Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

खुद भाजपा के नेताओं को ही नहीं पता कि क्या है मिशन मोदी अगेन पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मालूम है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पता है, संघ के धुरंधरों को पता है कि क्या है मिशन मोदी अगेन पीएम, पर झारखण्ड के कुछ नेताओं को पता ही नहीं कि मिशन मोदी अगेन पीएम क्या है? और कैसे काम करता है? ये बात की जानकारी विद्रोही 24.कॉम को तब हुई, जब मिशन मोदी अगेन पीएम की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में स्वयं भाजपा के राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने यह कह दिया

Read More
राजनीति

सिल्ली और गोमिया में झामुमो की बल्ले-बल्ले, दोनों सीटों पर तीर-कमान की जीत सुनिश्चित

सिल्ली और गोमिया में झामुमो की बल्ले-बल्ले है। दोनों सीटों पर तीर-कमान की धूम हैं। झामुमो ने सिल्ली और गोमिया की जनता के बीच एक बार फिर अपनी जोरदार पहचान बना ली है। दुसरी ओर झामुमो को कांग्रेस, झाविमो, राजद तथा अन्य वामपंथी पार्टियों द्वारा मिले सहयोग ने सिल्ली और गोमिया की चुनाव को एकतरफा बना दिया है। यहां झामुमो को सहयोग दे रही पार्टियां और उनके कार्यकर्ताओं के बीच एक नारा खुब चल रहा है।

Read More
धर्म

अपनी भावपूर्ण कथाओं के माध्यम से बहुत याद आयेंगे भागवताचार्य संत श्रीमणीषभाई जी महाराज

15 मई को महाराष्ट्र के चंद्रपूर से रांची के चुटिया अयोध्यापुरी में भागवत कथा सुनाने के लिए, भागवताचार्य संत श्रीमणीष भाई जी महाराज पहुंचे। भागवत कथा का आयोजन भागवत सेवा समिति अयोध्यापुरी, चुटिया, रांची के लोगों ने किया था। 15 मई से लेकर 23 मई तक चलनेवाली इस भागवत कथा में अयोध्यापुरी, विन्ध्यवासिनी नगर, द्वारकापुरी, कृष्णापुरी, लोअर चुटिया, अपर चुटिया के श्रद्धालुओं ने खुब जमकर आनन्द लिया

Read More
अपनी बात

सबका साथ सबका विकास की जगह, साफ नीयत सही विकास का नारा बुलंद करने में लगी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनका मंत्रिमंडल ही नहीं, बल्कि भाजपा के अंधभक्त भी आज बहुत प्रसन्न है। भारत के भाग्यविधाता, साक्षात इस युग के भगवान कहे जानेवाले नरेन्द्र मोदी ने अपने शासन के चार साल पूरे कर लिये हैं। कल तक यानी चार साल तक एक ही नारा “सबका साथ, सबका विकास” का रट लगानेवाले, अब अपना ये नारा बदल चुके है, अब उनके जुबान पर नया नारा आ गया, जो आज से ही प्रारंभ हुआ है, नारा है

Read More
अपनी बात

मोदी को पाकर धन्य हुए मोदी के भक्त, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार और भाजपाई नेता

कल धनबाद में भारत के दिव्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन था। वह प्रधानमंत्री, जो आज तक इस धरती पर अवतरित ही नहीं हुआ। भाजपाई नेताओं व उनके भक्तों की बात करें तो आज तक इस धरती पर नरेन्द्र मोदी जैसा महापुरुष पैदा ही नहीं हुआ, जिसने भारत की शान ऐसी बढ़ाई, जिसकी कल्पना ही नहीं की जा सकती। अगर मोदी के भक्तों की बात करें, तो पं. जवाहर लाल नेहरु, शास्त्री, आदि नेताओं की नेताओं की तुलना इनसे की ही नहीं जा सकती,

Read More
अपराध

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के खिलाफ सिल्ली थाने में प्राथमिकी दर्ज

सिल्ली थाने के लाछुप गांव निवासी किसलय कुमार महतो ने आजसू सुप्रीमो एवं सिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सुदेश महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में किसलय ने लिखा है कि जब वह 24 मई को रात्रि के करीब एक बजे रामपुर गांव से अपने साथियों के साथ स्कॉरपियों से चुनाव प्रचार खत्म कर वापस जोन्हा जा रहा था। तभी सुदेश महतो ने उसके और उसके साथियों के साथ मारपीट की।

Read More
राजनीति

धनबाद में मोदी की सभा, कांग्रेसियों को काला कपड़ा पहनना पड़ा महंगा, हुए गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धनबाद में आज सभा थी। इधर कांग्रेसियों ने मोदी की सभा में कुछ धमाल करने की योजना बनाई थी। जब इसकी भनक स्थानीय पुलिस प्रशासन को मिली, तब स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कोई रिश्क लेना उचित नहीं समझा, सीधे पीएम मोदी के कार्यक्रम में काला कपड़ा पहनकर जाने से पहले ही कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें धनबाद थाना ले आये।

Read More
अपनी बात

हेमन्त ने रांची में हो रही पत्रकारिता पर चिंता जताई, वहीं सीएम रघुवर को आराम करने की दी सलाह

23 मई को प्रोजेक्ट बिल्डिंग में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे। इस संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने झामुमो नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि जो नेता बाप, भाई-भाभी का नहीं हुआ, वह राज्य की जनता का क्या होगा? मुख्यमंत्री रघुवर दास की यह प्रतिक्रिया गोमिया और सिल्ली विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी की होनेवाली करारी हार को देखते हुए आई है।

Read More
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज धनबाद यात्रा को लेकर बंट रहे VIP PASS को लेकर भी बवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज धनबाद यात्रा को लेकर बंट रहे VIP PASS को लेकर भी बवाल है। भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं ने अपने चाहनेवालों को दिल खोलकर VIP PASS प्रशासन से कहकर दिलवाया है। ये वो लोग है, जो जब भी मौका मिले, भाजपा के ही शीर्षस्थ नेताओं को जी भर कर सोशल साइटों पर गरियाते है, पर जब सुविधा लेने की बात होती है, तो ये सबसे आगे आते है।

Read More
राजनीति

पीएम की सभा में भीड़ लाने का जिम्मा धनबाद प्रशासन के मत्थे, दलितों ने की बहिष्कार की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज धनबाद पहुंच रहे है। आज वे सिंदरी खाद कारखाने का शिलान्यास करेंगे। उस खाद कारखाने का शिलान्यास करेंगे, जिसका उद्घाटन कभी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु ने किया था, जो सरकार की गलत नीतियों के कारण पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा होने के कारण मृत्यु शैय्या पर पड़ा है, उसे पुनर्जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कभी धनबाद की जनता से वायदा किया था

Read More