Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

शर्मनाक, भाजपा कार्यकर्ता निशिकांत का पैर धोकर, जल पी गया, पर सांसद ने उसे रोका नहीं

ये निशिकांत दूबे है, ये गोड्डा से सांसद है, इन्हें हाल ही में सर्वश्रेष्ठ सांसद का खिताब भी मिलनेवाला हैं, क्योंकि घोषणा हो चुकी है, जरा देखिये इस व्यक्ति को कैसे अपने फेसबुक पर गर्व से फोटो डालकर ये घोषणा कर रहा है कि ‘आज मैं अपने आप को बहुत छोटा कार्यकर्ता समझ रहा हूं, भाजपा के महान कार्यकर्ता पवन साह जी ने पुल की खुशी में हजारों के सामने पैर धोया व उसको अपने वादे पुल की खुशी में पिया।’

Read More
राजनीति

हाहाहाहाहा… हाथी उड़ानेवाला, अब बांगलादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालेगा…

हाथी को उड़ाने का दंभ भरनेवाला आज विकास को छोड़कर बांगलादेशी घुसपैठियों में अपनी जीत का स्वाद ढुंढने निकला है, वह जान चुका है कि उसका उड़ता हाथी, जमीन पर कब का धड़ाम से गिरकर अपना प्राण गंवा चुका है, झारखण्ड की जनता को उसकी विकास की असलियत मालुम हो चुकी है, इसलिए वह जातिवाद का बीज बोने के बाद,

Read More
अपनी बात

महिला शिक्षक के साथ प्राचार्य का आपत्तिजनक फोटो, छात्र गुस्से में, प्रभात खबर ने छात्रों के आंदोलन पर लगाया प्रश्नचिह्न

देवघर में इन दिनों छात्र आंदोलन पर उतारु है। ये आंदोलन उन्होंने शुरु किया है, एक फोटो के वायरल होने के बाद। आखिर फोटो में क्या है? फोटो में एएस कॉलेज के प्राचार्य डा. फणिभूषण यादव को बीएड कॉलेज की एक शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक में देखा गया है। इस आपत्तिजनक फोटो को देखने के बाद छात्रों का कहना है कि इससे कॉलेज की मर्यादा व उसके सम्मान को गहरा ठेस पहुंचा है।

Read More
अपनी बात

कोई भी देश अपने देश को बाजार बनाना नहीं चाहता, पर अपने CM भारत को बाजार कह गर्व महसूस करते हैं

धिक्कार, इस राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को जो भारत देश को बाजार कहने में गर्व महसूस करता है। भारत जैसे देश को उद्यमिता प्रधान देश न कहकर, उसे उपभोक्तावादी देश कहने में खुद को गर्व महसूस करनेवाला व्यक्ति की यह सोच बताता है कि वह अपने देश के सम्मान को कैसे प्रभावित कर रहा है, वह भी एक प्रतिष्ठित राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर, वह भी उस मंच से जहां हिन्दी को प्रतिष्ठित करने की बात हो रही है।

Read More
अपनी बात

जनता को उल्लू बनाने का काम जारी, CM ने सफाई अभियान वहां चलाया, जहां गंदगी थी ही नहीं

जब कोई मुख्यमंत्री सूट-बुट पहनकर, अपने मंत्रियों, इलेक्ट्रानिक मीडिया व प्रिंट मीडिया के संवाददाताओं व अपने कार्यकर्ताओं के लाव लश्कर के साथ किसी मुहल्ले में सफाई अभियान के लिए निकल पड़े तो समझ लीजिये, वह राज्य की जनता को उल्लू बनाने के लिए निकल पड़ा है, दरअसल उसे स्वच्छता व सफाई से कोई लेना-देना नहीं है, वह फोटो खींचवाने के लिए उस स्थल पर पहुंचा हैं,

Read More
अपनी बात

धन्य हैं रघुवर, धन्य हैं उनकी सरकार, धन्य हैं उनके अधिकारी, जो अपराधियों को बेदाग बचा लते हैं

भाई देश में किसी राज्य का मुख्यमंत्री हो, तो वह रघुवर दास जैसा हो, अगर सरकार हो तो रघुवर सरकार जैसी हो, अगर कोई अधिकारी हो, तो झारखण्ड के अधिकारियों जैसा हो, जिसे जांच करने को कुछ मिले तो बस वहीं चीजें लिखे, जो राज्य सरकार को हृदय से पसंद हो, जो अपराधियों को बेदाग बचा लें, वह सरकार के इशारे पर ऐसी रिपोर्ट तैयार कर दें,

Read More
अपनी बात

आओ हल्ला करें, शोर करें, चीखे-चिल्लाये यह कहकर कि आज ‘हिन्दी दिवस’ है

दरअसल हमारे देश में, जो खुद को शिखर पर मानते हैं, उनमें से 99 प्रतिशत लोग दोहरे चरित्र के है, जब वे जमीन पर होते हैं, तो उन्हें हिन्दी नजर आती हैं, और जैसे ही ये अपने क्षेत्र में शिखर पर होते हैं, उन्हें अंग्रेजी की व्यापकता, उसकी विशालता, उसके समृद्ध इतिहास पर उनकी नजरें जाकर टिक जाती हैं। उसका उदाहरण आप देखिये, भारत के न्यायालयों चाहे वह सुप्रीम कोर्ट हो

Read More
अपनी बात

साल भर के अंदर राजधानी की सूरत बदलनेवाले, रांची को तो नहीं बदल सकें, पर…

पहले विधायक थे, चलो मान लिया, एक विधायक की क्या औकात? बाद में झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष बने, चलो यह भी मान लिया एक विधानसभाध्यक्ष भी क्या कर सकता है? लेकिन अब तो आप नगर विकास मंत्रालय संभाल रहे हैं, अब आप ये कहेंगे कि हमें करने नहीं दिया गया, तो लोग कभी इस बात को नहीं स्वीकार करेंगे?

Read More
धर्म

अखबार पढ़कर अगर आप हरितालिका तीज मना रहे हैं तो सावधान हो जाइये…

अगर आपने रांची से प्रकाशित हिन्दी दैनिक प्रभात खबर पढ़कर हरितालिका तीज मनाने का निश्चय किया हैं तो जितना जल्द हो सके, इससे आप उबर जाये, क्योंकि इसने जो आपको जानकारी दी हैं, वह पूर्णतया गलत है, धर्मविरुद्ध है। इस अखबार में, जिन्होंने जानकारी दी है, या जिनके द्वारा हरितालिका तीज के बारे में बताया गया हैं, उन्हें दरअसल हरितालिका तीज के बारे में जानकारी ही नहीं हैं।

Read More
राजनीति

कांग्रेसी और वामदलों के भारत बंद को मिला जनसमर्थन, झारखण्ड समेत पूरे देश में मिला-जुला असर

पेट्रोल-डीजल में लगातार हो रही मूल्यवृद्धि तथा बढ़ती महंगाई के विरुद्ध में कांग्रेस द्वारा आज बुलाया गया भारत बंद का कांग्रेस शासित प्रदेशों में व्यापक असर वही भाजपा शासित राज्यों में इसका मिला-जुला असर देखने को मिल रहा हैं। सर्वाधिक असर कर्नाटक में दीख रहा हैं, जहां बंद असरदार हैं, सड़कों पर सन्नाटा पसरा हैं, वहीं जिन राज्यों में इसी साल के अंत में चुनाव होनेवाले हैं,

Read More