अपनी बात

अपनी बात

घोर आश्चर्य? जिसे उपवास का मतलब नहीं मालूम, वो उपवास पर लेक्चर दिये जा रहा है

आजकल दो उपवासों का चर्चा पूरे भारतीय समाज में खूब उछाला जा रहा हैं। एक कांग्रेस का दलितों के नाम पर कुछ दिन पहले हुआ उपवास और दूसरा संसद नहीं चलने देने को लेकर भाजपा का उपवास। आश्चर्य इस बात की है, जिन्हें उपवास का अर्थ नहीं मालूम, वे भी आजकल धर्माचार्य बनकर खूब दिये जा रहे है, फेसबुक, व्हाट्सएप तो ऐसे धर्माचार्यों से भरे पड़े है। पूरा समाज जिनको धर्म की एबीसीडी नहीं मालूम,

Read More
अपनी बात

घायल “प्रेम” मदद की गुहार लगाता रहा और लोग उसे देखते और चल देते, तभी…

दिनांक – 11 अप्रैल 2018, रात्रि 11.30 बजे, स्थान – एसएसपी आवास के आसपास। प्रेम कराह रहा था, प्रेम मदद मांग रहा था, लोग उसे देखते और आगे बढ़ जाते। कई गाड़ियां रुकी, पर किसी ने उसकी मदद करने के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। प्रेम कराह रहा था, प्रेम दुर्घटना का शिकार था। किसी ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी. जिसके कारण उसके दोनों पांव टूट चुके थे।

Read More
अपनी बात

जानिये समस्तीपुर के डा. अशोक को, जिन्होंने दंगाइयों से 20 मुस्लिम बच्चों की जान बचाई

जब तक बिहार में डा. अशोक मिश्र जैसे इन्सान जीवित है, दुनिया की कोई ताकत मानवता की बुनियाद को हिला नहीं सकती। बिहार ऐसे ही लोगों के कारण जाना जाता है। बिहार में सांप्रदायिक सद्भाव की जड़े इतनी गहरी है कि कोई इसे हिला नही सकता, बस जरुरत है, ऐसे लोगों के मनोबल, और उनके उत्साह को बढ़ाने की सम्मान देने की।

Read More
अपनी बात

पूरे देश से जुटे शाकद्वीपीय बंधु, गया में मग मिलन महोत्सव का हुआ आगाज

गया में आज से दो दिवसीय मग मिलन महोत्सव का आगाज हुआ। इसका उद्घाटन स्वामी शैलेन्द्रानन्द सरस्वती ने किया। इस मग मिलन महोत्सव में राजस्थान, असम, बिहार, झारखण्ड समेत बंगाल आदि में रह रहे शाकद्वीपीय बंधुओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्वामी शैलेन्द्रानन्द सरस्वती ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख हैं, कि आज दूसरा समाज अपने हक की लड़ाई के लिए एकताबद्ध होकर संघर्ष कर रहा हैं,

Read More
अपनी बात

बाबा बनिये, नेता को धकियाइये और फिर राज्य मंत्री का सत्ता सुख प्राप्त करिये…

ये माडर्न बाबा हैं, इन्हें मोक्ष से ज्यादा मंत्री पद चाहिए, क्योंकि शायद उन्हें इसी से सद्गति मिलेगी। आज के बाबाओं को सत्ता सुख चाहिए। आज के बाबाओं को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी चाहिए, साथ ही आज के बाबाओं को उद्योगपति भी बनना है, इसलिए उन्हें कौड़ी के भाव सरकारी जमीन भी चाहिए, ताकि वे भारत और विश्व के उद्योगपतियों को उनकी औकात बता सकें।

Read More
अपनी बात

पुनर्विचार याचिका पर तुंरत सुनवाई से इनकार कर सुप्रीम कोर्ट ने बताया हमारे लिए देश महत्वपूर्ण

आइये एक कहानी सुनाते है, एक गांव था। उस गांव में एक बहुत बड़ा गुंडा रहा करता था। उसके गुंडई से पूरे गांव के लोग और महिलाएं परेशान थी। उस गुंडे के आतंक से बचने के लिए, गांव के लोगों और महिलाओं ने अपने ही गांव में पनप रहे एक नये गुंडे को मजबूत करना शुरु किया, ताकि वे वर्तमान गुंडे से बच सकें, फिर क्या था नये वाले गुंडे की भाव बढ़नी शुरु हुई, नये गुंडे ने जल्द ही पुराने गुंडे का सफाया कर दिया।

Read More
अपनी बात

मोतिहारी में समाचार संकलन कर रहे एक पत्रकार को बंद समर्थक गुंडों ने बनाया अपना निशाना

बिहार में भारत बंद का सर्वाधिक विकृत चेहरा अगर कहीं नजर आया तो वह मोतिहारी का इलाका रहा, जहां सबेरे से ही बंद समर्थकों ने जमकर गुंडागर्दी की, तथा स्थानीय नागरिकों को अपना निशाना बनाया, बेचारे स्थानीय नागरिक क्या करते, अपनी जान-माल बचाने के लिए उन्हें भी बंद समर्थकों से मजबूरन दो-दो हाथ करना पड़ा।

Read More
अपनी बात

भूमि घोटाले-यौन उत्पीड़न के आरोपियों को IAS में पदोन्नति देकर CM बनायेंगे न्यू झारखण्ड

झारखण्ड बदल रहा है, ये मुख्यमंत्री रघुवर दास का झारखण्ड है, जो न्यू झारखण्ड के नाम से जाना जा रहा है, इसमें भूमि घोटाला और यौन उत्पीड़न के आरोपियों को आईएएस बनाने का प्रावधान हैं, शायद मुख्यमंत्री रघुवर दास को लगता है कि ऐसे लोग ही झारखण्ड को बेहतर दिशा में ले जा सकते हैं, इसलिए इन्होंने इस बार जो राज्य के 31 आईएएस अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन देने की जो बात की हैं,

Read More
अपनी बात

रघुवर सरकार का कमाल पारा टीचर को 7000 और दारु बेचनेवाले को 14000

नेता जी के बेटे-बेटियां ठेकेदारी करेंगे, विधायक बनेंगे, सांसद बनेंगे, मंत्री बनेंगे, मुख्यमंत्री बनेंगे, केन्द्रीय मंत्री बनेंगे, आइएएस बनेंगे, आइपीएस बनेंगे और सामान्य जनता के बच्चे ठेके पर सरकारी कार्यालयों में काम करेंगे, ठेके पर सरकारी दारु दुकानों पर दारु बेचने के लिए रखे जायेंगे, ठेके पर स्कूल में रखे जायेंगे, वह भी घंटी के आधार पर,  कितना सुंदर सोच हैं, हमारे राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास का।

Read More
अपनी बात

रघुवर राज में यज्ञ-पूजा-कलश यात्रा निकालना हुआ महंगा, 53 लोगों पर प्राथमिकी

कोई ज्यादा दिन की बात नहीं, रांची बुढ़मू थानान्तर्गत चकमे गांव में 27 मार्च को महावीर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन था। आम तौर पर जहां भी किसी मंदिर में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है, तो वहां पवित्र जलाशयों-अथवा नदियों से जल लाने तथा देवी-देवताओं के नगर परिभ्रमण का सामान्य कार्यक्रम होता है। चकमे गांव में महावीर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में लगे, ग्रामीण भक्तों को क्या मालूम था

Read More