20 जननेताओं पर लगाए गए देशद्रोह के मुकदमें की तीखी आलोचना की तथा संयुक्त स्वर में कहा कि राज्य सरकार इन सारे लोगों से अविलम्ब देशद्रोह का मुकदमा वापस लें।

Read More