CM या DGP बताएं कि पारा टीचर शिव लाल सोरेन को जमीं खा गई या आसमां निगल गया?
शिव लाल सोरेन, पिता- स्व. मंगल सोरेन, ग्राम- कल्हौड़िया, पो. सिंहनी, थाना- जरमुंडी, जिला-दुमका, गत् 15 नवम्बर, राज्य स्थापना दिवस के दिन से गायब है। शिव लाल सोरेन के गायब हुए एक महीने से अधिक बीत गये, शिव लाल सोरेन की पत्नी सुहागिनी हेमरम 28 नवम्बर को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जरमुंडी थाने पहुंची थी, पर आजतक उसकी प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई, आखिर क्यों?
Read More