राजनीति

राजनीति

धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल की चमचई को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ठुकराया

धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल द्वारा की जा रही चमचई को आखिरकार मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ठुकरा दिया। ज्ञातव्य है कि धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद की कांको मठ से गोल बिल्डिंग जानेवाली सड़क को मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम से घोषित करा दिया था, जिसकी आलोचना यत्र-तत्र-सर्वत्र होने लगी। जब बात मुख्यमंत्री रघुवर दास तक पहुंची तब उन्होंने एक्शन लिया और टिवटर के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कर दी।

Read More
राजनीति

वाह रे CM, मंत्रियों/साहबों के वेतन-भत्ते वृद्धि में उदारता और संविदाकर्मियों पर से कृपा गायब

वाह री रघुवर सरकार, गृहरक्षकों तथा अन्य अनुबंधकर्मियों के वेतन में वृद्धि की बात आयेगी तो उनकी वेतनवृद्धि में 100-200 रुपये की बढ़ोत्तरी और सरकार के मंत्रियों/साहबों के भत्ते में ढाई गुणा और वेतन में करीब 6 गुणा बढ़ोत्तरी, ताकि चुनाव लड़ने में तकलीफ ही न हो। अनुबंधकर्मी जब सड़क पर उतरेंगे, धरने देंगे, अपनी वाजिब हकों के लिए तो आप लाठी चलायेंगे। ये बाते अपने सोशल साइट के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने उठाया।

Read More
राजनीति

हेमन्त ने कहा जनता तय करेगी खुद को सिल्ली का एकलौता बेटा माननेवाला लायक है या नालायक?

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो द्वारा पिछले दिनों दिये बयान कि सिल्ली विधानसभा का चुनाव सिल्ली बनाम दुमका की लड़ाई हैं, पर नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने आजसू सुप्रीमो से दो सवाल पूछे है। नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने सोशल साइट फेसबुक के माध्यम से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पर तंज कसते हुए लिखा है कि अपने को सिल्ली का एकलौता बेटा माननेवाले सुदेशजी सिर्फ दो सवालों का जवाब दे दें।

Read More
राजनीति

झारखण्ड में बढ़ते महिला अत्याचार एवं दुष्कर्म की घटनाओं से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू खफा

झारखण्ड में महिला अत्याचारों एवं दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आजकल बेहद खफा है। यहीं नहीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य से भी चिन्तित दिखी। साथ ही अधिकारियों को बुलाकर राज्य में चल रहे विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर भी असंतुष्ट दिखी।

Read More
राजनीति

झामुमो प्रत्याशी सीमा महतो के नामांकन के समय रांची की सड़कों पर दिखी विपक्षी एकता

सिल्ली विधानसभा सीट के लिए नामांकन को निकली झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी सीमा महतो को आज अपार समर्थन मिला। आज पूरा विपक्ष सीमा महतो के नामांकन के समय उसके साथ दिखा। बहुत दिनों के बाद ही कभी-कभी ऐसा दृश्य देखने को मिलता है कि जब सारा विपक्ष किसी मुद्दे पर एक साथ हो। आज सीमा महतो के साथ नामांकन के समय सभी विपक्षी दलों के नेता मौजूद दीखे।

Read More
राजनीति

2019 में झामुमो को राज्य में सत्तारुढ़ करने के संकल्प के साथ ही 11वां महाधिवेशन संपन्न

धनबाद के मैथन में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का त्रिदिवसीय 11 वां महाधिवेशन आज संपन्न हो गया। महाधिवेशन में एक बार फिर से 9वीं बार दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पार्टी अध्यक्ष तथा हेमन्त सोरेन को  लगातार दुसरी बार कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया, जिसका सभी ने समर्थन किया। पार्टी सुप्रीमो के साथ – साथ नई कार्यकारिणी पदाधिकारियों के नाम की भी घोषणा कर दी गई।

Read More
राजनीति

धनबाद में भाजपा के दलितों के घर भोजन कार्यक्रम से खफा, दलितों ने जताया कड़ा विरोध

भाई बहुत हो चुका, अब दलितों के घर भोजन करने की नौटंकी बंद करिये, अब दलितों को भी आपकी यह राजनीति पसंद नहीं आ रही, वे समझ रहे हैं, कि उनके घर भोजन करने की नीति, उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए भाजपा ऐसा कर रही हैं। धनबाद के गोविंदपुर के खिलकनाली गांव में पिछले दिनों भाजपा विधायक फुलचंद मंडल का जिस प्रकार दलितों ने विरोध किया,

Read More
राजनीति

झामुमो के केन्द्रीय महाधिवेशन में राज्य में सत्ता संभालने और झारखण्ड को सम्मान दिलाने का प्रण

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 11 वें केन्द्रीय महाधिवेशन का शुभारम्भ मैथन स्थित स्व. बिनोद बिहारी महतो प्रांगण में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने रविवार को संपन्न किया। केन्द्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन झारखण्ड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई। झामुमो 2019 में हो रहे लोकसभा व विधानसभा चुनाव पर पार्टी को कैसे जनता के बीच और सुदृढ़ ढंग से ले जाया जाये,

Read More
राजनीति

सहानुभूति की नैया पर सवार बबीता और सीमा को पराजित करना अब असंभव

झामुमो ने जैसा कि पहले से ही सर्वविदित था, वह उन्हें ही प्रत्याशी बनाई है, जिसकी संभावनाएं थी। जिन प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से अयोग्य करार देते हुए जिनकी विधायकी समाप्त करा दी गई, आज उन्हीं प्रत्याशियों की पत्नियां चुनाव मैदान में हैं। इन दिनों झारखण्ड में देखा जा रहा है कि विपक्ष के विधायक जिनके खिलाफ कई मुकदमें चल रहे हैं, उनके मुकदमों को हटाने के लिए राज्य सरकार उतनी रुचि नहीं ले रही,

Read More
राजनीति

सिल्ली और गोमिया विधानसभा उपचुनाव में संपूर्ण विपक्ष ने झामुमो प्रत्याशियों को दिया समर्थन

सिल्ली और गोमिया विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने संपूर्ण विपक्ष की एक आवश्यक बैठक बुलाई। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन के आवास पर संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से संपूर्ण विपक्ष ने भाजपा गठबंधन को दोनों सीटों पर करारा शिकस्त देने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

Read More