Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

CM से आक्रोशित ब्राह्मणों ने प्रारंभ किया रघुवर सत्ता विनाशक जप, रांची में पुतला दहन

रांची के कोकर चौक में झारखण्ड ब्राह्मण युवा मंच ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इनका कहना था कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जो गढ़वा में जाकर ब्राह्मणों को अपमानजनक शब्द कहें, वह असहनीय है। झारखण्ड ब्राह्मण युवा मंच के बैनर तले जुटे इन युवाओं को कहना था कि हमारे वोट से इनकी सरकार बनी और ये हमें ही आंख दिखा रहे हैं, ये बर्दाश्त से बाहर की चीज हैं,

Read More
राजनीति

CM रघुवर के खिलाफ नहीं थम रहा ब्राह्मणों का आक्रोश, गढ़वा की आग पटना पहुंची

झारखण्ड के सीएम रघुवर दास के खिलाफ ब्राह्मणों का गुस्सा थमने का नहीं नाम ले रहा। अब यह आक्रोश झारखण्ड के बाद बिहार पहुंच गया। यहीं नहीं ब्राह्मणों का गुस्सा धीरे-धीरे पूरे देश को अपने लपेटे में ले रहा हैं। ज्यादातर इलाकों में ब्राह्मणों ने झारखण्ड के सीएम रघुवर दास द्वारा गढ़वा में दिये गये आपत्तिजनक बयान को शर्मनाक बताते हुए उनसे माफी मांगने को कहा हैं।

Read More
राजनीति

लीजिये, अब झारखण्ड की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा भी माननीया हो गई

आम तौर पर माननीय/माननीया शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय/राज्य मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों के लिए ही होता हैं, पर झारखण्ड में अब खूले तौर पर मुख्य सचिव के लिए भी माननीया शब्द का प्रयोग होने लगा हैं, कल अगर प्रधान सचिवों/सचिवों के लिए, भी अगर माननीय/माननीया शब्द का प्रयोग होने लगे तो आश्चर्य मत करियेगा।

Read More
अपनी बात

जिस राज्य में संतोषी भूख से दम तोड़ती हैं, वहीं का CM बैलून उड़ाने में 2 लाख उड़ा देता है

सीएम रघुवर दास के शासनकाल में झारखण्ड ऐसा बदला कि यहां का सीएम मात्र दो दिन में ही एक करोड़ 76 लाख रुपये अपने खाने पर उड़ा देता है। यहीं नहीं बैलून उड़ाने का इतना शौक उसे हो जाता है कि वह दो लाख रुपये बैलून उड़ाने में फूंक देता हैं। बिना यात्री के वह चार्टर्ड विमान उड़ा देता हैं। बजट परिचर्चा कराने को गढ़वा जाता हैं और वहां एक समुदाय को आपत्तिजनक शब्द बोलकर चल देता हैं, वह सदन में अपने विरोधियों को भी गाली से नवाजता हैं

Read More
राजनीति

उतावला होकर जब कोई खुद को जगदीश्वर मान लें तो ऐसे ही शब्द निकलेंगेः नामधारी

झारखण्ड के प्रथम विधानसभाध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी कल विधानसभा में घटी घटना और मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ बोले गये आपत्तिजनक शब्दों को लेकर काफी मर्माहत है। कल विधानसभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा दिये गये आपत्तिजनक बयान और राज्य की अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक बिंदुओं पर विद्रोही 24.कॉम ने उनसे बातचीत की। प्रस्तुत हैं, उसके कुछ अंश…

Read More
अपनी बात

धिक्कार ‘जागरण’ और ‘हिन्दुस्तान’ को, अभिनन्दन ‘दैनिक भास्कर’ और ‘प्रभात खबर’ को

सारे देश को पता था कि झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखण्ड विधानसभा में अमर्यादित शब्द का प्रयोग विपक्षी नेताओँ के लिए किया, पर रांची से प्रकाशित दो राष्ट्रीय अखबारों हिन्दुस्तान  और दैनिक जागरण को इसकी जानकारी नहीं थी, पर रांची से ही प्रकाशित दो अखबारों दैनिक भास्कर और प्रभात खबर ने जो झारखण्ड विधानसभा में देखा, उसे जनता के समक्ष परोस दिया, कि आप निर्णय करें कि सहीं क्या हैं? और गलत क्या है?  

Read More
अपराध

CM रघुवर दास के खिलाफ गढ़वा के CJM की अदालत में केस दर्ज

गढ़वा निवासी नवलेश कुमार धर दूबे ने आज झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ एक केस दर्ज करवाया है। यह केस मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गढ़वा की अदालत में सेक्शन 500/294 आईपीसी की धारा के तहत दर्ज कराई गई है। केस रजिस्टर्ड कर ली गई है। जिसकी संख्या 3338/17 हैं। नवलेश कुमार धर दूबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि…

Read More
राजनीति

CM रघुवर दास ने विधानसभा को भी नहीं छोड़ा, विपक्षी नेताओं को गाली से नवाजा

देखिये, ये हैं झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास। इन्हें बोलने की तमीज नहीं। गत्  6  दिसम्बर को गढ़वा में ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया और आज झारखण्ड विधानसभा में विपक्षी नेताओं को गाली दे दिया। ध्यान से सुनिये, क्या ऐसा व्यक्ति हमारे राज्य का मुख्यमंत्री बनने लायक हैं ?सवाल भाजपा से भी, क्या भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की अब यहीं भाषा रह गयी हैं?  

Read More
अपनी बात

मूड में हैं दैनिक भास्कर, सीएम और कनफूंकवों को दिखा रहा आइना

अपनी-अपनी ताकत हैं, किसी को सत्ता की ताकत, तो किसी को कलम की ताकत। कुछ लोग सीएम की आरती उतारने को ही पत्रकारिता कहते हैं और कोई जनसरोकार से जुड़ी हुई बातों को पत्रकारिता कहते हैं। इन दिनों दैनिक भास्कर मूड में हैं। दैनिक भास्कर लगातार मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनकी सरकार को बता रहा हैं कि आप गलत है, आप गलत दिशा में जा रहे हैं।

Read More
राजनीति

थेथरोलॉजी में पीएचडी करने के लिए रघुवर टीम करें ज्वाइन

थेथरोलॉजी इन पीएचडी की पढ़ाई करा-करा कर कांग्रेस आज देश में सिमट गई हैं, हमने भी थेथरोलॉजी की पढ़ाई शुरु कर दी है, भगवान बचाएं – ये स्टेटमेंट हैं, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम कटारुका का, जिसका समर्थन वरिष्ठ पत्रकार रजत कुमार गुप्ता ने यह कहकर किया कि आपने ईमानदारी से स्वीकार किया, इसके लिए बधाई। वरिष्ठ प्राध्यापक सह स्वतंत्र पत्रकार प्रकाश सहाय ने सहमति प्रदान करते हुए लिखा कि ऐसी ईमानदारी और सच्चाई सलामत रहे।

Read More