Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

CPIML ने महागठबंधन को समझाया, कोडरमा में BJP को सिर्फ CPIML ही रोक सकती है, दूसरा नहीं

भाकपा माले राज्य कमेटी की बैठक पार्टी राज्य कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक मूलतः संसदीय चुनाव की तैयारी को लेकर आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाकपा माले झारखंड में कोडरमा और पलामू संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा वामदल जहां पर चुनाव लड़ेंगे,  वहां पर वाम दलों को भाकपा माले समर्थन करेगी। शेष सीटों पर बीजेपी को रोकने के लिए पूरे राज्य में अभियान संचालित करेगी।

Read More
राजनीति

पहले FIR को जस्टिफाइ करने के लिए दूसरा FIR दायर, चुनाव आयोग संज्ञान लें – विनोद सिंह, CPIML

पिछले दिनों हिंदपीढ़ी में निर्दोष 16 मुसलमानों के खिलाफ दायर किये गये प्राथमिकी की भाकपा माले के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह ने कड़ी आलोचना की है। आज विद्रोही24.कॉम से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए तथा इस प्रकार के घटनाक्रम को रोकना चाहिए, नहीं तो स्थितियां बिगड़ेगी, लोगों का चुनाव आयोग पर से विश्वास डिगेगा,

Read More
अपराध

धनबाद में रंग में भंग, शराब के नशे में ASI ने चलाई गोली, एक बच्चा घायल, आक्रोशित ग्रामीणों का सड़क जाम

खबर धनबाद से हैं। धनबाद के टुंडी इलाके में एक एएसआई ने शराब के नशे में अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली चला दी, जो जाकर एक नौ वर्षीय बच्चे को लगी, बच्चा घायल है, और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, इधर इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। हालांकि घटनास्थल पर डीएसपी पहुंच चुके हैं और मामले को शांत करने में लगे हैं।

Read More
अपनी बात

कुर्ता फाड़े सीपी सिंह, मस्ताना बने हैं अर्जुन, दुल्हा बन गये मुख्यमंत्री, भाजपा की होली गर्दा, जोगीरा सारारा

सचमुच भाजपाइयों ने इस बार होली का लगता है कि रिकार्ड ही तोड़ दिया। सीपी सिंह की होली तो पुराने अंदाज में ही मनी। सुबह-सुबह उनके घर में कार्यकर्ताओं की टोली आती गई और उन्हें मस्ती में सराबोर करती रही, कार्यकर्ताओं की इस मस्ती में भला सीपी सिंह कैसे शांत रहते, लीजिये कब कौन कार्यकर्ता उनके कपड़े फाड़ गया, पता ही नहीं चला और वे कपड़ा फाड़ होली मनाते हुए आनन्द में डूब गये।

Read More
अपनी बात

किसी ने धूम-धड़ाके, तो किसी ने सादगी, तो किसी ने इस बार होली खेली ही नहीं

आज होली है। होली यानी उमंग-उत्साह, धूम-धड़ाके का पर्व। कही ढोल-नगाड़े बज रहे हैं, कही झाल-करताल और सभी पर एक ही राग, फगुआ गीत-होली गीत। सभी मस्ती में है। घर के रसोई से लेकर बाहर के बातावरण तक मस्ती ही मस्ती है। मस्ती हो भी क्यों न? सालाना पर्व है, मस्ती का पर्व है, ऐसे में हम मातम क्यों मनाएं? क्यों न झूम जाये, क्योंकि सुप्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन ने कहा है कि जो बीत गई सो बात गई,

Read More
अपनी बात

चीन ने कहा भारतीयों की हिम्मत नहीं चाइनीज प्रोड्क्टस का इस्तेमाल बंद कर दें, फिर भी भारतीयों का स्वाभिमान नहीं जग रहा

आप होली की मस्ती में डूबे रहिये और इधर चीन की गिद्धदृष्टि भारत पर आकर जम गई है। लीजिये फिर उसने धमकी दे डाली और आपके स्वाभिमान को ललकारते हुए कहा, भारतीयों तुम्हें चाइनीज प्रोडक्टस इस्तेमाल करने ही होंगे। शायद चीन को पता है कि भारतीयों का कोई स्वाभिमान नहीं होता, वे वहीं करते हैं, जो उन्हें करने में आनन्द देता हैं। भारतीय, जापानियों या इजराइल के नागरिकों की तरह नहीं कि जो कहें और वे करें।

Read More
राजनीति

रांची में भाजपा नेता संजय ने किया आचार संहिता का खूलेआम उल्लंघन, जनता के बीच बांटी साड़ी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का खूलेआम उल्लंघन किया। साड़ियां बांटी तथा साड़ियों को बांटने के बाद, सोशल साइट फेसबुक पर जनता के बीच साड़ियां बांटते हुए, उसका तीन फोटो भी अपलोड किया। संजय पोद्दार ने इन फोटो को अपलोड करते हुए लिखा है कि “मां काली मंदिर जगदम्बा ट्रस्ट मनीटोला द्वारा होली के पूर्व संध्या पर साड़ी वितरण किया गया,

Read More
अपनी बात

वाह रे झारखण्ड, 29 मार्च आया ही नहीं, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की 37वीं बोर्ड बैठक संपन्न भी हो गई

17 मार्च 2019, दिन रविवार का, प्रभात खबर का रांची संस्करण, पृष्ठ संख्या 14 के मध्य में नजर डालिये। वहां झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव राजीव लोचन बख्शी द्वारा प्रसारित एक विज्ञापन दिखाई देगा। जिस विज्ञापन में लिखा है कि पर्षद के 37 वीं बोर्ड बैठक, दिनांक 29.03.2019 को सम्पन्न में लिये गये निर्णय के आलोक में…….कर दिया जायेगा।

Read More
अपनी बात

उधर देश राष्ट्रीय शोक में डूबा था, इधर धनबाद का भाजपा नेता होली की मस्ती में डूब, ढोल और झाल बजा रहा था

जरा मिलिये, धनबाद के इन महान भाजपा नेताओं से, जो एक वर्तमान में धनबाद का मेयर हैं तथा राज्य के होनहार सीएम रघुवर दास का बेहद खास आदमी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य तथा गिरिडीह लोकसभा का भाजपा प्रभारी हैं, इनका नाम हैं –चंद्रशेखर अग्रवाल जो धनबाद में शेखर अग्रवाल के नाम से जाने जाते हैं, देखिये इनके गले में कितने सुंदर ढंग से ढोल शोभायमान हो रहे हैं, बेचारे बड़े ही प्रेम से इस पर थाप देकर होली गीत गा रहे हैं

Read More
अपनी बात

होनहार CM रघुवर की बड़ी उपलब्धि, भीख मांगने के लिए पारा टीचर ने मांगा एक दिन का अवकाश

गिरिडीह जिले के पीरटाड़ प्रखंड के पालगंज पंचायत स्थित उ.प्रा. विद्यालय सुगवाटांड़ के एक बहुत ही मजबूर पारा शिक्षक रवि रंजन सिन्हा ने अपने यहां के प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को भीख मांगने के लिए एक दिन की छुट्टी मांगी है। ये आवेदन उन्होंने 17 मार्च को दिया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि वे पिछले 17 वर्षों से अपने विद्यालय में पढ़ा रहे हैं,

Read More