राजनीति

राजनीति

बंगाल, बिहार के बाद झारखण्ड की राजधानी रांची में भाजपा हटाओ महारैली 31 अक्टूबर को

बंगाल, बिहार में मिली अपार सफलता के बाद भाजपा विरोधी पार्टियों की महारैली 31 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगी। इस रैली में देश की सभी प्रमुख पार्टियों के विपक्षी दलों के नेता शिरकत करेंगे। मकसद झारखण्ड से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस महारैली के आयोजनकर्ता है – आदिवासी सेना, बिरसा सेवा दल तथा अन्य संगठन।

Read More
राजनीति

अब यशवंत सिन्हा को कौन बताएं कि भीष्म के रहते द्रौपदी का चीरहरण हो चुका था

यशवंत सिन्हा ने इसके जवाब में, खुद को महाभारत का “भीष्म पितामह” बता दिया, और लगे हाथों  यह भी बता दिया कि वे किसी भी कीमत पर अर्थव्यवस्था का चीरहरण नहीं होने देंगे। अब यशवंत सिन्हा को कौन बताये कि जिस भीष्म पितामह और  जिस चीरहरण की वे बात कर रहे हैं, अगर वे महाभारत पढ़ेंगे तो पायेंगे कि भीष्म पितामह के सामने ही द्रौपदी का चीरहरण हो गया था और भीष्म पितामह कुछ कर नहीं पाये थे।

Read More
राजनीति

लीजिये अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कार्यांजलि भी देख लीजिये…

झूठ बोलना, नये-नये शब्दों को ईजाद कर जनता को बेवकूफ बनाने की कला किसी को सीखनी है, तो बस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भाषणों और उनके द्वारा लिखे आलेखों को पढ़ लीजिये, आपको बेवकूफ बनने-बनाने के लिए कहीं और जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। नये – नये शब्दों और वाक्यांशों को ईजाद कर जनता को बरगलाने के बाद उसे जुमला कहकर पल्ला झाड़ लेने की कला में अमित शाह को महारत हासिल है।

Read More
राजनीति

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों और खुद के तीन साल के शासनकाल पर CM रघुवर ने उठाए सवाल

भाजपा के पू्र्व मुख्यमंत्रियों और खुद के तीन साल के शासनकाल पर झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खुद सवाल उठा दिये हैं? जरा देखिये मुख्यमंत्री ने आज क्या कह दिया। मुख्यमंत्री रघुवर दास का कहना है कि झारखण्ड की स्थापना के 17 वर्ष बाद पहली बार झारखण्ड ने विकास की ओर नई करवट ली है। यह बात उन्होंने झारखण्ड मंत्रालय में तब कही, जब झारखण्ड स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर की जानेवाली तैयारियों की वे समीक्षा कर रहे थे।

Read More
राजनीति

“जो भाजपा को हरायेगा, वोट उसी को जायेगा” के तर्ज पर लड़ा जायेगा 2019 का विधानसभा चुनाव

2019  की लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जोर-शोर से जुटेंगे पर जैसे ही विधानसभा चुनाव आयेगा, राज्य में रघुवर दास को कुर्सी से नीचे उतारने के लिए जी-जान लगा देंगे। रघुवर दास से बेहद नाराज चल रहे भाजपा कार्यकर्ता सीएम के रुप में रघुवर दास को देखना पसन्द नहीं करते। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि सर्वाधिक अपमान, अगर कार्यकर्ताओं का…

Read More
राजनीति

झारखण्ड पर सर्वेक्षण, फायदा लेना था CM रघुवर को और फायदा ले गये हेमन्त

रघुवर दास की सरकार अपना 1000वां दिन मना रही थी। उसी दिन एक सर्वे रिपोर्ट में रघुवर दास की आरती उतारी गई थी। उन्हें झारखण्ड हृदय सम्राट की तरह पेश किया गया था। रिपोर्ट से साफ लग रहा था कि यह सरकार की आरती उतारने के लिए बनाई गयी है, क्योंकि जो झारखण्ड की राजनीति और यहां की जनता की मनोस्थिति को जानते है, वे ये कतई मानने को तैयार नहीं होंगे कि भाजपा सरकार की यहां वापसी की कोई उम्मीद भी है।

Read More
राजनीति

विकास नहीं देख पानेवालों को झारखण्ड सरकार मुफ्त में ऑपरेशन करायेगी और चश्मे भी देगी

“जिन लोगों को विकास नहीं दिखता हैं, वैसे लोगों को राज्य सरकार, मैं दुहरा रहा हूं इस बात को, वैसे लोगों को राज्य सरकार मुफ्त में आपरेशन, मुफ्त में पावर चश्मा की व्यवस्था करेगी”  ये डायलॉग है राज्य के नगर विकास मंत्री सी पी सिंह का। यह डायलॉग, उन्होंने कल रांची जंक्शन के प्लेटफार्म नं. 1 पर बोला।

Read More
राजनीति

इसका मतलब दुमका में लोगों की दिलचस्पी राजनाथ सिंह के भाषण सुनने में नहीं थी

तो क्या, जो दुमका में भीड़ दिखाई पड़ रही थी, वो राजनाथ सिंह को सुनने नही आयी थी? क्योंकि जिस प्रकार की सूचना दुमका से मिल रही हैं, वो रघुवर सरकार के लिए हास्यास्पद है। एक अखबार की बात माने तो उसमें खबर छपी है कि रघुवर सरकार के 1000 दिन आपके नाम व गरीब कल्याण मेला में आये लोगों को जैसे ही आभास हुआ कि कार्यक्रम खत्म हो गया, कोई कुर्सी तो कोई होर्डिंग, जिसको जो मिला लेकर अपने घर चल दिया।

Read More
राजनीति

कहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाराज तो नहीं!

प्रधानमंत्री के चेहरे पर तमतमाहट और आक्रोश के चिह्न साफ दिखाई पड़ रहे हैं। इस फोटो को देख सामान्य व्यक्ति भी अंदाजा लगा सकता है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वसनीयता खो दी है, और इस विश्वसनीयता को पुनः बहाल कर पाना आनेवाले समय में उनके लिए संभव नहीं।

Read More
राजनीति

स्वच्छता के नाम पर अमित शाह और झारखण्ड के CM रघुवर दास तथा उनके मंत्रियों की नौटंकी

रांची की एक छोटी सी जगह और झाड़ू मारनेवाले नेताओं की संख्या छह। भाई ये नौटंकी नहीं तो और क्या है? आप किसे उल्लू बना रहे हैं, आपने रांची की जनता को समझ क्या रखा है?  रांची की जनता आपको बहुत अच्छी तरह समझ चुकी हैं। नौंटकी देखना है, तो भाजपा नेताओं की देखिये। नौटंकी सीखना हो, तो भाजपा नेताओं से सीखिये। आजकल ये स्वच्छ भारत बनाने के लिए निकल पड़े है। ये स्वच्छता अभियान वहां चलाते है, जहां गंदगी ही नहीं होती।

Read More