राजनीति

राजनीति

रांची में रघुवर सरकार के खिलाफ बुद्धिजीवियों व संस्कृतिकर्मियों का प्रतिवाद मार्च

 1857 के झारखण्ड के शहीदों की स्मृति में बने   शहीद – स्मारक  पर, प्रतिवाद – संकल्प लेते हुए, आज  वरिष्ठ लेखक, बुद्धिजीवी व सांस्कृतिक – सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने 20 सामाजिक कार्यकर्त्ताओं पर लगाए गए  ” देशद्रोह ” तथा अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता – हनन के खिलाफ  नागरिक प्रतिवाद  ( बोल  कि  लब आज़ाद  हैं  तेरे)  कार्यक्रम  किया । 

Read More
राजनीति

मनरेगा योजना का कार्ड रहने के बावजूद झारखण्डी बाहर जाकर जान देने को मजबूर

झारखण्ड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के रजो और बाना गांव के चार मजदूर मनरेगा योजना का कार्ड रहने के बावजूद, गांव में काम नहीं मिलने के कारण पलायन को मजबूर हो गये और दो रोटी के लिए आंध्रप्रदेश के कुरनूल जिले के क्रशर-पत्थर खदान में काम करने को मजबूर हुए।

Read More
राजनीति

लूईस ने बंगाल को चेताया, मसानजोर डैम पर दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेगा झारखण्ड

बिहार के तत्कालीन नेताओं ने थोड़ी प. बंगाल पर दया क्या दिखा दी, उन्हें राहत क्या प्रदान कर दी, अपने जलाशयों से पानी और ऊर्जा का क्या प्रबंध कर दिया, आज के बंगाल के नेताओं ने जलाशयों और ऊर्जा के साथ-साथ, वर्तमान में झारखण्ड के जमीनों पर भी दावेदारी ठोक दी, ये जब चाहे झारखण्ड की धरती पर आते हैं, अपना तोरण द्वार बना देते हैं, अपना लोगो लगा देते हैं,

Read More
राजनीति

देशद्रोहियों की मदद करना भी देशद्रोह, हम पर भी मुकदमा दर्ज करें रघुवर सरकार

रांची स्थित बिहार क्लब के प्रांगण में राज्य के विभिन्न जनसंगठनों तथा सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने एक आवश्यक बैठक कर, राज्य सरकार द्वारा 20 जननेताओं पर लगाए गए देशद्रोह के मुकदमें की तीखी आलोचना की तथा संयुक्त स्वर में कहा कि राज्य सरकार इन सारे लोगों से अविलम्ब देशद्रोह का मुकदमा वापस लें।

Read More
राजनीति

वामदलों के बिहार बंद का जनता ने किया समर्थन, बंद असरदार, SC ने लिया संज्ञान

वामदलों ने मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में नाबालिग लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म एवं इस मामले में मंत्री के इस्तीफे और उसके पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिहार बंद बुलाया, बिहार के कई इलाकों में यह बंद असरदार रहा, जबकि कई इलाकों में बंद का मिला-जुला असर दिखाई पड़ा, इस बंद को राज्य के सभी विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त था,

Read More
राजनीति

स्टेन स्वामी, आलोका समेत सभी 20 निर्दोष नेताओं पर से झूठा मुकदमा लें सरकार

भाकपा माले झारखण्ड के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने खूंटी थानेदार द्वारा फादर स्टेन स्वामी, आलोका कुजूर सहित 20 लोगों पर खूंटी गैंगरेप, सांसद कड़िया मुंडा के घर पर से जवानों के अगवा करने जैसा झूठा और फर्जी आरोप लगाकर देशद्रोही का मुकदमा दायर करने की खबर का न सिर्फ खंडन किया, बल्कि इस तरह की सरकारी कार्यों का घोर निन्दा एवं तीव्र भर्त्सना की।

Read More
राजनीति

भीड़ हिंसा की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री लें और देश की जनता से माफी मांगे – दीपांकर

भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने स्वामी अग्निवेश के उपर हुए हमले की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि कितना हास्यास्पद है, जिस दिन सर्वोच्च न्यायालय ने भीड़ हिंसा और भीड़ हत्याओं के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी कड़ी आलोचना की थी,

Read More
राजनीति

अग्निवेश डीसी-एसपी को कॉल करते रहे, इन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया – बाबू लाल

पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश पर हुए कातिलाना हमले की पूरे देश में आलोचना हो रही हैं। झारखण्ड में भी भाजपा को छोड़कर सभी दलों ने इस कांड की कड़ी भर्त्सना की है। झारखण्ड विकास मोर्चा अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए, इसकी कड़ी निन्दा की है। उन्होंने कहा कि यह हमला स्वामी अग्निवेश पर नहीं, बल्कि यह सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला है।

Read More
राजनीति

पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश पर भाजयुमो ने किया हमला, गंभीर हालात में पहुंचे अस्पताल

पाकुड़ एक कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी अग्निवेश की भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई की, जिससे उनकी हालत बहुत ही गंभीर हैं, उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वामी अग्निवेश लिट्टीपाड़ा में अखिल भारतीय जनजाति विकास समिति दामिन दिवस की 195 वीं वर्षगांठ में शामिल होने के लिए पाकुड़ पहुचे थे।

Read More
राजनीति

देखो-देखो-देखो विधानसभा देखो, सदन में सीएम का बयान देखो, हंगामा होता अपार…

राज्य सरकार झारखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र बुलाई हैं, पर वह भी एक-दो दिनों का नहीं पूरे छः दिनों का, वह भी यह जानते हुए कि इन छह दिनों में हंगामे के सिवा कुछ नहीं होने का हैं, इसलिए स्पीकर भी सरकार के इस इरादों को भांपते हुए, वहीं कर रहे हैं, जो सीएम रघुवर दास चाहते हैं, वे यह भी जानते हैं कि हंगामा होगा,

Read More