Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

निशिकांत का चरणोदक पीनेवाले पवन ने 10 मीडिया हाउस के पत्रकारों समेत 1000 अज्ञात के खिलाफ केस ठोका

गोड्डा के कन्हवाड़ा में 16 सितम्बर को एक पुल के शिलान्यास के अवसर पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे का चरण पखारनेवाले तथा उनका चरणोदक पीनेवाले भाजपा कार्यकर्ता पवन कुमार साह इन दिनों बहुत दुखी है और इसी दुख में उन्होंने भारत के प्रमुख दस मीडिया हाउस के पत्रकारों और 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा ठोक दिया।

Read More
अपनी बात

मंत्री सीपी सिंह सिर्फ इतना बता दें कि वे किस अधिकार के तहत थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठ गये?

अपना झारखण्ड भी गजब है, यहां कोई नियम-कानून नहीं, यहां प्रोटोकॉल का भी खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन होता है, और ये उल्लंघन कोई दूसरा नहीं करता, बल्कि जिन पर ये जिम्मेदारी है, वे ही इसका खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन करते हैं। जरा उपर दिये गये तस्वीर को देखिये। ये तस्वीर आज की है। रांची कोतवाली थाने की है।

Read More
अपनी बात

अपनी ही सरकार के खिलाफ नगर विकास मंत्री सीपी सिंह कोतवाली थाने में धरने पर

राज्य में सरकार किसकी, भाजपा की और भाजपा के ही मंत्री अपनी ही सरकार के खिलाफ कोतवाली धरने पर बैठ जाये तो इसे क्या कहेंगे? इसका मतलब है कि यहां सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं, ये कोई पहली बार घटना नहीं घटी है, समय-समय पर सरकार की कई नीतियों से खफा, राज्य के कई मंत्री राज्य सरकार की कार्यशैली पर अंगूली उठा चुके है।

Read More
राजनीति

इरफान ने दी निशिकांत को चुनौती, मेरा पैर का पानी पियो, मैं तुम्हें मुख्यमंत्री बनवाऊंगा

जामताड़ा के कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी, इन दिनों बहुत गुस्से में है। पिछले दिनों गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के पैर का धोवन, उनके समर्थक द्वारा पी लिये जाने, तथा इस घटना को उनके द्वारा सोशल साइट फेसबुक पर महिमामंडित किये जाने से इरफान आगबबूला है।

Read More
राजनीति

बदल गया बिहार के मतदाताओं का जायका, पहली पसन्द बन रही लालू की पार्टी, एनडीए को झटका

2019 के लोकसभा चुनाव में चाहे एनडीए कितना भी नाक रगड़ लें, इस बार उसे झटका लगना तय है। सर्वाधिक खामियाजा अगर किसी पार्टी को भुगतना पड़ेगा तो वह भाजपा है, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में वो ही सर्वाधिक सीटे जीती थी, पर इस बार वैसा माहौल नहीं हैं। भाजपा के साथ जदयू के चले जाने के कारण, जदयू से भी लोगों का मोहभंग हो चुका है।

Read More
अपनी बात

रघुवर दास को महिलाओं के सम्मान/सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से सीख लेनी चाहिए

पिछले दिनों, मैं पटना के दौरे पर था, इसी दौरान हमने पटना के सचिवालय स्थित विकास भवन का भी दौरा किया। जहां विभिन्न मंत्रालयों के विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव तथा उनके मातहत कार्य करनेवाले विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का समूह अपने कायों को गति दे रहा था। हमनें इस दौरान पाया कि हर विभाग के समीप एक पोस्टर लगी थी, जो हमें बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।

Read More
अपनी बात

अगर किसी राज्य का CM, PM को मक्खन लगाने लगे, तो राज्य का बंटाधार होना तय है

ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जो आपकी अंधभक्ति है, वह अंधभक्ति आप अपने पास तक ही रखे तो बेहतर है, पर इस अंधभक्ति में राज्य की गरीब जनता का पैसा, जो आप अखबारों व चैनलों में झोक दे रहे हैं, इससे न तो आप का भला होगा, न प्रधानमंत्री का भला होगा और न ही राज्य का भला होगा।

Read More
अपनी बात

दिल्ली से प्रकाशित अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने भी अब स्वीकार किया कि कश्मीर पाकिस्तान का अंग

आप अगर भारतीय है, भारत के किसी भी नगर में हैं या भारत से बाहर। आप आज का ‘हिन्दुस्तान’ अखबार उठाइये, संपादकीय पृष्ठ पर नजर दौड़ाइये। उस संपादकीय पृष्ठ पर वरिष्ठ साहित्यकार रामचंद्र गुहा का एक आर्टिकल है, जिसका हेडिंग है – पाकिस्तान से पहले के जिन्ना और इसी आर्टिकल पर एक नीचे में जिन्ना और पाकिस्तान के मानचित्र को किसी नितेश चौधरी ने चित्रांकित किया है।

Read More
अपनी बात

लानत है, आपकी सोच पर निशिकांत दूबे, आप पहले कृष्ण को समझे, तब उनका दृष्टांत दें

गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे, आप किसको लानत भेज रहे हो, लानत तो आपको आनी चाहिए, पहले आप बताओ कि अगर आप सही थे, तो बार-बार अपना पोस्ट क्यों अपडेट करते रहे? इसका मतलब है कि आपको लगा कि कहीं न कहीं गड़बड़ियां हुई हैं? आप कहते हो कि ‘पैर धोना तो झारखण्ड में अतिथि के लिए होता है’, सही है यह अतिथि के लिए होता है, पर आप बताओ,

Read More
अपनी बात

अटल जी के नाम पर काव्यांजलि, नहीं जूटे भाजपा कार्यकर्ता, खाली-खाली रहा रिम्स ऑडिटोरियम

झारखण्ड भाजपा ने आज कुछ विधानसभा क्षेत्रों में आज के दिन एक बार फिर दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को भुनाने की कोशिश की। नाम रखा था – काव्याजंलि, यानी कविताओं के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने की कवायद। भाजपा के लोग बताते है कि यह कार्यक्रम तीन विधानसभा क्षेत्रों में रखा गया था। एक हटिया, दूसरी रांची और तीसरी कांके विधानसभा में।

Read More