राजनीति

राजनीति

कृषि मंत्री का मुस्लिमों पर और मुख्यमंत्री का चर्च पर वार

एक ओर पूरे देश में भूख से मरी 11 वर्षीया संतोषी और वृद्ध रिक्शाचालक वैद्यनाथ दास की चर्चा जोरों पर है, पर इन सबसे बेफिक्र अगर कोई इस राज्य में है तो एक कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह तो दूसरे हमारे राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास। इनका इनसे कोई लेना देना नहीं, ये तो मुस्लिम और चर्च से बाहर ही नहीं निकलना चाहते, क्योंकि वे जानते है कि भूख से हुई मौत से उनका अपना असली चेहरा उजागर होता है…

Read More
राजनीति

ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन के बहाने अमिताभ चौधरी को संघ व भाजपा में प्रतिष्ठित करने का प्रयास

ज्ञान, शील, एकता के मार्ग पर चलने की दावा करनेवाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अब पद, पावर और धनाढ्यता के मार्ग पर खुलकर चलने लगी हैं। हम आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक आनुषांगिक संगठन मानी जानेवाली विद्यार्थियों की संगठन में अब पद, पावर और धनाढ्यता की बाहुल्यता हो गई है,  जिसके कारण इसके विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर ऐसे लोग काबिज होते जा रहे हैं, जिनका संबंध पद, पावर और धनाढ्यता से हैं

Read More
राजनीति

पीड़ित परिवार से मिले बाबू लाल मरांडी, हेमन्त ने कहा रघुवर दास झारखण्ड के लिए अभिशाप

बाबू लाल मरांडी आज सिमडेगा के जलडेगा प्रखंड के कारीमाटी गाँव पहुंचे और मृत बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा की उनकी पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा हैं।उधर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को झारखण्ड के लिए अभिशाप बताया है। आज प्रेस काँफ्रेस कर नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड में बच्चे, बुढ़े भूख से मर रहे है।

Read More
राजनीति

झारखण्ड के कृषि मंत्री पर दलित उत्पीड़न का केस, रणधीर सिंह का विवादों से रहा है गहरा रिश्ता

कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह फिर विवादों में है। इस बार विवाद में होने का मूल कारण अलुवारा पंचायत के मुखिया जयदेव महरा द्वारा इनके खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज करवाना है। जयदेव महरा ने इन पर आरोप लगाया है कि 13 अक्टूबर को सायं 4 बजे प्रखण्ड प्रमुख के यहां चाय नाश्ते के एक कार्यक्रम में कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया और गंदी-गंदी गालियां दी।

Read More
राजनीति

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, एडवांस प्लानिंग की बात, फिर भी जीत के प्रति आशान्वित नहीं भाजपा

एडवांस प्लानिंग से हम झारखण्ड में भाजपा को अजेय बनायेंगे, पर वह एडवांस प्लानिंग क्या होगी? भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज रांची में संपन्न हो गई, पर यह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से यह जरुर पता चल गया कि स्वयं भाजपा में ही सब कुछ ठीक-ठाक नहीं हैं।यहां पार्टी एक व्यक्ति विशेष की ओर ज्यादा केन्द्रित हो गई है और बाकी इनसे जुड़े लोग इनकी गणेश परिक्रमा में लगे हैं। जिसका खामियाजा पार्टी को अंततः भुगतना तय है।

Read More
राजनीति

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशस्तरीय कार्यसमिति की बैठक में नहीं मिला महिलाओं को सम्मान

भारतीय जनता पार्टी संसदीय व्यवस्था में बार-बार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करती है, पर सच मानिये तो वह खुद भी नहीं चाहती कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त हो, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो फिर हर जगह महिला ही महिला दीखेंगी, पुरुषों का वर्चस्व ही समाप्त हो जायेगा। जरा देखिये रांची के हरमू में स्थित स्वागतम सामुदायिक भवन में क्या हो रहा है?

Read More
राजनीति

बेवजह CM का टांग मत खींचियें, जापान में भारतीय राजदूत ने डिनर दिया था न कि रघुवर दास ने

आप कहेंगे कि क्या हो गया?  ऐसा लिखने की जरुरत क्यों पड़ गई? चूंकि हुआ ऐसा है कि अभी मुख्यमंत्री रघुवर दास चेक और जापान के दौरे पर गये हुए है। इसी दौरान जापान में भारत के राजदूत टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में 11 अक्टूबर को डिनर का कार्यक्रम रख दिया। जो लोग इस समाचार को प्रसारित कर रहे है, उन्हें भी पता है कि यह डिनर भारतीय दूतावास में भारत के राजदूत सुजान आर चिनॉय ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के सम्मान में आयोजित किया था।

Read More
राजनीति

मंत्री सरयू राय ने रघुवर सरकार द्वारा दिये जा रहे विकासात्मक आंकड़ों पर ही उठाया सवाल

खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय राज्य सरकार से कुछ ज्यादा ही नाराज चल रहे हैं। जरा देखिये, कुछ दिन पहले की ही बात है। रघुवर सरकार अपने जन्म के 1000वां दिन मना रही थी, और उसमें ताल ठोक रही थी कि 8.3 प्रतिशत विकास की दर से झारखण्ड, गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि सरयू राय कहते है कि राज्य में सबसे अधिक 14-15 प्रतिशत का विकास दर तो मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के समय था।

Read More
राजनीति

जय शाह मामले पर भाजपा की नींद उड़ी, इधर कौवा, कौवे का मांस खाने को तैयार

“वायर” वेबसाइट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जयशाह के खिलाफ प्रकाशित खबर ने पूरे देश में राजनीतिक भूचाल ला दी है। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं के आ रहे बयान से भाजपा को लगता है कि भाजपा के लिए गुजरात में राजनीतिक संकट पैदा हो सकता है, इसलिए जयशाह ने “वायर” वेबसाइट के मालिक और समाचार लेखिका के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा ठोकने का ऐलान किया है।

Read More
राजनीति

झारखण्ड के सीएम रघुवर दास को झाविमो सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी का अल्टीमेटम

झारखण्ड विकास मोर्चा सुप्रीमो व झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को आज अल्टीमेटम दे डाला कि अगर 15 नवम्बर तक राज्य के सभी गरीबों को राशन कार्ड तथा राज्य के वृद्धों को वृद्धापेंशन उपलब्ध नहीं कराया गया तो ऐसे हालात में उनकी पार्टी चुप नहीं बैठेगी और राज्य सरकार के इस गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी।

Read More