अपनी बात

कुर्ता फाड़े सीपी सिंह, मस्ताना बने हैं अर्जुन, दुल्हा बन गये मुख्यमंत्री, भाजपा की होली गर्दा, जोगीरा सारारा

जोगीरा सा रा रा रा

जोगीरा सा रा रा रा

कुर्ता फाड़े सीपी सिंह, मस्ताना बने हैं अर्जुन

दुल्हा बन गये मुख्यमंत्री, भाजपा की होली गर्दा

जोगीरा सा रा रा

सचमुच भाजपाइयों ने इस बार होली का लगता है कि रिकार्ड ही तोड़ दिया। सीपी सिंह की होली तो पुराने अंदाज में ही मनी। सुबहसुबह उनके घर में कार्यकर्ताओं की टोली आती गई और उन्हें मस्ती में सराबोर करती रही, कार्यकर्ताओं की इस मस्ती में भला सीपी सिंह कैसे शांत रहते, लीजिये कब कौन कार्यकर्ता उनके कपड़े फाड़ गया, पता ही नहीं चला और वे कपड़ा फाड़ होली मनाते हुए आनन्द में डूब गये।

इधर जमशेदपुर में मुख्यमंत्री रघुवर दास दुल्हा बने हुए नजर आये। हाल ही में बेटे की शादी उन्होंने की हैं, शायद लगता है कि उसकी खुमारी अभी उतरी नहीं, और लगे हाथ होली भी गई, ऐसे में ये भी कैसे चुप रहते, कार्यकर्ताओं के संग इन्होंने भी जमकर खेली होली, होली का खूब मजा लिया, रंगगुलाल लगाया भी और अपने गालों पर मलवाया भी, तथा एक दूसरे को होली की बधाई भी दी।

इधऱ सरयू राय भी अपने आवास पर होली की मस्ती में नजर आये और जमकर इसका आनन्द लिया, और अर्जुन मुंडा ने भी गजब की खुशियां बिखेरी, वे अपने माथे पर होली का विशेष विग लगाकर, अपने कार्यकर्ताओं के साथ मस्ती करते देखे गये।

दरअसल मौका चुनाव का हैं, ऐसे में कोई नेता नहीं चाहता कि एक भी मौका वे हाथ से गंवा दें, वह भी तब जबकि कार्यकर्ताओं पर ही सब कुछ टिका है, लीजिये जैसे भाजपा नेता मस्ती में डूबे हैं, आप भी मस्ती में डूब जाये और होली मनाइये, कहिये जोगीरा सा रा रा।