Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

धनबाद में शिलापट्ट पर विधायक संजीव सिंह का नाम नहीं होने के कारण बवाल

धनबाद में कोयलांचल विश्वविद्यालय की नींव रखने के दौरान शिलापट्ट पर झरिया विधायक संजीव सिंह का नाम नहीं होने पर बवाल हैं। बवाल लाजिमी भी है, क्योंकि धनबाद लोकसभा के अंतर्गत आनेवाले सभी विधायकों चाहे वह किसी भी दल के क्यों न है, उनका नाम शिलापट्ट पर अंकित है, पर झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह का नाम नहीं हैं। आखिर विधायक संजीव सिंह का नाम क्यों नहीं है? इस सवाल का जवाब स्थानीय जिला प्रशासन के पास भी नहीं हैं।

Read More
अपनी बात

दानापुर में बांगलादेशी सैनिकों को भारतीय सेना आंतकवाद से निबटने के लिए दे रही विशेष ट्रेनिंग

चूंकि दोनों राष्ट्र आतंकवाद और विद्रोही गतिविधियों को समान रुप से झेल रहे हैं। दोनों देशों के सिद्धांत और रणनीति आतंकवाद और विद्रोही गतिविधियों के खिलाफ मिलती-जुलती है। इसलिए ये प्रशिक्षण एक दूसरे के लिए भी लाभदायक हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बांगलादेश के सैनिकों को विद्रोह और आतंकवाद से निपटने के लिए सक्षम बनाना है। भारतीय सेना अपने अनुभवों और प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने की गतिविधियों को साझा करेंगे।

Read More
अपनी बात

अपने ही बच्चों के हत्यारे मत बनिए, नवजात शिशुओं को फेंकिए नहीं, सौंप दीजिए…

14 नवंबर को जब एक और बाल दिवस बीत रहा होगा, हम उल्लास के लम्हों को बांट रहे होंगे, मगर उन आधी-अधूरी सांसों में बसी जिंदगियों को एक बार फिर भूल जाएंगे, जिन्हें पाला जा सकता था, नहीं पाला गया, बचाया जा सकता था, नहीं बचाया गया, जिन्हें दफनाया जा सकता था, नहीं दफनाया गया और अब जिन्हें याद किया जा सकता है, लेकिन उन्हें भुला दिया जाएगा।

Read More
धर्म

आप बिहार में रहकर देव स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर का दर्शन नहीं किया, तो क्या किया

भारत में तीन प्रकार के छठ मनाये जाते है, एक चैत्र में, दूसरा भादों में और तीसरा कार्तिक में। ज्यादातर लोग कार्तिक माह में छठ पर्व करते/कराते हैं। इस समय पूरे बिहार-झारखण्ड की नदियों और जलाशयों की शोभा देखते बनती है, पर इसी दौरान औरंगाबाद के देव में स्थित भगवान भास्कर के इस प्राचीन मंदिर में लाखों लोग जुटते हैं और इसी के पास बने सूर्य कुंड में भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपने जीवन को धन्य करते हैं।

Read More
अपनी बात

जिन्हें ‘योग’ का एबीसीडी नहीं पता, वे योग करने का दावा और कुछ इस पर फतवे भी दे देते हैं

अगर कोई योग को लेकर फतवा जारी करता है, तो उसकी मूर्खता पर गुस्साइये नहीं, बल्कि हंसना सीखिये, क्योंकि उसे पता ही नहीं कि योग क्या है? और ये भी सच्चाई है कि दुनिया का कोई जीव बिना योग किये नहीं रह सकता, अगर वह ईश्वर को प्राप्त करना चाहता है। ईश्वर को प्राप्त करने के लिए उसे योग करना ही पड़ेगा, योग के शरण में जाना ही पड़ेगा, दुनिया का कोई भी इंसान बिना योग के ईश्वर को प्राप्त किया ही नहीं, ये शाश्वत सत्य है।

Read More
धर्म

बिहार के ‘देव’ में उमड़ा शाकद्वीपीय विद्वानों का समूह,  देश व समाज की परिस्थितियों पर की चर्चा

बिहार के ‘देव’ में आयोजित ‘मग महोत्सव’ में बड़ी संख्या में शाकद्वीपीय विद्वानों ने भाग लिया। देश के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान कर रहे इन शाकद्वीपीय विद्वानों ने देश व समाज की परिस्थितियों पर खुलकर चर्चा की तथा सभी से शांति व एकजुटता के साथ समाज को बेहतर स्थिति में लाने के लिए एक ईमानदार प्रयास करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Read More
राजनीति

कन्हैया, जिग्नेश और शेहला 16 नवम्बर को पलामू में, करेंगे जनसभा को संबोधित

देश के बहुचर्चित छात्र नेता कन्हैया कुमार 16 नवंबर को पलामू में होंगे। कन्हैया के साथ गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवानी और कश्मीर की रहने वाली छात्रा शेहला रशीद भी पलामू आ रही हैं। ये सभी देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र युवाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । तीनों युवा नेता 16 नवंबर को शिवाजी मैदान से पलामू वासियों को संबोधित करेंगे।

Read More
राजनीति

क्या CM रघुवर दास योगदा सत्संग सोसाइटी के संन्यासियों के इस उपकार को याद रख पायेंगे?

अगर योगदा सत्संग सोसाइटी के संन्यासियों ने दयालुता नहीं दिखाई होती तो भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी झारखण्ड के इस वर्ष के स्थापना दिवस में दिखाई नहीं देते। झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के क्रियाकलापों से केन्द्र के मंत्री व नेता कितने खुश है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, अब राज्य सरकार द्वारा कई बार बुलाये जाने पर भी ये नेता व मंत्री आना पसन्द नहीं करते। उसका उदाहरण हैं,

Read More
राजनीति

बंधु तिर्की के एक गलत बयान ने झारखण्ड में भाजपा को मजबूत और झाविमो को बर्बाद कर डाला

जब राजनेताओं का विवेक मर जाता हैं, तो वहीं होता है, जो अभी देखने को मिल रहा हैं, कल तक भाजपा को उखाड़ फेंकने की बात करनेवाले झारखण्ड विकास मोर्चा के नेता, आज स्वयं और अपनी पार्टी को बचाने के लिए एड़ी-चोटी एक किये हुए हैं, उनका एक बयान उन्हीं की पार्टी के लिए भारी पड़ गया हैं। उन्हें लगता था कि उनका ये बयान उनकी पार्टी को नई दिशा दे देगा, पर हो गया ठीक उलटा, उनका सिर्फ एक बयान भाजपा को मजबूती दे गया।

Read More
अपनी बात

एक साल पूरे होने को आये, रघुवर सरकार बताएं कि 28 एलइडी स्क्रीन कहां-कहां लगे?

12 नवम्बर 2016, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का कार्यालय, राज्य के 28 स्थानों पर एलइडी स्क्रीन लगाने के लिए एक वित्तीय निविदा खुल रही है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का एक अधिकारी, सबेरे-सबेरे भगवती की विशेष पूजा-अर्चना करके चला है, कि उसी कंपनी को टेंडर मिले, जिस कंपनी से उसके मधुर संबंध आज-कल में स्थापित हुए हैं। लीजिये वहीं हुआ, भगवती सुन ली। वह प्रसन्न है, माथे पर तिलक लगाकर, गर्व से माथा ऊंचाकर,

Read More