अपनी बात

अपनी बात

कार्मिक विभाग ने जारी की CS को नोटिस, अमित खरे CS पद के प्रबल दावेदार

आखिरकार कार्मिक विभाग ने मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को चारा घोटाले मामले में नोटिस जारी कर ही दिया। नोटिस में संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय द्वारा उठाये गये सारे मामले व केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो से संबंधित नोटिस को समावेशित किया गया है तथा उन्हें इस संबंध में अपना पक्ष शीघ्र रखने को कहा गया है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पिछले दिनों ही इस बात के संकेत दे दिये थे, कि वे इस प्रकरण पर मुख्य सचिव को छूट नहीं देने जाने रहे।

Read More
अपनी बात

अभिनन्दन IAS सुखदेव सिंह का, जिन्होंने नैतिकता को प्राथमिकता दी, पद छोड़ना चाहा

अभिनन्दन करिये, ऐसे भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों का, जिनके पास नैतिकता बची हैं और जो नैतिकता का अपने जीवन में अक्षरशः पालन करते हैं, जो अपने से नीचे के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी भरपूर सम्मान देना जानते हैं, जो न्यायालय के प्रति सम्मान और निष्ठा रखते हैं, जो जानते है कि उन्हें फंसाने की तैयारी हो रही हैं, जो जानते है कि उन्हें नीचे गिराने की तैयारी हो रही हैं, जो ये भी जानते है कि ऐसा कौन, किसके इशारे पर कर रहा हैं,

Read More
अपनी बात

बार-बालाओं के डांस और मित्रों को KISS के साथ हैप्पी न्यू ईयर बोलते मस्ती में डूबिये

जब भी नया वर्ष आता है, तब भारी संख्या में लोग एक दूसरे को नये वर्ष की बधाई देने के लिए उमड़ पड़ते हैं। कोई ग्रीटिंग कार्डस का सहारा लेता है, तो कोई व्हाट्सएप या मैसेन्जर या फेसबुक के माध्यम से अपने चाहनेवालों को खुशियां और आनन्द देने का काम करता है। इसी बीच कई लोग ऐसे भी हैं जो नये वर्ष का इन्जवाय करने के लिए वर्ष का पहला दिन पर्यटक स्थलों की ओर जाने का प्रोगाम बनाते हैं।

Read More
अपनी बात

रांची के खादी मेले ने रांचीवासियों के दिलों में जगह बनायी, ग्रामोद्योग पर बढ़ा विश्वास

रांची का खादी मेला किसी भी पहचान का मोहताज नहीं। रांचीवासियों को इस मेला का बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता हैं, क्योंकि यह मेला उनके जीवन को बहुत हद तक प्रभावित करता हैं। स्थिति ऐसी है कि अगर जरुरत के सामान की आवश्यकता पड़ जाये तो लोग यहीं अब कहने लगे है कि अभी कहीं जाकर बाजार से यह सामान लेने की जरुरत नहीं, जब दिसम्बर-जनवरी में खादी मेला लगेगा तो वहीं से ले लेंगे।

Read More
अपनी बात

आई डोन्ट लाइक बीजेपी, आई कान्ट गिभ द वोट इन फेवर ऑफ बीजेपी

सन् 1974, सिपाही भगत मिड्ल स्कूल। यह स्कूल पटना जिले के दानापुर अनुमंडल में सुलतानपुर और नयाटोला मुहल्ले के मध्य में स्थित है। इसी स्कूल में, मैं पढ़ा करता था। मेरे बहुत सारे दोस्त थे। सभी मस्ती में रहा करते, एक दूसरे को सुख-दुख में ऐसे डूबे रहते कि क्या कहने। एक दिन मेरे दोस्त सुनील ने कहा, कि स्कूल से छुट्टी मिलते ही, हमलोग लालकोठी स्कूल चलेंगे, शाखा में, जहां बहुत आनन्द आता है। हमने सोचा – यह शाखा क्या होता है?  

Read More
अपनी बात

तत्काल सेवा बोलिये नहीं करके दिखाइये, तभी जनता का विश्वास जीत पाइयेगा

चार घंटे पहले मैंने अपने फेसबुक पर लिखा कि, ‘मैं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिछले 35 दिनों से तबाह हूं, पर क्या मजाल कि ये भ्रष्ट अधिकारी, मेरे कार्य को अंतिम रुप दे दें।‘ लीजिये, राज्य सरकार ने झारसेवा पोर्टल पर तत्काल सेवा प्रारंभ की है। जिसके तहत अब दायर होनेवाले आवेदनों के विरुद्ध 10 कार्य दिवस के अन्दर जाति, स्थानीय निवास एवं आय प्रमाण पत्र निर्गत किये जायेंगे।

Read More
अपनी बात

संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी के कार्यक्रम में CM के प्रेस एडवाइजर का क्या काम?

संघ के कार्यक्रम में, सरकार्यवाह सुरेशजी जोशी उर्फ भैयाजी जोशी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रेस एडवाइजर अजय कुमार का उपस्थित रहना, संघ के कई अनुषांगिक संगठनों एवं संघ के वरीय अधिकारियों को पच नहीं रहा हैं। सवाल उठ रहा है कि सीएम के प्रेस एडवाइजर अजय कुमार का सरकार्यवाह भैयाजी जोशी के बैठक में क्या काम?  हम आपको बता दे कि संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी अपने तीन दिवसीय प्रवास पर रांची में थे।

Read More
अपनी बात

जो स्वयं को तोप समझते थे, उन्हें रांची प्रेस क्लब के मतदाताओं ने धूल चटाया

जो खुद को तोप मानते थे, जिनको गर्व था कि झारखण्ड का मतलब ही प्रभात खबर होता है, जो समझते थे कि जो प्रभात खबर चाह लेगा, वहीं होगा, जो इसी चाहत में प्रभात खबर के साथ सट कर एक टीम का गठन कर चुके थे तथा वोटों के गणित में स्वयं को सुरक्षित मान चुके थे, उनके लिए रांची प्रेस क्लब का चुनाव परिणाम एक सबक है। सबक उनके लिए भी जो अपने से छोटे को पत्रकार ही नहीं मानते थे और जब जहां देखा, उसे बेइज्जत करने से नहीं चूकते थे।

Read More
अपनी बात

उधर CM तीन साल की मस्ती में डूबे थे, इधर सांसद-मंत्री हो रही गड़बड़ियों से परेशान थे

क्या कोई भी व्यक्ति या संस्थान जिसने राज्य सरकार के साथ एमओयू किया हैं, क्या एमओयू करने के बाद उसे सरकारी लोगो तथा प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री या विभागीय मंत्री के फोटो को अपने विज्ञापन में प्रयोग में लाने का अधिकार मिल जाता हैं? भाजपा के ही सांसद महेश पोद्दार को, अपने ही सरकार के नगर विकास विभाग से पत्र लिखकर पुछने की यह आवश्यकता क्यों पड़ गई कि उन्हें आमंत्रण नहीं था, फिर भी उनका नाम विज्ञापन में कैसे आ गया?

Read More
अपनी बात

जोश में होश मत खोइये, प्रेस क्लब की सम्मान की रक्षा के लिए सजग रहिये

आज रांची प्रेस क्लब के लिए मतदान संपन्न हो गया। जैसा की संभावना व्यक्त किया गया था कि भारी मतदान होगा, वैसा ही दिखा भी। बताया जाता है कि 884 मतदाताओं में 804 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। आपसी प्रेम, भाईचारे व उत्साह के साथ संपन्न हुआ यह मतदान काफी दिनों तक याद किया जायेगा। इस चुनाव में सभी खड़े प्रत्याशियों के चेहरे पर गजब का उत्साह दिखा, सभी बिना किसी द्वेष के पंक्तिबद्ध मतदाताओं से मिलते रहे।

Read More