अपनी बात

अपनी बात

शर्मनाक, भाजपा कार्यकर्ता निशिकांत का पैर धोकर, जल पी गया, पर सांसद ने उसे रोका नहीं

ये निशिकांत दूबे है, ये गोड्डा से सांसद है, इन्हें हाल ही में सर्वश्रेष्ठ सांसद का खिताब भी मिलनेवाला हैं, क्योंकि घोषणा हो चुकी है, जरा देखिये इस व्यक्ति को कैसे अपने फेसबुक पर गर्व से फोटो डालकर ये घोषणा कर रहा है कि ‘आज मैं अपने आप को बहुत छोटा कार्यकर्ता समझ रहा हूं, भाजपा के महान कार्यकर्ता पवन साह जी ने पुल की खुशी में हजारों के सामने पैर धोया व उसको अपने वादे पुल की खुशी में पिया।’

Read More
अपनी बात

महिला शिक्षक के साथ प्राचार्य का आपत्तिजनक फोटो, छात्र गुस्से में, प्रभात खबर ने छात्रों के आंदोलन पर लगाया प्रश्नचिह्न

देवघर में इन दिनों छात्र आंदोलन पर उतारु है। ये आंदोलन उन्होंने शुरु किया है, एक फोटो के वायरल होने के बाद। आखिर फोटो में क्या है? फोटो में एएस कॉलेज के प्राचार्य डा. फणिभूषण यादव को बीएड कॉलेज की एक शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक में देखा गया है। इस आपत्तिजनक फोटो को देखने के बाद छात्रों का कहना है कि इससे कॉलेज की मर्यादा व उसके सम्मान को गहरा ठेस पहुंचा है।

Read More
अपनी बात

कोई भी देश अपने देश को बाजार बनाना नहीं चाहता, पर अपने CM भारत को बाजार कह गर्व महसूस करते हैं

धिक्कार, इस राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को जो भारत देश को बाजार कहने में गर्व महसूस करता है। भारत जैसे देश को उद्यमिता प्रधान देश न कहकर, उसे उपभोक्तावादी देश कहने में खुद को गर्व महसूस करनेवाला व्यक्ति की यह सोच बताता है कि वह अपने देश के सम्मान को कैसे प्रभावित कर रहा है, वह भी एक प्रतिष्ठित राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर, वह भी उस मंच से जहां हिन्दी को प्रतिष्ठित करने की बात हो रही है।

Read More
अपनी बात

जनता को उल्लू बनाने का काम जारी, CM ने सफाई अभियान वहां चलाया, जहां गंदगी थी ही नहीं

जब कोई मुख्यमंत्री सूट-बुट पहनकर, अपने मंत्रियों, इलेक्ट्रानिक मीडिया व प्रिंट मीडिया के संवाददाताओं व अपने कार्यकर्ताओं के लाव लश्कर के साथ किसी मुहल्ले में सफाई अभियान के लिए निकल पड़े तो समझ लीजिये, वह राज्य की जनता को उल्लू बनाने के लिए निकल पड़ा है, दरअसल उसे स्वच्छता व सफाई से कोई लेना-देना नहीं है, वह फोटो खींचवाने के लिए उस स्थल पर पहुंचा हैं,

Read More
अपनी बात

धन्य हैं रघुवर, धन्य हैं उनकी सरकार, धन्य हैं उनके अधिकारी, जो अपराधियों को बेदाग बचा लते हैं

भाई देश में किसी राज्य का मुख्यमंत्री हो, तो वह रघुवर दास जैसा हो, अगर सरकार हो तो रघुवर सरकार जैसी हो, अगर कोई अधिकारी हो, तो झारखण्ड के अधिकारियों जैसा हो, जिसे जांच करने को कुछ मिले तो बस वहीं चीजें लिखे, जो राज्य सरकार को हृदय से पसंद हो, जो अपराधियों को बेदाग बचा लें, वह सरकार के इशारे पर ऐसी रिपोर्ट तैयार कर दें,

Read More
अपनी बात

आओ हल्ला करें, शोर करें, चीखे-चिल्लाये यह कहकर कि आज ‘हिन्दी दिवस’ है

दरअसल हमारे देश में, जो खुद को शिखर पर मानते हैं, उनमें से 99 प्रतिशत लोग दोहरे चरित्र के है, जब वे जमीन पर होते हैं, तो उन्हें हिन्दी नजर आती हैं, और जैसे ही ये अपने क्षेत्र में शिखर पर होते हैं, उन्हें अंग्रेजी की व्यापकता, उसकी विशालता, उसके समृद्ध इतिहास पर उनकी नजरें जाकर टिक जाती हैं। उसका उदाहरण आप देखिये, भारत के न्यायालयों चाहे वह सुप्रीम कोर्ट हो

Read More
अपनी बात

साल भर के अंदर राजधानी की सूरत बदलनेवाले, रांची को तो नहीं बदल सकें, पर…

पहले विधायक थे, चलो मान लिया, एक विधायक की क्या औकात? बाद में झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष बने, चलो यह भी मान लिया एक विधानसभाध्यक्ष भी क्या कर सकता है? लेकिन अब तो आप नगर विकास मंत्रालय संभाल रहे हैं, अब आप ये कहेंगे कि हमें करने नहीं दिया गया, तो लोग कभी इस बात को नहीं स्वीकार करेंगे?

Read More
अपनी बात

पहली बार झारखण्ड के किसी नेता ने वर्तमान पत्रकारों और उनकी पत्रकारिता की खूलेआम धज्जियां उड़ाई

पहली बार राज्य के किसी प्रमुख नेता ने देश व राज्य में चल रही पत्रकारिता पर अपना पक्ष रखा है। ये कोई सामान्य नेता नहीं, बल्कि झारखण्ड के ऐतिहासिक पुरुष यानी प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी है, उन्होंने अपने सोशल साइट के माध्यम से जोरदार शब्दों में अपनी बात रखी है, जो किसी नेता में हिम्मत नहीं कि आज की स्थितियों को देखकर कह दें।

Read More
अपनी बात

‘आजसू’ मतलब दूल्हों के भी तरफ से चाची और दुल्हिनियों के भी तरफ से भी चाची

आजसू के नेता पता नहीं खुद को क्या समझते है, उन्हें लगता है कि झारखण्ड की जनता महाबेवकूफ है, वे उन्हें जैसे चाहे वैसे नचा देंगे, हालांकि इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ रहा है। हाल ही में हुए विधानसभा उप चुनाव में ये गोमिया से भी हारे और सिल्ली से उनके सुप्रीमो यानी सुदेश महतो भी दुबारा विधानसभा का चुनाव हार गये,

Read More
अपनी बात

वाह री भाजपा, अटल के नाम पर यात्रा और विज्ञापन से अटल ही गायब…

छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह ने अटल विकास यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा का शुभारम्भ 5 सितम्बर को डोंगरगढ़ के कुर्रुभाट के प्रज्ञागिरी मैदान से हुआ। जहां की सभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पधारें। इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई ने सभी अखबारों में एक-एक पृष्ठ का मुखपृष्ठ पर विज्ञापन छपवाया,

Read More