Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

तो क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी ही बातों पर स्वयं अमल नहीं करते?

तो क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी ही बातों पर स्वयं अमल नहीं करते? उनकी हर बातें दूसरों के लिए होती हैं? अगर ऐसा है तो ये तो गलत परंपरा की शुरुआत हो रही हैं, क्योंकि गंगा की सफाई करनी हो, तो हमें पटना या वाराणसी में ही सिर्फ गंगा को साफ नहीं करना होगा, उसकी सफाई गंगोत्री से भी 18 किलोमीटर दूर गोमुख से इसकी सफाई सुनिश्चित करनी होगी, क्योंकि लोगों ने अपनी हरकतों से गंगा को काफी प्रदुषित कर दिया,

Read More
अपराध

पुलिस इंस्पेक्टर द्विवेदी कनक भूषण 25 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू की टीम ने आज 25 हजार रुपये घूस लेते पलामू चैनपुर अंचल के इंस्पेक्टर द्विवेदी कनक भूषण को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर द्विवेदी कनक भूषण, परिवादी कादिर अंसारी, पिता – जहागीर मियां, ग्राम – नेवरा, थाना+पोस्ट – चैनपुर, पलामू से कांड संख्या 153/17 के पर्यवेक्षण की मूल धारा में सत्यापन करने के एवज में, 25 हजार की रिश्वत मांग रहे थे।

Read More
अपनी बात

अरे बाबू, नोटबंदी हो या नसबंदी भुगतना तो हमें ही हैं…

याद करिये बहुत पहले इंदिरा गांधी के शासनकाल मे नसबंदी चला था। जिस पर कई फिल्में भी बनी और उस पर बने गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे, नसबंदी का प्रभाव उस वक्त लोकसभा के चुनाव पर भी पड़ा था, इंदिरा जी की सत्ता चली गई थी। नसबंदी और नोटबंदी में कोई ज्यादा का अंतर नहीं, नसबंदी से जनसंख्या प्रभावित होती है तो नोटबंदी से अर्थव्यवस्था। नसबंदी ने उस वक्त इंदिरा की वो किरकिरी थी कि पूछिये मत,

Read More
अपनी बात

ये हैं रांची प्रेस क्लब से जुड़े महान पत्रकार, जिनके पास प्रभात का हाल जानने के लिए समय नहीं

जिनके शरीर में दिल ही नहीं, वे पत्रकारों के हितों की रक्षा की बात करते हुए प्रेस क्लब पर कब्जा जमाने की कोशिश में हैं, हालांकि उनकी यह इच्छा रघुवर सरकार ने पूरी भी कर दी है, क्योंकि रघुवर सरकार ने इन्हीं महापुरुषों को फिलहाल रांची प्रेस क्लब चलाने का जिम्मा दे दिया है। जरा देखिये, तीन दिन पूर्व की घटना हैं, एक पत्रकार जिसका नाम प्रभात कुमार रंजन है, वह अपनी बीमारी की इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल में भर्ती है,

Read More
अपनी बात

रांची के पत्रकारों का जवाब नहीं, दिल तो सिर्फ और सिर्फ इन्हीं के पास हैं और कहीं नहीं…

आज रांची के पत्रकारों ने वह किया है, जो अब तक देखने को नहीं मिला, बहुत ही कम समय में सबने अपने-अपने स्तर से प्रयास किये और 9000 रुपये जमा कर लिये। यहीं नहीं आज गिरिजा शंकर ओझा, ब्रजेश राय और सुरेन्द्र सोरेन तथा कई गण्यमान्य पत्रकारों ने गुरुनानक अस्पताल जाकर बीमारी का इलाज करा रहे प्रभात कुमार रंजन से भेंट कर उसका कुशलक्षेम पुछा और आर्थिक मदद पहुंचाई।

Read More
धर्म

40वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने के लिए अभी से कृतसंकल्पित है शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा

सार्वभौम शाकदवीपीय ब्राह्मण महासभा द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय को महासभा से जुड़े अधिकारी तथा आजीवन सदस्यों द्वारा अक्षरशः जमीन पर उतार देने के भागीरथी प्रयास की सभी ने सराहना की है। ज्ञातव्य है कि सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा ने स्वयं से मिलती-जुलती संस्था द्वारा रांची में कल आयोजित कार्यक्रम से सभी को दूर रहने की अपील की थी, जिसमें सभी ने सहयोग दिया।

Read More
राजनीति

पत्थलगड़ी को लेकर पहली बार रघुवर सरकार मैदान में, सरकार ने लिया विज्ञापन का सहारा

झारखण्ड के आदिवासी बहुल कई ग्रामीण इलाकों में कराई जा रही पत्थलगड़ी को लेकर पहली बार राज्य सरकार मैदान में उतरी है। पत्थलगड़ी में लगे लोग इस पत्थलगड़ी को आदिवासियों के हित में, इसके द्वारा ग्राम सभा को मजबूत करने तथा भारत के संविधान में लिखित आदिवासियों के अधिकार को लेकर उन्हें सजग करने का एक प्रमुख कदम बता रहे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि पत्थलगड़ी के नाम पर राष्ट्रविरोधी शक्तियां ग्रामीणों को भड़का रही है,

Read More
राजनीति

मुझे रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर गर्व है…

रक्षामंत्री की जिम्मेदारी निर्मला सीतारमण जब से संभाली हैं, रक्षा मंत्रालय में जोश व उत्साह का संचार हुआ है। ऐसा हो भी क्यों नहीं?, निर्मला सीतारमण के व्यक्तित्व के क्या कहने। अपनी कार्यशैली से उन्होंने बहुत ही कम समय में सम्मान की ऊंचाइयों को छू ली है। अत्यंत सादगी और सरल स्वभाव की धनी, निर्मला सीतारमण ने अपनी कार्यशैली से सबको चौकाया है। देश ही नहीं, विदेशी समाचार पत्रों व एजेसिंयों में निर्मला सीतारमण की चर्चाएं है।

Read More
अपनी बात

एक ने पूछा – Is it journalism? मैंने कहा – Yes, It is journalism.

झारखण्ड के कभी किसी भाजपाई मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रह चुके तथा फिलहाल एक एनजीओ के माध्यम से अपने कार्य को आगे बढ़ा रहे अति सम्मानित व्यक्ति ने मेरे फेसबुक पर दिये गये एक पोस्ट पर पुछ दिया कि क्या जो मैं लिख रहा हूं, वह पत्रकारिता है? तो हमें लगा कि इसका जवाब देना चाहिए, पर जवाब चूंकि अतिलघुत्तरीय हो नहीं सकता, विस्तृत उसका जवाब है, तो मैंने सोचा कि इसका जवाब विस्तार से देना चाहिए,

Read More
अपनी बात

न पोथी-पतरा, मिल गया दो ठो नेता, बेटी की करा दी शादी, हो गई क्रांतिकारी शादी, गोलू याद रखना

कन्हैया भेलारी बहुत भारी भरकम पत्रकार है, उन्होंने कल फेसबुक पर एक पोस्ट डाला, जिसमें दो राजनीतिज्ञ जो बिहार के नमूने भर हैं, का फोटो हैं, और उसमें कुछ पन्द्रह बीस पंक्तियों लिखी है, जिसमें क्रांतिकारी शादी की चर्चा है,  क्या लिखा है उन्होंने, जरा उस पर ध्यान दें…“जनतंत्र की खुबसुरती और क्रांतिकारी शादी – वाह मजा आ गइल। जनतंत्र की खुबसुरती आज कई वर्षों के बाद देखने को मिला, अच्छा लगा, यहीं होनो भी चाहिए।

Read More