Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

झारखण्ड में चक्का जाम कराने उतरे कृषि मंत्री, वामदलों ने भी दिखाई धमक, तीन घंटे के चक्का जाम से खुद किसानों ने बनाई दूरियां

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हुए देशव्यापी चक्का जाम से झारखण्ड अछूता रहे, यह कैसे हो सकता है? वह भी तब जब किसानों के इस आंदोलन को कांग्रेस के लोग ही हवा दे रहे हैं और यहां हेमन्त की सरकार में खुद कांग्रेस एक बहुत बड़ी साझेदार है। वामदलों का क्या है? जो भाजपा का विरोध करेगा, वे उसके साथ हो लेंगे, और जब कांग्रेस और भाजपा में किसी एक को चुनना हो, तो वे कांग्रेस को ही अपना बेहतर साझेदार मानेंगे।

Read More
अपनी बात

वो मोदी है, वो सत्ता को ठोकर मार सकता है, पर स्वयं द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय को वापस नहीं ले सकता

बिहार में एक लोकोक्ति है – अक्ल बड़ा या भैंस, तो जो मूर्ख होते हैं, वे अपनी बुद्धि के अनुसार बोल देते है कि –भैंस, क्योंकि उन्हें काला भैंस ही अक्ल के सामने बड़ा दिखाई पड़ता है। ये मूर्ख भैस को बड़ा दिखाने में एक से एक तर्क भी देते हैं, कहते है कि भैंस दूध देती है, जिसे पीकर हम बलवान होते है, गोबर देती है, जो बहुत उपयोगी होती है, इसलिए अक्ल से बड़ी तो भैंस है। ठीक उसी प्रकार आज कुछ लोगों से पूछिये

Read More
राजनीति

HEC सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के महाधरना का समापन, स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य मांगों पर बनी सहमति

एचइसी के रिटायर्डकर्मियों द्वारा एचइसी मुख्यालय के समीप एरियर भुगतान, हेल्थ इंश्योरेंस सहित अन्य मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना आज समाप्त हो गया। महाधरना का आयोजन एचइसी सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ और एचइसी सेवानिवृत्त कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सेवानिवृत्तकर्मियों का वर्ष 1.1.97 का एरियर एवं हेल्थ इंश्योरेंस की मांग को लेकर दिए जा रहे धरने को संबोधित करते हुए संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि बुधवार को शाम में एचइसी प्रबंधन के साथ रिटायर्ड कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता में …

Read More
अपराध

ठन गई रघुवर और हरिनारायण में, जीत किसकी होगी, सभी का ध्यान अब अदालत पर

झारखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार एवं आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह, राहुल सिंह, अजय शर्मा व अन्य के खिलाफ रांची के व्यवहार न्यायालय में एक शिकायत वाद दर्ज कराई गई है, जिसकी शिकायतवाद संख्या 4096/2020 है। शिकायतकर्ता सुनील कुमार साहू है। इनका आरोप है हरिनारायण सिंह व अन्य ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में संचालित भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बदनाम करने की नीयत से अपराधिक षडयंत्र की रचना की तथा इसे क्रियान्वित भी किया।

Read More
अपनी बात

हेमन्त सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे से बने मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिल खोलकर संघ के स्वयंसेवकों को अयोध्या में बन रहे श्रीराममंदिर के लिए सौंपे 11000 रुपये

हेमन्त सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे से बने मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिल खोलकर संघ के स्वयंसेवकों को अयोध्या में बन रहे श्रीराममंदिर के लिए 11000 रुपये का चेक प्रदान किया। बन्ना गुप्ता संभवतः राज्य के पहले मंत्री हैं, जिन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका तय कर दी। बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस के विधायक है। उन्होंने यह चेक आज जमशेदपुर में संघ के स्वयंसेवकों को तब सौंपा,

Read More
अपनी बात

कांग्रेसी रामेश्वर ने बैठे-बैठाए भाजपाइयों को च्यवनप्राश खिला दी, साथ ही कांग्रेस व हेमन्त सरकार को जनता की नजरों में विलेन बना दिया

पता नहीं झारखण्ड के नेताओं को कभी-कभार कौन सा दौरा पड़ जाता है कि वे बैठे-बैठाए ऐसा बयान दे देते हैं कि देखते ही देखते उनके बयान आम जनमानस को उद्वेलित तो करते ही है, विपक्ष को भी बैठे-बैठाए एक ऐसा मौका मिल जाता है कि वे बिन मुद्दे के मुद्दे को लेकर आंदोलन पर उतारु हो जाते हैं। कल तक ओरमांझी व सांसद प्रतिनिधि कांड को लेकर जो भाजपा बैकफूट पर थी।

Read More
अपनी बात

धनबाद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा ने गांधी सेवा सदन को सौंपी गांधी से जुड़ी 51 पुस्तकें

भाई मेरा तो मानना साफ है कि अगर आप सचमुच में देश व समाज को नई दिशा देना चाहते हैं, या किसी महान आत्मा की जयंती अथवा पुण्य तिथि या शहादत दिवस मनाते हैं, तो उस दिन ऐसा काम करिये, जो दूसरों के लिए नजीर बन जाये, साथ ही आपके कामों से लोगों को लाभ मिले, उनका जीवन सुधर जाये, जैसा कि आज धनबाद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा ने गांधी सेवा सदन के पुस्तकालय को गांधी से जुड़ी 51 पुस्तकें सौंपकर की, जो धनबाद में चर्चा का विषय रहा।

Read More
धर्म

नौ भारतीय भाषाओं में योगदा सत्संग ऑनलाइन ध्यान की होगी शुरुआत, YSS अध्यक्ष स्वामी चिदानंद करेंगे शुभारंभ 

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया (वाइएसएस) द्वारा ऑनलाइन सामूहिक ध्यान का आयोजन रविवार से किया जाएगा। यह ध्यान अंग्रेज़ी के अलावा हिंदी, बंगला, ओड़िया, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मराठी में भी संचालित किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण योगदा आश्रम और ध्यान केंद्रों के बंद रहने के कारण साधकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सामूहिक ध्यान और प्रार्थना की व्यवस्था की गई है।

Read More
अपनी बात

भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करे तो गलत और कांग्रेस के होनहार नेता रामेश्वर उरांव बिहारी-मारवाड़ियों के खिलाफ आदिवासियों के मन में जहर घोले तो सही  

रांची की जमीन दूसरे लोगों के हाथों में चली गई है। रांची में बिहार के लोग भर गये हैं। यहां मारवाड़ी बस गये। आदिवासी कमजोर हो गये। इस कारण उनका शोषण हो रहा है। ये उद्गगार है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, राज्य के वित्त मंत्री एवं अत्यंत होनहार नेता डा. रामेश्वर उरांव का। वे आगे कहते है कि कभी रांची में आदिवासियों का निवास था। यहां बसे कई इलाकों का नाम उन्हीं के द्वारा दिया गया है। वे इलाके और नाम तो है, पर अब वहां आदिवासी नहीं रहते।

Read More
अपनी बात

ममता बनर्जी से सीधा सा सवाल, क्या झारखण्ड विधानसभा चुनाव में हेमन्त सोरेन ने आपको अपना उम्मीदवार उतारने से मना किया था?

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बंगाल के झारग्राम में राजनीतिक कार्यक्रम क्या रख दिया, वहां की जनता को क्या संबोधित कर दिया, प.बंगाल की मुख्यमंत्री झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर आग-बबूला हो गई और अपने स्वभावानुसार हेमन्त सोरेन और झारखण्डियों के खिलाफ पता नहीं क्या-क्या बोल दिया? ऐसे भी हमारे देश के नेताओं की आदत है, किसी राज्य की जनता ने उन्हें सत्ता क्या सौंप दिया, उन्हें लगता है कि उस राज्य की जनता ने एक तरह से सदा के लिए उस राज्य में शासन करने का लाइसेंस या निबंधन कर डाला।

Read More