राजनीति

राजनीति

कांग्रेस की नजर में झारखण्ड की जनता त्रस्त, मुख्यमंत्री रघुवर दास मस्त

अजय कुमार ने कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य के वर्तमान हालात को देखते हुए तो यहीं लग रहा है कि झारखण्ड की जनता त्रस्त और मुख्यमंत्री रघुवर दास मस्त। झारखण्ड पुलिस सुस्त और अपराधी चुस्त। उन्होंने कहा कि पांच अक्टूबर को चावल व्यवसायी नरेन्द्र सिंह होड़ा की हत्या, कल भाजपा कार्यालय के पीछे मुक्ति गैस एजेसी से तीन लाख की लूट और आज बीस लाख के जेवर की लूट बता रहा है कि राज्य के हालात क्या है?

Read More
राजनीति

कोडरमा में भी भाकपा माले की बल्ले-बल्ले, जनता का मिला समर्थन, भाजपा के खिलाफ लगे नारे

भाकपा माले ने कोडरमा में विशाल रैली कर, भाजपा को एक तरह से बता दिया, कि अब भाजपा कोडरमा संसदीय सीट, सदा के लिए भूल जाये, ऐसे तो जैसे-जैसे 2019 नजदीक आता जा रहा है, भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों के उपर से भी भाजपा का भूत धीरे-धीरे उतरता जा रहा है और ठीक इसके विपरीत जहां कहीं भी भाजपा के खिलाफ रैलियां या सभाएं हो रही हैं, लोगों का हुजूम विशाल संख्या में जुट रहा है,

Read More
राजनीति

उषा मार्टिन के हड़ताली कर्मचारियों ने बोनस की मांग को लेकर प्रबंधन का फूंका पुतला, हड़ताल जारी

उषा मार्टिन के हड़ताली कर्मचारियों ने आज अलबर्ट एक्का चौक पर, इंजीनियरिंग मजदूर सभा के बैनर तले, प्रबंधन का पुतला फूंका। अलबर्ट एक्का चौक पर पुतला फूंकने आये मजदूरों का कहना था कि प्रबंधन अस्थायी मजदूरों को बोनस के रुप में 21,000 और स्थायी मजदूरों को 70,000 रुपये बोनस उपलब्ध कराए। इसी बोनस की मांग को लेकर लगभग अस्सी घंटे से उषा मार्टिन के कर्मचारी हड़ताल पर है।

Read More
राजनीति

चिन्ता न करें, महागठबंधन जल्द अपना स्वरुप लेगा, लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करे रघुवर सरकार

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की केन्द्रीय समिति की एकदिवसीय विशेष बैठक आज सम्पन्न हो गई, विभिन्न राज्यों व झारखण्ड के सभी जिलों से आये झामुमो के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न मुद्दों पर सहमति जताई, वहीं झारखण्ड में गिरती कानून-व्यवस्था, सरकार की दलित-आदिवासी विरोधी सोच तथा अन्य मुद्दों पर रघुवर सरकार की जमकर खिंचाई की।

Read More
राजनीति

रेल भवन का घेराव करने जा रहे, कांग्रेस के अजय समेत धनबाद के युवाओं को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन पर पुनः रेलसेवा बहाल करने की मांग को लेकर, धनबाद से दिल्ली जाकर, पिछले तीन दिनों से अपना आंदोलन चला रहे, धनबाद के युवाओं ने जैसे ही आज रेल भवन का घेराव करने का ऐलान किया, दिल्ली पुलिस ने उनके रेल भवन तक पहुंचने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना लेकर पहुंच गई।

Read More
राजनीति

खिसकते जनाधार को बचाने में जुटी भाजपा, पेट्रोल-डीजल के दामों में पांच रुपये की कटौती

पूरे देश में भाजपा का जनाधार खिसक रहा है, ये कोई अतिश्योक्ति नहीं, बल्कि इस बात को संघ भी समझ रहा हैं और संघ की राजनीतिक इकाई भाजपा भी समझ रही है, लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से आम जनता त्रस्त थी, बड़े-बड़े शहरों से लेकर छोटे-छोटे गांवों तक टैक्सियों और बसों के किराये में अप्रत्याशित वृद्धि हो चुकी थी और ये वृद्धि आनेवाले समय में और बढ़ने का संकेत दे रही थी।

Read More
राजनीति

सुबोधकांत का दिल्ली में ऐलान, 2019 में कांग्रेस आई तो छः माह के अंदर शुरु होगा धनबाद चंद्रपुरा रेललाइन

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने आज दिल्ली में कहा कि अगर 2019 में कांग्रेस आई तो मात्र छः महीने के अंदर धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन को शुरु कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार आदिवासियों की जमीन छीनने का काम कर रही है, ये लोग थूक के चाटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीयूष गोयल के रेल मंत्री, कोयला मंत्री बनते ही लूट का खेल शुरु हो गया है,

Read More
राजनीति

जयंत की प्रतिमा पर अवसरवादी नेता सुदेश महतो को माल्यार्पण करने का अधिकार नहीं – भाकपा माले

कल से शुरु हुई हेसालौंग से स्वराज अभियान यात्रा की भाकपा माले ने कड़ी आलोचना की है। भाकपा माले के गुस्सा होने का कारण भी स्पष्ट है। चूंकि स्वराज अभियान की शुरुआत करनेवाले आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने अपनी यात्रा हजारीबाग के हेसालौंग में भाकपा माले केन्द्रीय कमेटी के नेता रहे का. जयंत गांगुली की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रारंभ की। जिसको लेकर भाकपा माले राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने इसकी तीखी आलोचना कर दी।

Read More
राजनीति

मोदी सरकार के काम-काज से खफा पुरी के शंकराचार्य ने गोमो में कहा सत्ता परिवर्तन समय की मांग

स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती ने कहा कि फिलहाल आज के राजनीतिक दल को डंके की चोट पर चुनाव जीतने के अलावा, उनके पास कोई अभियान ही नहीं है, वर्तमान में जो देश की स्थिति है, उसमें बदलाव होना समय की मांग है, क्योंकि वर्तमान में राष्ट्रहित की कामना के नाम पर, फूट डालो और शासन करो की नीति यहां चल रही है।

Read More
राजनीति

लंडन रिटर्न युवक जो शानो-शौकत की जिंदगी छोड़ विधायक बना और ग्रामीणों में ही अपनी जिंदगी ढूंढ रहा

आम तौर पर मैं जब झारखण्ड के विधायकों व सांसदों को देखता हूं तो हमें चिढ़ सी होती है, क्योंकि इनमें से ज्यादातर विधायक या तो अपने परिवार के प्रति लॉयल है या धन कमाने की लालच में झारखण्ड की जनता के अरमानों को कुचल रहे होते हैं, उसमें भी ऐसा करने में भाजपा के विधायकों व सांसदों का नाम सबसे ऊपर है, पर इन दिनों झामुमो के एक विधायक ने हमें कुछ लिखने पर मजबूर कर दिया। वह है बहरागोड़ा के झामुमो विधायक कुणाल षाड़ंगी।

Read More