चौकीदारों ने कहा बंद करो चोचलेबाजी और बताओ, PM मोदी, CM रघुवर, CS त्रिपाठी कि तुम्हारा भी वेतन पांच महीने से लंबित हैं क्या? गर नहीं,तो हम क्यों भूखे मर रहे?
ओ ‘मैं भी चौकीदार हूं’ का गोदना गोदानेवालों, ओ चौकीदार का नाम सुनकर झूम जानेवालों, ‘मोदी-मोदी’ कहकर चिल्लानेवालों, मोदी-रघुवर के गीत गानेवालों, जरा अपने आस-पास रह रहे चौकीदारों की भी तो सुन लो, अरे वे चिल्ला-चिल्लाकर कुछ कह रहे हैं, वे तुम्हें कुछ सुनाना चाह रहे हैं, पर तुम ‘मैं भी चौकीदार’ के सलोगन से ऐसे चिपक गये, कि तुम्हें उनकी पीड़ा भी नजर नहीं आ रही।
Read More