राजनीति

राजनीति

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा, एससी-एसटी ऐक्ट के खिलाफ नहीं, पर निर्दोषों को बचाना जरुरी

सर्वोच्च न्यायालय ने आज स्पष्ट कहा कि वह एससी-एसटी ऐक्ट के खिलाफ नहीं हैं, पर निर्दोष लोगों को बचाना भी जरुरी हैं। केन्द्र सरकार द्वारा स्टे की मांग को खारिज करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने तीन दिन में सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगा है। न्यायालय ने कहा है कि उसने ऐक्ट को कमजोर नहीं किया, पर गिरफ्तारी के सीआरपीसी के प्रावधान को परिभाषित अवश्य किया है।

Read More
राजनीति

भाकपा माले ने अपने विधायक के खिलाफ लिया कठोर निर्णय, सभी पदों से किया मुक्त

भाकपा माले ने अपने विधायक राज कुमार यादव को सभी पदों से आज मुक्त कर दिया। विधायक राज कुमार यादव पर आरोप है कि पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव के मतदान के दौरान सत्तापक्ष को मदद करने के उद्देश्य से जानबूझकर ऐसी गड़बड़ियां की, जिससे सत्तापक्ष को लाभ पहुंच जाये, इसे लेकर भाकपा माले की प्रतिष्ठा पर आंच आई।

Read More
राजनीति

दलितों के कल के भारत बंद से कांग्रेस और अन्य पार्टियों को मिली संजीवनी, भाजपा सदमें में

कल के भारत बंद को लेकर राजनीति शुरु हो गई है। भाजपा कल के भारत बंद को लेकर बैकफूट पर है। कांग्रेस और अन्य विपक्ष को लग रहा है कि इस मुद्दे ने उन्हें संजीवनी प्रदान कर दिया है। वे इस संजीवनी से अपने मृत प्रायः पार्टी में जोश, उमंग व उत्साह भरने में लगे हैं, पर उन्हें यह डर भी सता रहा है कि राजनीति के माहिर खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहीं धुआं न छुड़ा दें।

Read More
राजनीति

झारखण्ड में भाजपा से भी मजबूत हो रहा मिशन मोदी अगेन पीएम, बढ़ रही लोकप्रियता

मिशन मोदी अगेन पीएम झारखण्ड प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में पूरे प्रदेश में माहौल बने, इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी। प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक का कहना है कि जिस प्रकार से नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत की धाक जमाई, ऐसा आज तक देखने को नहीं मिला, भारत का विपक्ष इसे स्वीकार करें या न करें, पर देश की जनता और खासकर झारखण्ड की जनता इस बात को स्वीकार करती हैं।

Read More
राजनीति

भारत बंद: दलितों के कंधे पर बंदूक रखकर मोदी के सीने पर गोली चलाने की विपक्ष की कोशिश

दलितों के कंधे पर बंदुक रखकर संपूर्ण विपक्ष ने जो सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीने पर जो आज गोली दागने की कोशिश की हैं, उनका निशाना मोदी बने या नहीं, इस पर संपूर्ण विपक्ष को देर रात जब सोने जाये, तो आत्ममंथन जरुर करना चाहिए, कि वे जिस प्रकार की राजनीति कर रहे हैं, उससे देश को वे क्या देने जा रहे हैं या क्या भला होने जा रहा हैं, विपक्षी दलों और दलितों को यह नहीं भूलना चाहिए कि जब देश रहेगा

Read More
राजनीति

फुसरो नगर परिषद चुनाव में अपनों ने ही खड़ें किये भाजपा उम्मीदवारों के सामने मुश्किलें

फुसरो नगर परिषद में भाजपा के अपने ही लोगों ने उनके अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाजपा के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिवलाल रविदास के होश ठिकाने लगा दिये है, फुसरो में भाजपा कहीं से भी सीधी टक्कर में दिखाई नहीं पड़ रही हैं, यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी इस कदर है कि ऐसी नाराजगी कहीं नहीं दिखाई पड़ती, इसलिए यहां भाजपा के उम्मीदवार अगर तीसरे या चौथे नंबर पर भी दिखाई पड़ जाये तो गनीमत है।

Read More
राजनीति

जामताड़ा नगर परिषद में भी भाजपा की हालत पतली, नाराज कार्यकर्ता ही हरायेंगे भाजपा को

झारखण्ड में दलीय आधार पर पहली बार नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं और सत्तारुढ़ दल यानी भाजपा उन सारे नियमों को इस बार ताक पर रख दी है, जिन नियमों की अवहेलना करने की इजाजत न तो संविधान देता है और न ही चुनाव नियमावली, फिर भी चूंकि भाजपा सत्ता में हैं, इसलिए उनके खिलाफ कोई नहीं बोल रहा, बल्कि उलटे उनकी गलतियों पर पर्दा डालते हुए, वह उनकी सारी गलतियों को नजरदांज कर दे रहा है।

Read More
राजनीति

दुमका नगर परिषद चुनाव में जनता बदलाव के मूड में, भाजपा को हो सकता है नुकसान

दुमका नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की अमिता रक्षित और निर्दलीय श्वेता झा के बीच अब सीधी टक्कर स्पष्ट रुप से दिखाई पड़ रही है। इस सीधी टक्कर में फिलहाल श्वेता झा का पलड़ा भारी दिख रहा हैं। ऐसे भी इस बार लगता है कि दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में किस्मत आजमा रही श्वेता झा को दुमका की जनता निराश करने के मूड में नहीं हैं।

Read More
राजनीति

रघुवर सरकार पर आदर्श आचार संहिता का खूलेआम उल्लंघन करने का आरोप

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर राज्य सरकार के खिलाफ शिकायत की। शिकायत में इस बात का उल्लेख है कि राज्य सरकार राज्य में चल रहे नगर निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता का खूलेआम उल्लंघन कर रही है। पत्र में सुप्रिया भट्टाचार्य ने लिखा है कि आपके निषेधाज्ञा, कि राज्य में किसी भी राजनीतिक पक्ष द्वारा प्रत्यक्ष रुप में प्रबुद्ध मतदाताओं के समक्ष कोई भी ऐसी प्रलोभन की

Read More
राजनीति

सिल्ली में आज भी झामुमो के अमित महतो का खूंटा उतना ही मजबूत है, जितना कल था

सिल्ली के झामुमो विधायक अमित महतो सहित आठ लोगों को अपर न्यायायुक्त (एजेंसी) दिवाकर पांडे की अदालत ने  23 मार्च को सोनाहातू के पूर्व सीओ आलोक कुमार के साथ मार-पीट करने के आरोप का दोषी पाते हुए दो-दो साल की सजा सुनाई। जैसे ही अमित महतो को दो साल की सजा सुनाई गयी, वैसे ही सिल्ली के विधायक अमित महतो की विधायकी चली गई। अब वे सजा की अवधि समाप्त होने के छह साल बाद तक कोई चुनाव नहीं लड़ पायेंगे।

Read More