अपराध

अपराध

‘कबीर सिंह’ बनने में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे रांची के स्टूडेंट्स, काटा बवाल, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

रांची ओवरव्रिज के पास स्थित हैं अनन्तपुर और निवारणपुर।  जहां के लोग एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे कुछ स्टूडेंट से ज्यादा परेशान है, यहां के लोगों का कहना है कि जब से यहां एक यूनिवर्सिटी का मुख्यालय खुला है, तब से यहां की स्थिति नारकीय हो गई, यहां बाहर से आये छात्र-छात्राओं का समूह एवं पढ़ाई कर रहे कुछ स्टूडेंट्स ऐसी हरकतें कर रहे हैं, कि यहां रह रहे लोगों को कुछ ज्यादा ही परेशानी उठानी पड़ रही हैं।

Read More
अपराध

पहले बच्चों के खाने में गिरती थी छिपकली, अब कैदियों के खाने में भी गिरने लगी, घटना खूंटी कारा की, 24 बीमार, चल रहा इलाज

आपको याद होगा कि बिहार-झारखण्ड में बच्चों को मिलनेवाले मिड-डे मील में कई स्थानों पर भोजन में छिपकली मिलने से संबंधित समाचार पढ़ने और सुनने को मिल रहे थे और अब वो दिन दूर नहीं कि कैदियों के भोजन में भी छिपकली देखने को मिले, इसकी शुरुआत खूंटी कारा से आज हो गई, बताया जाता है कि खूंटी कारा में विषाक्त खाना खाने के बाद 24 कैदी बीमार हो गये, 

Read More
अपराध

CM रघुवर बताएं, कि जांच में दोषी पाये गये पूर्व DGP के खिलाफ वे क्या कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं?

जब जांच में यह खुलासा हो ही गया कि रांची के कांके अंचल के चामा मौजा का खाता 87 गैर-मजरुआ है। जब रांची के उपायुक्त ने म्यूटेशन रद्द करने तथा वहां मकान बनानेवालों को नोटिस जारी करने का आदेश दे ही दिया। जब जांच में यह पता चल ही गया कि पूर्व डीजीपी की पत्नी समेत 17 बड़े लोगों ने सरकारी जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली है,

Read More
अपराध

जान लीजिये, केवल दो थानेदारों के निलंबन और 11 आरोपियों की गिरफ्तारी से मॉब लिचिंग का दाग नहीं धूलेगा

सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने जो भी कहा, वह झारखण्ड के लिए शर्मनाक है, और उन्होंने जो भी बातें कही, उसे आप गलत भी नहीं ठहरा सकते, क्योंकि आपने छवि ही पूरे देश में ऐसी बना ली है, कि सारा देश झारखण्ड को गंदी नजरों से देख रहा है, जबकि हमारे मुख्यमंत्री रघुवर दास विकास और बदलते झारखण्ड को लेकर जहां-तहां यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं,

Read More
अपराध

धनबाद के हरिहरपुर थाना के एन-एच से सटे अमलखोरी गांव से दस पेटी विस्फोटक बरामद

धनबाद-गिरिडीह की सीमा पर एन-एच से सटे अमलखोरी गांव में स्थानीय पुलिस ने दस पेटी विस्फोटक बरामद किया है। इन सारी पेटियों में जिलेटिन है। जिसमें एक जिलेटिन का वजन 125 ग्राम है। ये सारे जिलेटिन नागपुर में बने हैं। बताया जाता है कि अमलखोरी गांव के ग्रामीणों ने इसकी सूचना  हरिहरपुर थाने और धनबाद एसएसपी को दी थी।

Read More
अपराध

स्टैन स्वामी के यहां महाराष्ट्र पुलिस ने फिर मारा छापा, हार्ड डिस्क व इंटरनेम मॉडम लेकर चलते बने

आज सुबह करीब सवा सात बजे महाराष्ट्र पुलिस की एक आठ सदस्यीय टीम ने रांची के निकट नामकुम में स्थित बगाइचा परिसर में 83 वर्षीय स्टैन स्वामी के निवास पर छापा मारा। पुलिस ने करीब साढ़े तीन घंटे तक उनके कमरे की तलाशी ली। पुलिस ने स्टैन स्वामी की हार्ड डिस्क और इंटरनेट मॉडेम ले लिया और जबरन उनसे उनके ईमेल व फ़ेसबुक के पासवर्ड मांगे।

Read More
अपराध

गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश ने पतिलाल को मारा थप्पड़, पीड़ित ने सांसद के खिलाफ दर्ज कराई FIR, और उधर पीड़ित के खिलाफ छेड़खानी का केस

ये झारखण्ड अनोखा राज्य है, यहां कब कौन किस आरोप में किसको फंसा देगा, कुछ कहा नहीं जा सकता, यहीं नहीं यहां की पुलिस भी अनोखी है, वह गरीबों, मजलूमों के लिए काम नहीं करती, वह सत्तारुढ़ दल के इशारे पर काम करती है, तथा जो उपर से आदेश आता है, उसका अक्षरशः पालन कर, पीड़ित को ही बहुत अच्छे ढंग से पीस देती है, अब जरा देखिये न पतिलाल महतो को क्या पता था कि जिस जुल्म का वह शिकार हुआ हैं

Read More
अपराध

PM महिला-सशक्तिकरण की बात करते हैं और इनके विधायक उन्हें सड़क पर लात-घूसों से पीटते हैं

आपको पानी मिल या न मिले, बिजली मिले या न मिले, आपके इलाके में सड़कों पर गंदगी ही क्यों न बिखरी हो, ऐसे हालत में इसकी शिकायत भूलकर भी किसी भाजपा नेता के समक्ष न करें और न इससे मुक्ति पाने के लिए सलाह देने का प्रयास करें, अगर महिला हैं तो आपको और भी सख्त  हिदायत दे दी जाती हैं, नहीं तो पिटाने के लिए या अपना सम्मान गंवाने के लिए तैयार रहे, क्योंकि यह मैं ऐसे ही नहीं कह रहा हूं,

Read More
अपराध

धनबाद के कतरास में दो गुटों के मनबढूंओं ने माहौल किया खराब, पथराव, लाठीचार्ज के बाद धारा 144 लागू

पीएम नरेन्द्र मोदी को मिली अपार सफलता और गिरिडीह संसदीय सीट से भाजपा समर्थित आजसू उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी को मिली जीत से बौराएं भाजपा-आजसू के कार्यकर्ताओं ने कतरास में विजय जुलूस क्या निकाला, ये जुलूस कतरास के शांतिप्रिय लोगों के लिए काल बनकर आ गई। बताया जाता है कि जब यह जुलूस गुहीबांध मस्जिद पहुंची, तब वहां तराबीह की नमाज पढ़ी जा रही थी,

Read More
अपराध

कोचांग गैंगरेप कांड में फादर अल्फोंस आईंद समेत छः दोषियों को उम्र कैद

कोचांग गैंगरेप कांड में आज 11 महीनों के बाद फैसला आ गया। खूंटी सेशन कोर्ट की जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने फादर अल्फोंस आईंद समेत छः दोषियों को उम्र कैद की सजा सुना दी। गत् सात मई को न्यायालय ने सभी छः आरोपियों को दोषी करार दिया था, तथा इस संबंध में सजा सुनाने की तिथि 17 मई निर्धारित कर दी थी। इस पूरे प्रकरण में आठ लोगों को अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें एक नोएल सांडी पूर्ति अभी भी फरार चल रहा हैं।

Read More