Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

पहले फर्जी विज्ञापन निकाला और अब गलत छाप कर, कर रहा भविष्य के साथ खिलवाड़

रांची से एक अखबार निकलता है, नाम है उसका प्रभात खबर। यह ऐसी- ऐसी हरकत करता है कि पूछिये मत। वह गलतियां पर गलतियां करता जाता है, पर उसे बोलनेवाला कोई नहीं, क्योंकि उस पर पूरी सरकार बलिहारी जाती है, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास तो इस अखबार से इतने प्रसन्न हो जाते है कि जब प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का शुभारम्भ करने आते हैं

Read More
राजनीति

दिल्ली में गूंजा ‘रघुवर दास मुर्दाबाद’ और ‘रघुवर दास गद्दी छोड़ों’ के नारे

दिल्ली में आज मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक ‘रघुवर दास मुर्दाबाद’ और ‘रघुवर दास गद्दी छोड़ों’ के नारे गूंजे। दिल्ली समर्थक समूह, दिल्ली जयस, दिल्ली आदिवासी यूथ नेटवर्क एवं जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी के बैनर तले आज सैकड़ों लोगों ने शांति मार्च निकाला तथा मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक अपनी आवाज बुलंद की।

Read More
अपनी बात

मोदी की सभा से रांचीवासियों ने बनाई दूरी, आयुष्मान योजना को लेकर लोगों में संशय, भीड़ लाने का काम IAS के जिम्मे

अरे भाई, देश में तो भोजन का अधिकार लागू है, तो क्या… देश में लोग भूख से नहीं मर रहे। इसी मोदी सरकार ने मुद्रा योजना लागू किया, तो क्या… उस मुद्रा योजना का लाभ ले रहे परिवारों की किस्मत बदल गई, या वे बैंकों के अधिकारियों और राज्य सरकार के वित्त सेवा में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के गुलाम बनकर, अपने भविष्य को चौपट कर लिया

Read More
राजनीति

पीएम मोदी की सभा में भीड़ जुटाने में लगा प्रशासन, राज्य सरकार ने बनाया दबाव

इन दिनों भाजपाई नेताओं की सभा में कई स्थानों पर भीड़ नहीं जुट पा रही, ऐसे में रांची की सभा भी, अन्य स्थानों की तरह न हो जाये, इसके लिए राज्य सरकार ने स्थानीय प्रशासन पर अभुतपूर्व दबाव बनाना शुरु कर दिया हैं। केवल रांची ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों में भी इसका प्रभाव देखा जा रहा हैं। भीड़ बढ़ाने के लिए बसों की व्यवस्था से लेकर, भीड़ के खाने-पीने की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी भी प्रशासन को सौंप दी गई हैं।

Read More
अपराध

क्या ऐसा करने से रांची से प्रकाशित ‘प्रभात खबर’ का पाप धूल जायेगा?

पहले फर्जी विज्ञापन छापो, उस फर्जी विज्ञापन से खुद को मालामाल करो, बेरोजगार युवाओं और उसके अभिभावकों/परिवारों के सपनों के साथ खिलवाड़ करों, उनकी गाढ़ी कमाई फर्जीवाड़ा करनेवाले लोगों द्वारा लूटवा दो और उसके बाद, फिर लंबा-चौड़ा समाचार छापों कि ‘2476 पदों पर बहाली के नाम पर एक और फर्जीवाड़ा सामने आया’।

Read More
अपनी बात

गोमो में हो सकता था, बड़ा ट्रेन हादसा, मौर्य एक्सप्रेस और इएमयू में हो सकती थी टक्कर

कल नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन पर भीषण ट्रेन हादसा हो सकता था, मौर्य एक्सप्रेस और इएमयू एक दूसरे से टकरा सकती थी, ट्रेन बेपटरी हो सकती थी, कई लोग इस हादसे के शिकार हो सकते थे, पर गोमो जंक्शन के स्टेशन मास्टर की बुद्धिमानी ने ऐसा हादसा होने से रुक गया।

Read More
राजनीति

राजस्थान में हार से बचने के लिए वसुंधरा का प्रमोशन का खेल, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

वसुंधरा राजे सिंधिया को शायद आभास हो चुका है कि राजस्थान में, 2018 में विधानसभा चुनाव जब कभी होंगे, उनकी वापसी संभव नहीं हैं। भाजपा की आसन्न हार को महसूस कर रहे, कांग्रेस के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थिति ऐसी है कि राजस्थान के बहुत सारे ऐसे विधानसभा सीटे हैं, जहां अभी से ही कमल मुरझाने लगे हैं।

Read More
फिल्म

सावधान भाजपाइयों, कहीं आपकी बत्ती गुल न करा दें, फिल्म – बत्ती गुल मीटर चालू

झारखण्ड समेत पूरे देश के कई सिनेमाघरों-मल्टीप्लेक्सों में आज एक नई फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ आज रिलीज हुई। हमें डर है कि कहीं ये फिल्म आनेवाले लोकसभा चुनाव या कुछ ही महीनों के अंदर होनेवाले राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बत्ती न गुल कर दें, क्योंकि ये फिल्म शुरु से लेकर आखिरी तक कहीं न कहीं भाजपा के विकास के नारों और अच्छे दिनों पर ही सर्वाधिक कटाक्ष करते हुए, भाजपा को कुछ ज्यादा ही लपेट लिया है।

Read More
राजनीति

झारखण्ड का निराला मंत्री रणधीर, जो अपनी हरकतों से हमेशा विवादों में रहता है, देखिये इनका एक और धमाल

झारखण्ड के कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह, हमेशा विवादों में रहते हैं। चाहे इनके द्वारा सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज को अपमानित करने की बात हो। चाहे भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं को यह कहकर चुनौती देने की बात हो कि भाजपा के नेता उनके पास आयेंगे तेल लगाने, न कि वे जायेंगे। चाहे हाल ही में राज्य के एक आइएएस के खिलाफ दिया गया यह बयान ही क्यों न हो

Read More
अपराध

प्रभात खबर में फिर निकला फर्जी विज्ञापन, बेरोजगार युवक रहे सावधान

प्रभात खबर में पिछले 22 अगस्त को धनबाद संस्करण में झारखण्ड एजुकेशन डेवलेपमेंट द्वारा एक फर्जी विज्ञापन निकाला गया है। जिसमें ग्रामीण शिक्षक/शिक्षिका के लिए 2234 पद, ब्लॉक कार्डिनेटर के लिए 224 पद, जिला कार्डिनेटर के लिए 24 पद, राज्य कार्डिनेटर के लिए 2 तथा लेखापाल के लिए दो पद रिक्त बताये गये है। जिसका परीक्षा शुल्क 230 रुपये निर्धारित है।

Read More