झारखण्ड हाई कोर्ट में CM रघुवर के साले के खिलाफ याचिका दायर, जमीन हथियाने का लगा आरोप
झारखण्ड उच्च न्यायालय में आज जमशेदपुर के सोनारी में रहनेवाले मनीष दास ने एक याचिका दायर कर दी। यह याचिका मनीष दास ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के साले खेमराज साहू के खिलाफ दायर की है। याचिका में मनीष दास ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि खेमराज साहू बार-बार उसे यातनाएं दे रहे हैं, जिससे उसकी हालत पस्त हो गई है, न्यायालय उसे न्याय दिलाये।
Read More